International
भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच पर आतंकी हमले का साया, आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो किया जारी।

न्यूयॉर्क – टी20 विश्व कप का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। भारतीय समयानुसार दो जून से इस टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। हालांकि, फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार नौ जून को न्यूयॉर्क में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच की है। अब इस मैच पर आतंकी हमले का साया है। आईआईएस से जुड़े एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी कर ‘लोन वुल्फ’ हमले की धमकी दी है। न्यूयॉर्क पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सुरक्षाकर्मियों को हाई अलर्ट करते हुए चेतावनी दी है। भारत-पाकिस्तान महामुकाबला नौ जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

ब्रिटिश अखबार ‘एक्सप्रेस’ ने सबसे पहले इस धमकी की खबर दी थी और कहा था कि आतंकी संगठन ने लंदन स्थित वेम्बले स्टेडियम (फुटबॉल स्टेडियम) समेत यूरोप के कई मैदानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है। दरअसल, ISIS-K द्वारा ब्रिटिश चैट साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो में आइजनहावर पार्क स्थित नासाउ क्रिकेट स्टेडियम की एक तस्वीर थी और वहां ड्रोन उड़ते दिखाई पड़ रहे थे। वीडियो में 9/6/2024 की तारीख का जिक्र था। उसी दिन भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच भी होना है।
नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने कहा कि वायरल वीडियो में इस आतंकवादी समूह ने ‘लोन वुल्फ’ के हमले की धमकी दी है। ‘लोन वुल्फ’ आतंकवादी संगठनों से जुड़े सदस्य हैं जो संगठनों से इजाजत लेकर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना अधिक कठिन हो जाता है। राइडर ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को आइजनहावर पार्क स्थित क्रिकेट स्टेडियम में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘जब यहां के निवासियों की सुरक्षा की बात आएगी तो हम बारीकी से छानबीन करेंगे। दक्षिण और मध्य एशिया में सक्रिय इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन आईएसआईएस-खोरासन (ISIS-K) द्वारा चैट ग्रुप में पोस्ट किए गए वीडियो में खतरे के स्तर के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं दी गई थी।’

राइडर ने कहा, ‘जब आपके पास एक बड़े स्तर का मैच और इस तरह की भीड़ होती है, तो हर लीड विश्वसनीय होता है।’ उन्होंने कहा कि उन्हें अप्रैल में भी धमकियां मिली थीं और तब भी आईएसआईएस-के ने ही धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि आईएसआईएस-के ने जगह का नाम तो नहीं बताया है, लेकिन स्टेडियम की तस्वीर और वहां उसी तारीख को भारत-पाकिस्तान मैच को देखते हुए यह थोड़ा स्पष्ट हो गया है।
न्यूयॉर्क शहर की सीमा से लगे नासाउ काउंटी के प्रमुख ब्रूस ब्लेकमैन ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हम हर उस स्थिति से निपटने में सक्षम है जो संभावित रूप से उत्पन्न हो सकती है। इसके लिए हमने कई सावधानियां बरती हैं। हम हर खतरे को गंभीरता से लेते हैं। हर खतरे के लिए एक ही प्रक्रिया होती है। हम खतरों को कम नहीं आंकते। हम अपने सभी लीड्स को ट्रैक करते हैं।
बुधवार को न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि उन्होंने न्यूयॉर्क राज्य पुलिस को सतर्क रहने और कड़ी से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस की तैनाती, शहर की निगरानी और स्क्रीनिंग प्रक्रिया को और सख्त करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गवर्नर होचुल ने कहा, ‘हम स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। मेरा प्रशासन संघीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों और नासाउ काउंटी के साथ महीनों से काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न्यूयॉर्कवासी और यहां आने वाले मेहमान सुरक्षित रहें।
आईआईएस-के द्वारा ड्रोन से हमले की धमकी मिलने के बाद काउंटी अधिकारियों ने एफएए (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) से आइजनहावर पार्क को ड्रोन के लिए नो-फ्लाई जोन बनाने का अनुरोध किया है। आईएसआईएस-के ने पहले भी पाकिस्तान में हमले किए हैं और भारत को आतंकी हमले की धमकी दी है। मार्च में आईएसआईएस-के के आतंकवादियों ने मॉस्को में एक कंसर्ट हॉल पर हमला किया था जिसमें करीब 130 लोग मारे गए थे। टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। कुछ दिन पहले वेस्टइंडीज को भी आतंकी हमले की धमकी मिली थी। हालांकि, आईसीसी ने इस पूर मसले पर कहा है कि वह स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। खिलाड़ियों और लोगों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। आईसीसी ने आश्वस्त किया था कि फैंस और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव उपाय किया जा रहा है।
नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 30,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह विशेष रूप से टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट के लिए ही बनाया गया है। यह स्टेडियम डलास में एक और स्टेडियम के साथ आगामी टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। टीम इंडिया को अपने सारे मुकाबले अमेरिका में ही खेलने हैं। इनमें से शुरुआती तीन मैच, यानी भारत बनाम आयरलैंड (पांच जून), भारत बनाम पाकिस्तान (नौ जून) और भारत बनाम अमेरिका (12 जून) न्यूयॉर्क के नासाउ क्रिकेट स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया 15 जून को कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में मैच खेलेगी।
International
US F15 Crash: कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश, ईरान के हमलों से बढ़ा तनाव

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट Crash , ईरान ने किया 27 ठिकानों पर हमले का दावा
US F15 Crash: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच कुवैत में अमेरिकी वायुसेना का एक लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान क्रैश होने से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मुख्य बिंदु
अमेरिकी F15 कुवैत में क्रैश
इसी बीच अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए मध्य पूर्व के कई देशों में स्थित सैन्य ठिकानों पर हमला किया गया। हालांकि इन हमलों से वास्तविक नुकसान कितना हुआ है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
ये भी पढ़ें_ नेपाल में उग्र हालात: भारतीय विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से की नेपाल यात्रा से बचने की अपील
अब तक इस संघर्ष में मौत के आँकड़े स्पष्ट नहीं
वहीं अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक इस संघर्ष में कुछ सैनिकों की मौत और कई अन्य के घायल होने की खबर भी सामने आई है। इसके अलावा क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों और सैन्य संसाधनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकाने किए तबाह
इसके अलावा ईरान ने दावा किया है कि उसने खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश शामिल बताए जा रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने कुछ दावों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी सूचनाओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को घोषित किया वेनेजुएला का ‘कार्यकारी राष्ट्रपति , ट्रुथ सोशल पर शेयर किया फ़ोटो…
इस तनाव काअसर करी देशों पर
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव का असर कई देशों पर दिखाई दे रहा है। एक तरफ अमेरिका और इजरायल संयुक्त अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ईरान लगातार जवाबी हमले कर रहा है। ऐसे में क्षेत्र में हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये संघर्ष कितने समय तक जारी रहेगा, लेकिन मौजूदा घटनाओं ने पूरे मध्य पूर्व में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे तो इसका असर वैश्विक स्तर पर भी देखने को मिल सकता है
International
Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल

नेपाल के धडिंग में बड़ा हादसा, बस नदी में गिरी, 18 की मौत
Nepal Bus Accident: नेपाल के धडिंग जिले से रविवार रात एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहाँ पर एक यात्री बस हादसे का शिकार होकर नदी में जा गिरी. इस दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक यात्री न्यूजीलैंड का निवासी भी बताया जा रहा है.
ये भी पढ़ें_ ACCIDENT: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ड्यूटी से लौट रही आईटीबीपी जवानों की बस पलटी !
मुख्य बिंदु
नेपाल में भीषण सड़क हादसा, 18 लोगों की मौत्त
मिली जानकारी के मुताबिक, ये हादसा रविवार रात उस वक्त हुआ जब बस पोखरा से काठमांडू आ रही थी. देर रात लगभग 1.30 बजे काठमांडू से लगभग 90 किमी पश्चिम में पृथ्वी हाईवे पर धडिंग जिले में गुजरी के पास त्रिशूली नदी में गिर गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बाहर निकलने के लिए अभियान शुरू किया गया.
ये भी पढ़ें_ नेपाल में उग्र हालात: भारतीय विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से की नेपाल यात्रा से बचने की अपील
आर्म्ड पुलिस फोर्स के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा के मुताबिक
हादसे के बाद नेपाल आर्मी, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवान मौके पर राहत बचाव अभियान के लिए पहुंचे. मौके से 17 लाशें बरामद की हुई हैं जबकि 28 घायल यात्रियों उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Nepal Bus Accident: न्यूज़ीलैण्ड का यात्री भी बस हादसे का शिकार
अधिकारियों ने बताया कि इस बस दुर्घटना में एक न्यूजीलैंड के पुरुष यात्री की भी मौत हुई है. जबकि घायल हुए लोगों में एक जापानी और एक नीदरलैंड का नागरिक (दोनों महिलाएं) शामिल हैं.
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
घटना के स्पष्ट कारणों का नहीं चला पता
हादसे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया ओवेरस्पीडिंग को हादसे का कारण माना जा रहा है. घटना की जांच जारी है
Breakingnews
Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
पिथौरागढ़ से सटे नेपाल के बैतड़ी में बारातियों की बस हादसे का शिकार
मुख्य बिन्दु
Nepal Bus Accident: भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया. पिथौरागढ़ के झूलाघाट कस्बे के पास स्थित नेपाल के बैतडी जिले में बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
नेपाल में बारातियों की बस हादसे का शिकार
जानकारी के मुताबिक, ये बस बैतडी के पुरचूंणी नगरपालिका क्षेत्र से दुल्हन लेकर बजांग जिले के सुनकुडा गांव जा रही थी. इसी दौरान पुरचूंणी नगरपालिका वार्ड-7 के बड़गांव मोड़ के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
ये भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेपाल एपीएफ और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया. घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. हॉस्पिटल में भर्ती कुछ घायलों की स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है.
Nepal Bus Accident: अब तक 13 बारातियों की मौत
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता निरीक्षक बलदेव बडू ने बताया कि दुर्घटना में छह बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके अलावा पांच लोगों ने डडेलधुरा अस्पताल में और दो लोगों ने कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बजांग और बैतडी जिलों के विभिन्न गांवों के लोग शामिल हैं, जिनमें एक ही गांव के कई सदस्य भी बताए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- बजरी खनन के दौरान पहाड़ी दरकने से युवक की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला गया
ओवरलोडिंग के चलते बस हादसे का शिकार
प्रहरी प्रवक्ता के मुताबिक, बस चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, लेकिन उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है. घायल चालक विरेंद्र बुढा, निवासी भीमदत्त नगरपालिका, कंचनपुर को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण बस का ओवरलोड होना बताया जा रहा है. आशंका जताई गई है कि अधिक भार के कारण बस चढ़ाई पर संतुलन नहीं बना सकी और हादसा हो गया.
घायलों का इलाज जारी
फिलहाल, अधिकांश घायलों का इलाज डडेलधुरा अस्पताल में किया जा रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए धनगढ़ी रेफर किया गया है. प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले तीन घंटे भारी
Cricket11 hours agoGT vs SRH Dream11 Team Today IPL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और टॉप 4 क्वालीफिकेशन समीकरण
Cricket11 hours agoNEP vs SCO Dream11 Team Match 104: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और संभावित Playing 11..
Dehradun11 hours agoपर्यटन सीजन में मसूरी जाम से बेहाल, पांच मिनट के सफर के लिए डेढ़ घंटे जाम में फंसे रहे लोग
Nainital10 hours agoनैनीताल में SDM नवाजिश खलिक ने होमस्टे पर छापेमारी, होमस्टे संचालकों में मचा हड़कंप
Dehradun6 hours agoदेहरादून की टर्नर रोड पर दर्दनाक एक्सीडेंट, बाइक हुई हादसे का शिकार, एक की मौके पर ही मौत
Dehradun9 hours agoपिता की पुलिस वर्दी का रौब दिखा रहा था युवक, उत्तराखंड पुलिस ने सिखाया सबक, वाहन किया सीज
Haridwar9 hours agoपत्नी के रील बनाने से था परेशान, हरकी पैड़ी पर जिंदा पत्नी का कर दिया पिंडदान, फोटो पर थूका फिर…






































