Udham Singh Nagar
रुद्रपुर में पलटी भारत-नेपाल मैत्री बस, मासूम बच्ची समेत 65 लोग थे सवार…

RUDRAPUR BUS ACCIDENT: भारत-नेपाल मैत्री बस पलटी, मासूम समेत कई घायल
RUDRAPUR BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के गदरपुर में बुधवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब हरिद्वार से नेपाल जा रही भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। इस हादसे में एक माह की मासूम बच्ची सहित कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मुख्य बिंदु
खेत में पलटी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
दरअसल, ये हादसा सुबह करीब 2 बजे गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ। बस में चालक दल सहित कुल 65 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश नेपाल के डांग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। इसी बीच, बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। परिणामस्वरूप बस सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन में निकाले गए यात्री
वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इस दौरान कुल 9 लोग घायल पाए गए, जिनमें एक माह की बच्ची नव्या भी शामिल है, जबकि 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

ये भी पढ़ें – Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
गंभीर घायलों को किया गया रेफर
इसके अलावा, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों—जया भूटा और धनश्री नेपाल—को बेहतर इलाज के लिए रुद्रपुर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद बाकी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया और उन्हें आगे भेजने के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की जा रही है।
हादसे की वजह और यातायात व्यवस्था
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को झपकी आना और बारिश के चलते फिसलन को माना जा रहा है। फिलहाल, प्रशासन ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही हाईवे पर यातायात सामान्य बना हुआ है और पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
big news
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को बनाया शिकार

Rudrapur News : रुद्रपुर में दो किशोरों ने मिलकर किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Rudrapur News : ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से 9 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसी मकान में किराए पर रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
रूद्रपुर में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक किराये के मकान में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। इसके साथ ही दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है।
एक ही मकान पर किराए पर रहते थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के माता-पिता और आरोपी किशोर के परिजन दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। गुरूवार को एक दंपती अपनी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
मासूम के माता-पिता ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात उनकी 9 साल की बेटी कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
घटना के बाद बच्ची काफी घबराई हुई और परेशान नजर आ रही थी। परिजनों द्वारा पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, मिली शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
big news
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…

Sitarganj News : सितारगंज से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़ें हैं तार
Sitarganj News : सितारगंज पुलिस और एसओजी केसंयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो सन्धिक्त व्यक्तियों को बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कर से स्विफ्ट सिडकुल फेज टू क्षेत्र से कच्चे रास्ते के माध्यम से अवैध असला लेकर जा रहे दो असलहा तस्करों को पकड़ा है।
दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को एसओजी रुद्रपुर और सितारगंज पुलिस सिडकुल फेज 2 में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक द्वारा बहन को पीछे से मोड़कर भागने का प्रयास किया गया।
जो कच्चे रास्ते में फंस गई।वहीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। वही तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए।

हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पुलिस के डर से हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे। दोनों अंतरराज्यीय स्तर पर इनकी सप्लाई करते हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त ने अपने नाम हरेंद्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल निवासी बिरिया फॉर्म सिसैया दूसरे ने अपना नाम निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी केशव नगर सितारगंज बताया हैय़
आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार
दोनों के पास से बिना नंबर प्लेट शिफ्ट कार पांच असलहा 222 जिंदा कारतूस 129 खोखा कारटूश बरामद किया गया है। दोनों के बैंक डिटेल की जांच करने पर अधिकतर लेनदेन जम्मू से जुड़ने की बात सामने आई है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने और जम्मू निवासी वाहिद वाजिद अन्य व्यक्तियों को हथियार उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की है।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत

पंतनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Table of Contents
तेज रफ्तार डम्पर ने ली जान
दरअसल, ये घटना ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित दरऊ चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, मोहन स्वरूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच जारी, क्षेत्र में शोक का माहौल
इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने की मांग की है।
big news23 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
Cricket21 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news21 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Dehradun22 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Haridwar20 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news19 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला
big news16 hours agoपीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news17 hours agoघर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम









































