Breakingnews
सिल्क्यारा टनल हादस: देर रात ऑगर मशीन में आई खराबी 12वें दिन भी नही हो सका रेस्क्यू, सीएम मोर्चे पर डटे।

उत्तरकाशी – सिलक्क्यार टनल हादसे में 12वीं दिन भी कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है, वहीं आज 13 दिन रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री बीके सिंह मोर्चे पर डटे हुए हैं। बताया जा रहा था कि देर रात तक सभी 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा.. लेकिन ऑगर मशीन की खराबी से यह कामयाबी अभी तक नहीं मिल पाई है हालांकि आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बृहस्पतिवार को बचाव अभियान का निरीक्षण करने के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल (सेनि) वीके सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री वीके सिंह जहां टनल से पहले बने कार्यालय में बैठ गए तो मुख्यमंत्री ने भी उत्तरकाशी के निकट स्थित मातली में डेरा डाल लिया। खबर लिखे जाने तक दोनों नेता मजदूरों के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे थे।
बीते गुरुवार रातभर मशीन का बेस मजबूत करने के लिए काम किया गया। बेस मजबूत होने के बाद ही ड्रिलिंग का दोबारा शुरू हो पाएगी। ऑगर मशीन का बेस हिलने के चलते ड्रिलिंग का काम शुरू नहीं हो पा रहा है। ड्रिलिंग के दौरान कंपन तेज होने से मशीन का बेस हिल गया था। वहीं सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को आज 13वां दिन हो चुका है। मजदूरों तक पहुंचने के लिए 800 एमएम के स्टील पाइपों से 51 मीटर तक एस्केप टनल तैयार की जा चुकी है।
बचाव अभियान में इस्तेमाल की जा रही ड्रोन तकनीक पर स्क्वाड्रन इंफ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के एमडी और सीईओ सिरिएक जोसेफ कहते हैं कि यह (ड्रोन) नवीनतम तकनीकों में से एक है जो सुरंग के अंदर जा सकती है। जिन क्षेत्रों में जीपीएस का नहीं करता इसकी पहुंच वहां भी है।
सुरंग के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए खाने-पीने का सामान पैक किया जा रहा है। आज उम्मीद की जा रही है कि कुछ समय की निर्बाध ड्रिलिंग के बाद सभी मजदूर बाहर निकाल लिये जाएंगे।
Breakingnews
धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर ,एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता…

धन के देवता कुबेर का चमत्कारी मंदिर!
जहां सिक्का चढ़ाने से खुलते हैं सौभाग्य के द्वार ✨
कहते हैं, यहां एक बार दर्शन मात्र से दूर हो जाती है दरिद्रता।
यह मंदिर नहीं, श्रद्धा का संकल्प है… और आस्था की संपत्ति।
Breakingnews
श्रद्धा की रौशनी में जगमगाया कैंची धाम

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया कैंची धाम, बाबा नीम करौली महाराज के भव्य मेले की तैयारियाँ पूरी। देशभर से लाखों श्रद्धालु 15 जून को करेंगे दर्शन।
Breakingnews
वीडियो वायरल: उत्तराखंड की महिला ने दिखाया कमाल, देवी-देवताओं को नचाने की भी रखती हैं ताकत

नारी शक्ति को शत-शत नमन 🙏। ढोल-दमाऊं की थाप पर देव-आनंद के साथ समर्पित होकर नृत्य करती ये महिलाएं न केवल संस्कृति की वाहक हैं, बल्कि ये बताती हैं कि पहाड़ की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं — खेती से लेकर देवताओं को नचाने तक!
जय देवभूमि, जय उत्तराखंड।
🎥 वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और देश-विदेश से लोग इसे देख सराहना कर रहे हैं।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh4 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Breakingnews4 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews4 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews4 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…