Entertainment
Saroja Devi के निधन पर पीएम मोदी का भावुक संदेश…जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री !

साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री बी Saroja Devi का सोमवार, 14 जुलाई 2025 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी बीमारियों के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। सरोजा देवी ने कन्नड़ और तमिल के साथ-साथ हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी और करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी।
उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री समेत पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “मशहूर फिल्मी हस्ती बी Saroja Devi जी के निधन से दुख हुआ। उन्हें भारतीय सिनेमा और संस्कृति की एक मशहूर हस्ती के तौर पर याद किया जाएगा। उनके अभिनय ने पीढ़ियों पर गहरी छाप छोड़ी। कई भाषाओं और विषयों में उनकी फिल्में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर करती हैं। परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।”
वहीं साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने भी शोक जताते हुए लिखा, “महान अभिनेत्री Saroja Devi जिन्होंने करोड़ों फैंस के दिल जीते, वह अब हमारे बीच नहीं हैं। मेरी प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और अभिनेत्री सिमरन समेत फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। बी Saroja Devi का योगदान भारतीय सिनेमा में हमेशा याद किया जाएगा।

Entertainment
UK07 राइडर Anurag Dobhal ने की सुसाइड की कोशिश, बोले- माता-पिता ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ

Anurag Dobhal जिन्हें कि UK07 Rider यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम के नाम से जाना जाता है। आज बेहद ही मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में अनुराग डोभाल ने सोशल मीडिया में अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे खुलासे किए हैं जिसके बाद हर कोई हैरान है।
Table of Contents
Anurag Dobhal ने सोशल मीडिया पर किया चौंकाने वाला खुलासा
देहरादून के UK07 Rider नाम से मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के चर्चित कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों निजी जीवन में कठिन समय से गुजर रहे हैं। होली की रात उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर करीब दो घंटे का एक लंबा वीडियो जारी किया, जिसमें अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई अहम और चौंकाने वाली बातें साझा कीं।
इस वीडियो में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने अपने ही माता पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके माचा पिता और भाई ने इस हद तक उन्हें टॉर्चर किया है कि जीने लायक नहीं बचे हैं। यहां तक कि उन्होंने ये भी आरोप लगाए हैं कि कुछ लोग उनकी हत्या की साजिश तक रच रहे हैं।

माता-पिता और भाई ने किया टॉर्चर, पत्नी ने भी छोड़ा साथ
अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उनकी जिंदगी में इतनी हलचल मची कि अब कुछ स्टेबल नहीं है। उन्होंने कहा कि एक साल से वो मेेंटल ट्रॉमा से गुजर रहे हैं उनके अपनो ने ही उन्हें धोखा दिया और उनका सब कुछ छीन लिया, अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है।
उन्होंने बताया कि कैसे इंटरकास्ट मैरिज करते ही उनके प्रति उनका परिवार बदल गया। माता-पिता, भाई और श्रेया ने मुझे इतना परेशान किया कि आज में आत्महत्या करने की राह पर हूं। मेरी बीवी ने भी मुझपर यकीन नहीं किया और वो भी मुझे छोड़कर चली गई। अपने वीडियो में उन्होंने कहा कि ये उनका आखिरी ब्लॉग होगा और इसके साथ ही वो यूट्यूब को छोड़ रहे हैं।

मैं पागलों वाली स्टेज में पहुंच चुका हूं -अनुराग डोभाल
अपनी स्टोरी बताते हुए वो कई बार रो पड़े, रोते-रोते हुए उन्होंने कहा कि- अभी आज की डेट पर शायद मेरे पास कुछ भी नहीं बचा है। आज दिन तक मैंने कुछ खाया नहीं है, ना ही सोया हूं। मैं पागलों वाली स्टेज में पहुंच चुका हूं। मैं लगभग पागल हो चुका हूं।’
Uttarakhand
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री, सीएम धामी ने किया बड़ा ऐलान

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में किया गया टैक्स फ्री
उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंंड में भी ‘गोदान’ फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। सीएम धामी ने इसे टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।
गाय भारतीय संस्कृति, समाज का अभिन्न अंग – सीएम धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

गौपालकों और पशुपालकों के लिए चलाई जा रही कई योजनाएं
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
गौपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।
Entertainment
फिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान हुए गिरफ्तार , जानें बार्डर 2 लेकर गिरफ्तारी तक पूरा मामला..

ओशिवारा फायरिंग केस कानूनी शिकंजे में Kamaal R Khan
बॉलीवुड के सबसे चर्चित और विवादित चेहरों में शामिल Kamaal R Khan एक बार फिर सुर्खियों के केंद्र में हैं। वजह सिर्फ उनकी गिरफ्तारी नहीं, बल्कि वह टाइमिंग है जिसने इस पूरे मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। गिरफ्तारी से कुछ ही घंटे पहले KRK ने सोशल मीडिया पर अपनी बेबाक शैली में फिल्म बॉर्डर 2 का रिव्यू शेयर किया था।
इसके बाद अचानक उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई सामने आई, जिसने एंटरटेनमेंट और क्राइम दोनों बीट को जोड़ दिया।
गिरफ्तारी से ठीक पहले एक्टिव थे Kamaal R Khan
Kamaal R Khan सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म रिलीज हो या कोई बड़ा विवाद, KRK अक्सर बिना लाग-लपेट के अपनी बात रखते हैं। बॉर्डर 2 को लेकर भी उन्होंने ऐसा ही किया।
उन्होंने फिल्म को भावनात्मक रूप से मजबूत बताते हुए कहा कि यह दर्शकों को जोड़ने में सफल रहेगी। हालांकि, उन्होंने निर्देशन और कुछ किरदारों को लेकर सवाल भी उठाए। यह रिव्यू तेजी से वायरल हुआ और फैंस के बीच बहस का विषय बन गया।
क्या बोले KRK बॉर्डर 2 को लेकर?
अपने रिव्यू में Kamaal R Khan ने साफ कहा कि फिल्म लॉजिक से ज्यादा इमोशन पर चलती है। उनके मुताबिक, यह ऐसी फिल्म है जिसे परिवार के साथ देखा जा सकता है और आम दर्शकों को यह पसंद आएगी।
उन्होंने कुछ कलाकारों की तारीफ की तो कुछ पर तंज भी कसा। यही वजह है कि हमेशा की तरह उनका रिव्यू सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंट गया – एक सपोर्ट में और दूसरा विरोध में।

फिर अचानक आई गिरफ्तारी की खबर
फिल्म रिव्यू के कुछ ही समय बाद खबर आई कि Kamaal R Khan को मुंबई पुलिस ने एक फायरिंग से जुड़े मामले में हिरासत में लिया है। मामला मुंबई के ओशिवारा इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां एक रिहायशी बिल्डिंग के पास गोली चलने की सूचना मिली थी।
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की लोकेशन और KRK से जुड़े एक स्थान का कनेक्शन जांच के दायरे में आया, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में हिरासत में ले लिया गया।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Kamaal R Khan की गिरफ्तारी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे कानूनी प्रक्रिया बताया, तो कुछ ने सवाल उठाए कि क्या उनकी बेबाक राय इसकी वजह बनी।
KRK के समर्थकों का कहना है कि वह अक्सर सच बोलते हैं, इसलिए निशाने पर रहते हैं। वहीं आलोचकों का मानना है कि कानून सबके लिए बराबर है।
पहले भी विवादों में रहे हैं KRK
यह पहली बार नहीं है जब Kamaal R Khan विवादों में आए हों। इससे पहले भी उनके बयान, ट्वीट्स और वीडियो कई बार कानूनी और सामाजिक बहस का कारण बन चुके हैं।
- फिल्मों पर तीखी टिप्पणियां
- सेलेब्रिटीज पर निजी हमले
- सोशल मीडिया पर विवादित भाषा
इन सबके चलते KRK लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
आगे क्या?
फिलहाल Kamaal R Khan का मामला कोर्ट में है और जांच जारी है। आने वाले दिनों में यह साफ होगा कि यह केस किस दिशा में जाता है। वहीं, बॉर्डर 2 को लेकर उनका रिव्यू अब भी चर्चा में है और दोनों मुद्दे आपस में जुड़कर एक बड़ा नैरेटिव बना चुके हैं।
निष्कर्ष
Kamaal R Khan एक बार फिर साबित करते हैं कि वह सिर्फ फिल्म क्रिटिक नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम हैं जो हर बयान के साथ सुर्खियां बना देता है। गिरफ्तारी से पहले फिल्म रिव्यू और उसके बाद कानूनी कार्रवाई ने इस पूरे मामले को और ज्यादा संवेदनशील और दिलचस्प बना दिया है।
अब सबकी नजरें कोर्ट के फैसले और KRK की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
Breakingnews16 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news16 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
National14 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
big news11 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
Udham Singh Nagar13 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
National12 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट
Pithoragarh16 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
almora10 hours agoअल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण




































