Dehradun
शाहरुख खान की डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में देगी दस्तक, फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह।

बॉलीवुड – शाहरुख खान की डंकी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। किंग खान पहली बार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच डंकी को हिट बनाने के लिए उनके प्रशंसक भी कमर कस चुके हैं।
हाल ही में एक्स पर एक फैन क्लब ने घोषणा की कि वह न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में स्क्रीनिंग के साथ फिल्म को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहा है। ट्वीट में लिखा है, “टीम शाहरुख खान फैन क्लब भारत के 240 से अधिक शहरों और दुनियाभर के 50 से अधिक विदेशी स्थानों पर डंकी के प्रशंसकों के लिए शो का आयोजन कर रहा है, जो वीकएंड में 750 से अधिक शो को कवर करेगा। टीम एसआरके के साथ डंकी की रिलीज का जश्न मनाएं और एक सुपरफैन की तरह इसकी भावना को महसूस करें।”
सलार से है फिल्म का मुकाबला
शाहरुख के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है। उनकी पठान और जवान टिकट खिड़की पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी हैं। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का मुकाबला प्रभास की सलार से है। इस फिल्म का भी लोगों को लंबे समय से इंतजार है। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है। दोनों ही सितारे के फैंस अपने फेवरेट एक्टर की फिल्म का जमकर समर्थन कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी जंग कौन बाजी मारता है।
Dehradun
मुख्यमंत्री धामी ने चार साल के सफर पर लिखा भावुक पोस्ट, पढ़िए उनके दिल की बातें…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर “मुख्यसेवक” चार साल पूरे होने पर सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदेश की जनता का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पोस्ट में इन चार वर्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद को समर्पित बताया। उन्होंने इसे उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में लाने की यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव कहा और सुशासन, सुरक्षा, विकास व पारदर्शिता जैसे मोर्चों पर सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मिडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा कि आप सभी के स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद से आज मुख्यसेवक के रूप में 4 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा और मार्गदर्शन से ये 4 वर्ष देवभूमि उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के हमारे प्रयासों को समर्पित रहे हैं। इन 4 वर्षों में हर मोर्चे पर आपसे मिला अपार समर्थन मेरे लिए न केवल हर्ष का विषय रहा है बल्कि यह एक ज़िम्मेदारी का एहसास भी था जो दिन-रात देवतुल्य जनता की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहा है।
#Dhamiemotionalpost #UttarakhandCM4yearsservice #PushkarSinghDhami
Dehradun
आज फिर बरसेंगे बादल, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट !

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। देहरादून मौसम विभाग ने आज पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश का अनुमान लगाया है। देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिन का तापमान करीब 33°C और रात का 24°C रहने की उम्मीद है।
इधर, मसूरी-देहरादून को जोड़ने वाली झड़ीपानी रोड पर आज सुबह भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से मलबा और बड़ा पत्थर गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कई पर्यटक और स्थानीय लोग रास्ते में फंसे रहे।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को अस्थायी रूप से दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया गया। लोक निर्माण विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचीं और करीब दो घंटे में रास्ता साफ कर दिया गया। इसके बाद लोगों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
Dehradun
आरक्षित जंगल में मोर का शिकार, वन विभाग ने दबोचे दो खूनी शिकारी

कालसी (देहरादून): बीते बुधवार शाम करीब 7 बजे आरक्षित वन क्षेत्र चांदपुर चोरखाला से दो युवकों को वन्यजीवों के साथ संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। निक्का और उसका साथी वाजिद नाम के इन युवकों के पास से दो जंगली गोह घायल अवस्था में और एक मोर मृत अवस्था में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया। वन विभाग की टीम ने दोनों युवकों को मौके से हिरासत में लिया और उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग के निर्देश पर चौहड़पुर रेंज में वन्यजीवों के अवैध शिकार और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गश्त को और तेज़ कर दिया गया है। वन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वन्यजीव अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कठोर कारावास तक की सजा दी जा सकती है। वन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं पर भी वन्यजीवों के शिकार या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
#PeacockHunting #WildlifeCrime #ForestDepartmentArrest
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…