Pauri
श्रीनगर: नैथाना पुल से युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, SDRF की तलाश जारी, परिवार में मचा कोहराम

युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, SDRF की तलाश जारी
श्रीनगर: सोमवार सुबह श्रीनगर शहर एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। सुबह करीब 8:30 बजे, एक 35 वर्षीय युवक ने अलकनंदा नदी पर बने नैथाना पुल से छलांग लगा दी। घटना के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे ही यह दृश्य देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी।

कुछ ही देर में पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन नदी का तेज बहाव और ऊंचा जलस्तर तलाशी अभियान में बड़ी चुनौती बन रहा है।
युवक की पहचान अनिल रावत के रूप में हुई
प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान अनिल रावत पुत्र बलवीर रावत, निवासी ग्राम सुपाणा, चौरास (थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल) के रूप में हुई है। अनिल श्रीनगर में एक यूटिलिटी वाहन चालक के रूप में काम करता था।
घटना की जानकारी मिलते ही अनिल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। घर में मातम पसरा है और परिजन इस हादसे से पूरी तरह टूट चुके हैं।
SDRF कर रही रेस्क्यू, अब तक सुराग नहीं
एसडीआरएफ की गोताखोर टीम नदी के संभावित हिस्सों में तलाश कर रही है, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। नदी का बहाव इतना तेज है कि खोजबीन में लगातार दिक्कतें आ रही हैं।
श्रीनगर कोतवाल जयपाल नेगी ने बताया कि हमें सुबह सूचना मिली थी कि एक युवक ने नैथाना पुल से छलांग लगाई है। टीम ने तुरंत पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। युवक की पहचान हो चुकी है और परिवार को सूचित कर दिया गया है।
जांच में जुटी है पुलिस
पुलिस अब प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है और पुल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना के पीछे की वजह साफ हो सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं युवक मानसिक तनाव या पारिवारिक परेशानी से तो नहीं जूझ रहा था।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि फरवरी 2024 में भी इसी तरह की एक घटना सामने आई थी जब एक युवक ने अपनी मां और जीजा के सामने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी थी। उस समय भी युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई गई थी।
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Pauri
घर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Pauri News : पौड़ी में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, घर के आंगन से उठाकर ले गया
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
चौबट्टाखाल 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ।
घर के आंगन से उठा ले गया मासूम को गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के ग्राम सभा तिमली स्थित ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर ही अपने आंगन में खेल रही थी। पास ही परिजन भी बैठे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया।
परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्ची को ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों को दिन में भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गुलदार को पकड़कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Cricket23 hours agoRCB vs CSK Dream11 Team Match 11 IPL 2026 : ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Dehradun21 hours agoबड़ी खबर: देहरादून में मिला एक और शव, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस
Roorkee2 hours agoरुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा
Udham Singh Nagar15 minutes agoRudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल









































