Haridwar
सत्यम हेल्प फाउंडेशन ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकांत प्रेमी की स्मृति में पाठशाला का किया उद्घाटन , बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा….

हरिद्वार : ग्राम जियापोता स्थित भगवती पुरम कॉलोनी में सत्यम हेल्प फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ पत्रकार स्व. मधुकांत प्रेमी की स्मृति में एक नवनिर्मित पाठशाला का उद्घाटन और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि बंशीधर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और रिबन काटकर पाठशाला का उद्घाटन किया। उन्होंने समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को शॉल ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस पाठशाला में बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा, जिससे समाज के गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा का अवसर मिलेगा। समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सत्यम हेल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कश्यप भी थे, जिन्होंने बंशीधर तिवारी का स्वागत किया और इस महान कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि स्व. मधुकांत प्रेमी ने अपने जीवन में बहुत ही सराहनीय कार्य किए। विशेष रूप से आपातकाल के दौरान उन्होंने पत्रकारिता के कर्तव्यों को बखूबी निभाया। उनकी स्मृति में यह पाठशाला एक आदर्श पहल है और इस कार्य के माध्यम से समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा मिलेगी।
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम में शामिल हुए अधिशासी अभियंता टीपी नौटियाल ने भी सत्यम हेल्प फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पाठशाला बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारी बनने की दिशा में तैयार करेगी, और इससे समाज के बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

ड्रग्स इंस्पैक्टर अनीता भारती ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की आवश्यकता है, और उन्हें उम्मीद है कि यह पाठशाला इस दृष्टिकोण पर खरी उतरेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी और अरुण कश्यप ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि स्व. मधुकांत प्रेमी ने हमेशा वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद की। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता और सत्यम हेल्प फाउंडेशन उनकी स्मृति में समाजसेवा की दिशा में निरंतर कार्य करता रहेगा।
Haridwar
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News : पिछले कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल के गुरुबख्श विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दिया यातायात प्रबंधन और समन्वय पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर पानी भरा है, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाए ताकि जाम न लगे और आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर ‘त्वरित कार्रवाई’ करने की बात कही ताकि जलभराव से उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से नदी किनारों और घाटों की ओर न जाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Haridwar
बाइक चोरों पर सिडकुल पुलिस का शिकंजा, 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही जेल की हवा खा रहा है, जबकि पकड़ा गया संदिग्ध भी कई मामलों में वांछित चल रहा था।
Table of Contents
हरिद्वार में 3 चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार
बीते दिनों सिडकुल क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। 6 जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो और 7 जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर फैक्ट्री के बाहर से चोरी हो गई थी। इन मामलों में थाना सिडकुल में धारा 303 (2) BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया शातिर चोर
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने 7 जुलाई को सिडकुल के ‘टैप इंडिया’ कंपनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देख भागने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं दोनों आरोपी
पकड़े गए आरोपी की पहचान रजत उर्फ कार्तिक, निवासी एटा (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में रोशनाबाद में रह रहा था। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर इन बाइक को चोरी किया था। उल्लेखनीय है कि सहवाज को पुलिस पहले ही एक अन्य चोरी के मामले (मुकदमा संख्या 270/26) में 4 जुलाई को जेल भेज चुकी है।
Haridwar
हरिद्वार आने वाले दें ध्यान वरना हो जाएंगे परेशान, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे

Haridwar News : हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना है। प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिरों के रोपवे का संचालन कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा।
Table of Contents
हरिद्वार में 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा मनसा देवी रोपवे
8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी रोपवे बंद रहेगा। कंपनी के अनुसार, 8 जुलाई से 11 जुलाई तक मनसा देवी मंदिर का रोपवे बंद रहेगा। वहीं 13 जुलाई से 16 जुलाई तक चंडी देवी मंदिर के रोपवे का संचालन पूरी तरह स्थगित रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का ही उपयोग करना होगा।
मेंटेनेंस के काम के चलते लिया गया है फैसला
मेंटेनेंस के दौरान रोपवे की तकनीकी जांच, मशीनरी की सर्विसिंग और पुलों का निरीक्षण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में सरकारी एजेंसी ब्रिडकुल द्वारा नामित अधिकारी भी निरीक्षण करेंगे, ताकि संचालन शुरू होने से पहले सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।
नए रोपवे की योजना पर भी होगा काम
कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान नए रोपवे की संभावनाओं पर भी काम आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसे ब्रिडकुल के अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मिलकर पूरा करेंगे।

यदि सर्वे और तकनीकी रिपोर्ट संतोषजनक रहती है, तो भविष्य में मौजूदा रोपवे के स्थान पर नया रोपवे विकसित करने की दिशा में प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हालांकि, परियोजना को पूरा करने की समयसीमा अभी तय नहीं की गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील
रोपवे बंद रहने के दौरान मंदिर प्रशासन और संचालन कंपनी ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि यात्रा की योजना बनाते समय इन तिथियों का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार पैदल मार्ग का उपयोग करें। इससे मेंटेनेंस कार्य समय पर पूरा हो सकेगा और भविष्य में रोपवे की सेवाएं अधिक सुरक्षित एवं बेहतर तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
Uttarkashi23 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
big news15 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Udham Singh Nagar24 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !
Pauri22 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
big news16 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
Uttarakhand18 hours ago17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
Cricket2 hours agoआयरलैंड महिला बनाम वेस्टइंडीज महिला ड्रीम 11 टीम: मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट, और फैंटेसी टिप्स
Dehradun15 minutes agoदेहरादून में बारिश का कहर, खाला बस्ती में सुरक्षा दीवार ढही, 3 मकान क्षतिग्रस्त, 1 महिला घायल




































