Tehri Garhwal
IHM टिहरी के निदेशक की सेवा समाप्त, गलत तथ्यों के आधार पर नियुक्ति पाने और कर्मचारियों उत्पीड़न करने के आरोप।

नई टिहरी – गलत तथ्यों के आधार पर नियुक्ति पाने, वित्तीय अनियमिताओं और अधीनस्थ कर्मचारियों का उत्पीड़न करने के आरोप में शासन ने स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड एप्लाइड न्यूट्रिशन संस्थान (आईएचएम), नई टिहरी के निदेशक/प्राचार्य (संविदा) डॉ. यशपाल सिंह नेगी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। नेगी से वेतन की वसूली भी की जाएगी।

आरोपों की जांच के लिए पर्यटन निदेशालय की ओर से जांच समिति का गठन किया गया था। समिति की रिपोर्ट के आधार पर निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन कुर्वे ने पद पर नियम विरुद्ध नियुक्ति पाने का दोषी पाते हुए डॉ. यशपाल सिंह नेगी की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। निदेशक पर्यटन/मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से मामले में डीएम टिहरी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि निदेशक/प्राचार्य यशपाल सिंह को गलत तथ्यों/बयानों के आधार पर नियुक्ति मिली है। नियुक्ति की तिथि से वर्तमान तक उन्हें मिले वेतन की राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं।
नेगी को संस्थान में 7 सितंबर 2015 में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनाती मिली थी। 2016 में उन्हें निदेशक/प्राचार्य (संविदा) पर नियुक्त किया गया था। उन पर कर्मचारियों का उत्पीड़न करने, एसोसिएट प्रोफेसर पद के लिए पीएचडी की डिग्री होने का गलत दावा करने, निदेशक/प्राचार्य पद के लिए पर्यवेक्षक/सह पर्यवेक्षक के रूप में न्यूनतम दो सफल पीएचडी अभ्यर्थियों का मार्ग दर्शन करने संबंधी गलत सूचना देने, कार्यालय में दैनिक आधार पर बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज न कराने और अनुपस्थित होने की दशा में मैन्युअल उपस्थिति पंजीका में एक साथ कई दिनों के हस्ताक्षर करने, सहायक प्रो. हितेश रमोला के बैंक खाते में नियम विरुद्ध 49,800 रुपये की धनराशि हस्तांतरित करने, कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान न करने के आरोप हैं।
Tehri Garhwal
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, नई टिहरी में बौराड़ी स्टेडियम में उतारा

Tehri News : टिहरी जिला मुख्यालय के नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में आज सुबह ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग होने से हलचल मच गई। हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था। इसमें मुंबई के छह यात्री सवार थे।
Table of Contents
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की नई टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर के पायलट ने बताया कि एहतियात के तौर पर बौराड़ी स्टेडियम में लैंडिंग कराई गई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। पायलट ने इसे प्रिकॉशन लैंडिंग (एहतियाती लैंडिंग) बताया।

ये प्रिक्यूशन लैंडिंग है इमरजेंसी लैंडिंग नहीं
पायलट के द्वारा हेलिकॉप्टर की चेकिंग करके कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर दोबारा गुप्तकाशी के लिए रवाना हो गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
पायलट ने कहा की ये प्रिक्यूशन लैंडिंग है इमरजेंसी लैंडिंग नहीं है, प्रिक्यूशन लैंडिंग और प्रिक्यूशन के लिए की गई है और फॉल्ट हमने चेक कर दिया है और ये सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी के लिए जा रहा है इसमें 6 लोग सवार थे। और ये टीबी (ट्रांस भारत) कंपनी का है।
Tehri Garhwal
घनसाली में बारिश का कहर, खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम, 1 किमी दूर मिला शव

Tehri News : टिहरी जिले की तहसील घनसाली क्षेत्र के ग्राम दोणी में मंगलवार देर शाम तेज बारिश के बाद दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के समीप गदेरे में खेल रहा सात वर्षीय बच्चा अचानक पानी के बढ़े हुए तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। बुधवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर नदी से बच्चे का शव बरामद किया गया।
Table of Contents
घनसाली में खेलते-खेलते गदेरे में बहा 7 साल का मासूम
टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक दोणी गांव निवासी अरविंद का सात वर्षीय बेटा आरव मंगलवार देर शाम गांव के पास गदेरे में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आकर बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के साथ ग्रामीणों में भी अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर मिला शव
सूचना मिलने पर घनसाली थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने बच्चे की तलाश के लिए तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। देर रात तक गदेरे और आसपास के क्षेत्र में बच्चे की तलाश जारी रही, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बुधवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। थाना घनसाली के थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव के मुताबिक, सुबह करीब 8:30 बजे घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर नदी में बच्चे का शव मिला।
हादसे के बाद दोणी गांव में पसरा मातम
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार, शव को सीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद दोणी गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Tehri Garhwal
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल, दो शिक्षक मिले गायब, नोटिस जारी

Tehri News : टिहरी में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बुधवार को विकासखंड भिलंगना के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल दोणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का औचक निरीक्षण कर विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षक उपस्थिति और उपलब्ध संसाधनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्ष-कक्षाओं, कार्यालय, शिक्षण व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
Table of Contents
ADM के औचक निरीक्षण में खुली स्कूलों की पोल
राजकीय हाई स्कूल दोणी के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका, प्रवेश एवं नामांकन पंजिका, छात्र-छात्रा उपस्थिति पंजिका, शिक्षक उपस्थिति पंजिका, अवकाश पंजिका और अन्य विद्यालयी अभिलेखों का अवलोकन किया। विद्यालय में कुल पांच शिक्षक कार्यरत पाए गए, जिनमें एक शिक्षक अवकाश पर तथा एक शिक्षक राजकीय कार्य से घनसाली में होना बताया गया।
निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक मिले गायब
अपर जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनसे विषयवार प्रश्न पूछकर शिक्षण और सीखने के स्तर की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति और कमजोर विद्यार्थियों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

गायब मिले दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद रिक्त पाए जाने पर अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को रिक्त पद को भरने के लिए आवश्यक पत्रावली तैयार कर विभाग को प्रेषित करने के निर्देश दिए। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय दोणी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के समय विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक मौके पर अनुपस्थित पाए गए जिसके कुछ समय पश्चात दोनों शिक्षक विद्यालय में उपस्थित हुए। इस पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
Udham Singh Nagar22 hours agoPTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत
Dehradun22 hours agoदेहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
National20 hours agoDiwali 2026: इस बार दिवाली पर बन रहा खास संयोग, जानें कब होगी लक्ष्मी पूजा
Dehradun20 hours agoकांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Dehradun16 hours agoCM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं







































