Dehradun
उत्तराखंड समेत देश की 256 सरकारी वेबसाइटों पर एसईओ पॉइजनिंग अटैक, विशेषज्ञों ने समय रहते रोका…

देहरादून: उत्तराखंड सहित देश की 256 सरकारी वेबसाइटों पर सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) पॉइजनिंग अटैक हुआ है। हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) के विशेषज्ञों ने इस हमले को समय रहते पकड़ लिया और गूगल को ई-मेल भेजकर इसके दुष्प्रभाव को समाप्त कर दिया। उत्तराखंड की करीब 10 सरकारी वेबसाइटें इस अटैक की चपेट में आई थीं, जिनमें राजाजी टाइगर रिजर्व, सामाजिक सुरक्षा राज्य पोर्टल और सीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी महत्वपूर्ण वेबसाइटें शामिल थीं।
यह अटैक तब हुआ जब गूगल सर्च इंजन में इन वेबसाइटों को सर्च करते समय नीचे अन्य लिंक दिखाई दे रहे थे। इसका मतलब था कि इन वेबसाइटों में कहीं न कहीं घातक लिंक घुसाए गए थे। इस स्थिति के तुरंत बाद, आईटीडीए की टीम ने गूगल को ई-मेल भेजकर इसे सुधारने की कार्रवाई की। विशेषज्ञों का कहना है कि इस अटैक का प्रभाव सिर्फ गूगल सर्च इंजन पर था, जबकि अन्य सर्च इंजन, जैसे कि बिंग, पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
आईटीडीए की निदेशक नितिका खंडेलवाल ने बताया कि इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया है और अब सभी वेबसाइटें पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस अटैक से पहले पिछले साल अक्टूबर में साइबर हमले के कारण कई सरकारी वेबसाइटें ठप हो गई थीं, लेकिन अब आईटीडीए ने ऐसे हमलों से निपटने के लिए बड़ी टीम तैनात की है।
एसईओ पॉइजनिंग अटैक क्या है? एसईओ पॉइजनिंग एक साइबर हमला है, जिसमें हमलावर सर्च इंजन रैंकिंग को प्रभावित करके अपनी मैलिशस (हानिकारक) वेबसाइटों को ऊपर लाते हैं। इसका मकसद होता है यूजर्स को धोखा देकर हानिकारक वेबसाइट पर क्लिक कराना, जिससे यूजर्स मालवेयर डाउनलोड कर सकते हैं या अपनी संवेदनशील जानकारी साझा कर सकते हैं।
हैकर्स ऐसे कीवर्ड चुनते हैं जो उस समय सर्च इंजन में ट्रेंडिंग होते हैं। फिर वे एसईओ तकनीक का उपयोग कर फर्जी वेबसाइट बनाते हैं, ताकि वे गूगल सर्च इंजन में टॉप पर आ सकें। कई बार, हैकर असली वेबसाइट को हैक करके उसमें हानिकारक लिंक डाल देते हैं, जिससे यह तकनीक सर्च इंजन को धोखा देती है।
एसईओ पॉइजनिंग अटैक से रैनसमवेयर, स्पाईवेयर या कीलॉगर्स जैसी खतरनाक स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनसे लॉगइन जानकारी, बैंकिंग जानकारी और व्यक्तिगत डेटा चोरी हो सकता है। इससे बचने के लिए, कभी भी संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक न करें, वेबसाइट के सही यूआरएल को चेक करें, एंटीवायरस और वेब प्रोटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल करें और अपने सिस्टम व ब्राउजर को नियमित रूप से अपडेट रखें।
#SEOPoisoningAttack, #CyberAttack, #GovernmentWebsites, #ITDAExperts, #GoogleSearchEngine
Dehradun
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Dehradun News : देहरादून के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक धनियाडी बड़ासी ग्रांट निवासी अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गली के पास खड़े एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
इलाज के दौरान महिला की मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने घायल अंजली को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं मृतका
अंजली के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने बताया कि उनकी बहन धनियाडी में रहती थीं और एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर उनका रेस्टोरेंट है। शाम को वो घर से दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं, तभी रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल
हाथी के हमले में अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।
big news
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Dehradun News : खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता के मानकों से किसी भी तरह का समझौता रोकने के लिए उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े होटल प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित प्रमुख फाइव स्टार होटलों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
Table of Contents
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान टीमों ने बड़े होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने होटल के किचन, स्टोर रूम और खाद्य सामग्री के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
छापे से फाइव स्टार होटलों के किचन में मचा हड़कंप
जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेज्ड फूड की स्थिति, साफ-सफाई और खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के इंतजामों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

दो होटलों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने दो अलग-अलग बड़े होटलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए। एक होटल से मसाले का नमूना, जबकि दूसरे होटल से तैयार दाल का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एनालॉग पनीर पर भी विभाग की नजर
अभियान के दौरान विभाग ने विशेष रूप से एनालॉग पनीर और अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी जांच की। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, लेबलिंग, स्रोत या निर्धारित मानकों में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने कारोबारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
Breakingnews
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बीटेक की छात्रा की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में रविवार रात हुए सड़क हादसे में ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा की मौत हो गई। हादसा चार खंभा चौक के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने छात्रा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
Table of Contents
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौत
घटना की सूचना मिलने के बाद क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्रा को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
रात करीब 8:45 बजे मिली हादसे की सूचना
पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:45 बजे चार खंभा चौक के पास सड़क दुर्घटना की सूचना थाना क्लेमेंटटाउन को मिली थी। सूचना में बताया गया कि एक युवती को मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। उस समय युवती गंभीर हालत में थी। पुलिस ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
मिक्सर ट्रैक्टर कब्जे में, चालक हिरासत में
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना में शामिल मिक्सर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने चालक को भी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई और टक्कर के समय वाहन की गति कितनी थी, इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Cricket21 hours agoMO vs SUL Dream11 Prediction Match 30: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Cricket9 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड के 12 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी
Chamoli18 hours agoचमोली की नीति घाटी में आया भयानक जलसैलाब, पुल-गाड़ियां बहीं, एक BRO कर्मी लापता
big news16 hours agoदेहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल
Haridwar17 hours agoशिवरात्रि पर शिवमय हुई धर्मनगरी, दक्षेश्वर महादेव समेत अन्य मंदिरों में उमड़ी भारी भीड़
Cricket10 hours agoWEF vs LNS Dream11 Prediction 31st Match, Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket10 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 3rd ODI 2026: ड्रीम टीम, पिच रिपोर्ट, और संभावित प्लेइंग 11











































