Dehradun
एसएसपी देहरादून ने कम्युनिटी पुलिसिंग पर छात्रों से किया संवाद, पुलिसिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर दी जानकारी…

देहरादून : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून, जनमेजय काले ने Doon Geographical Society की ओर से दून यूनिवर्सिटी में आयोजित “Community Policing: Building Trust Between Police and Citizen” पर एक इन्टरेक्शन कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसएसपी देहरादून द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के दौरान, एसएसपी देहरादून ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को कम्युनिटी पुलिसिंग की अवधारणा पर संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी भी समाज का हिस्सा होते हैं और उनका उद्देश्य समाज की सुरक्षा और बेहतरी के लिए काम करना होता है। एसएसपी ने कहा, “हमारे द्वारा की जा रही पुलिसिंग को आमजन कभी-कभी नकारात्मक दृष्टिकोण से देखते हैं, क्योंकि पुलिस किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई करती है, चाहे वह यातायात नियम हो या अन्य कानूनी उल्लंघन। हालांकि, इन कार्यों का उद्देश्य समाज की भलाई और कानून व्यवस्था बनाए रखना होता है।”
एसएसपी ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग एक ऐसी पुलिसिंग रणनीति है, जो पुलिस और स्थानीय समुदाय के बीच सहयोग और साझेदारी को बढ़ावा देती है। इसका मुख्य उद्देश्य अपराधों को रोकना, सामुदायिक सुरक्षा को बढ़ावा देना, और पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास और सहयोग को मजबूती देना है।
उन्होंने आगे बताया कि आमतौर पर पुलिस के प्रति नकारात्मक सोच होती है, और यही कारण है कि पुलिस के कार्यों को कुछ लोग नकारात्मक रूप में देखते हैं। कम्युनिटी पुलिसिंग के इन्टरेक्शन कार्यक्रमों का उद्देश्य इस सोच को बदलना और लोगों में यह विश्वास पैदा करना है कि पुलिस द्वारा किए गए कार्य समाज की बेहतरी के लिए होते हैं, न कि किसी विशेष व्यक्ति को परेशान करने के लिए।

कार्यक्रम के दौरान, एसएसपी ने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए और उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व, इसकी अवधारणा और आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एसएसपी ने छात्रों को सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने और आपसी विश्वास को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया, ताकि पुलिस और समुदाय मिलकर एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकें।
#SSPDehradun, #CommunityPolicing, #DoonUniversity, #PolicingConcept, #StudenEngagement
Dehradun
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन

hindu new year 2026 : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सीएम ने शासकीय आवास में हवन-पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
Table of Contents
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को माँ आदि शक्ति भगवती की आराधना को समर्पित चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

हिंदू नववर्ष नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को हिंदू नवसंवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये पावन अवसर नवीन ऊर्जा, नए संकल्प और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है, जो हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
सीएम धामी ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि ये नववर्ष आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और सफलता लेकर आए।आइए, हम सभी मिलकर सद्भाव, सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने संकल्प को और सुदृढ़ करें।
big news
धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त

Uttarakhand News : धामी सरकार ने बड़ा फेरबदल किया है। धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अधिकारियों को कार्यमुक्त कर दिया है।
Table of Contents
UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसर कार्यमुक्त
मंगलवार देर शाम धामी सरकार का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। सरकार ने यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी समेत कई अफसरों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया। बता दें कि ये सभी अधिकारी सेवा विस्तार पर काम कर रहे थे।

प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने जारी किए आदेश
प्रमुख सचिव ऊर्जा आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक पावर यूटिलिटी यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को राज्य सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद 30 जून 2024 से दो साल का सेवा विस्तार दिया था। अब उन्हें उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।

उनकी जगह गजेंद्र सिंह बुदियाल को नई जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में यूजेवीएनएल में यमुना वैली (डाकपत्थर) के महाप्रबंधक और पिटकुल में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, और अब उन्हें यूपीसीएल के नए एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है।

यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल भी कार्यमुक्त
यूजेवीएनएल के एमडी संदीप सिंघल को भी कार्यमुक्त कर दिया है। बता दें कि उन्हें 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति के बाद दो साल का सेवा विस्तार दिया गया था। अब उनके स्थान पर यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक भागीरथी वैली, यूजेवीएनएल के प्रभारी निदेशक परिचालन अजय कुमार सिंह को यूजेवीएनएल एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अजय कुमार अग्रवाल को भी शासन ने किया कार्यमुक्त
शासन ने एक यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय कुमार अग्रवाल को भी उनके पद से हटा दिया है। यानी कि उन्हें भी कार्यमुक्त कर दिया गया है। फिलहाल इस पद की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी को नहीं सौंपी गई है।

big news
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी, 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का हुआ खुलासा

Dehradun News : देहरादून में राज्य कर विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राज्य कर विभाग की टीम ने एक नामी बिल्डर के ऑफिस में छापेमारी की है। जिसमें 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में नामी बिल्डर के ऑफिस में GST की छापेमारी
देहरादून के एक नामी बिल्डर के ऑफिस पर राज्य कर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इस दौरान टीम ने 1.5 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी। छापेमारी के दौरान ही बिल्डर ने मौके पर ही 48 लाख रुपये का टैक्स जमा कर दिया। साथ ही विभाग ने जीएसटी से जुड़े दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
तीन घंटे तक चली कार्रवाई में हुआ टैक्स चोरी का खुलासा
देहरादून संभाग के संयुक्त आयुक्त अनुराग मिश्रा ने राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशों के तहत कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम तैयार की। मंगलवार को इस टीम ने राजपुर रोड स्थित एक बिल्डर के कार्यालय पर छापेमारी की।

शुरुआती जांच में सामने आया कि बिल्डर ने अपने रिकॉर्ड में राज्य के अंदर और बाहर की उन फर्मों से सीमेंट व अन्य सामग्री की खरीद दिखाई है, जो वर्तमान में सक्रिय नहीं हैं। इनमें से कई फर्मों का पंजीकरण पहले ही जीएसटी काउंसिल द्वारा रद्द किया जा चुका है।
छापेमारी की कार्रवाई तीन घंटे तक चली जिसमें टीमन ने टैक्स चोरी का खुलासा किया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में बिल्डर ने अपनी गलती मानी। इसके साथ ही बिल्डर ने 48 लाख रुपये की जीएसटी जमा भी कराई है।
Cricket16 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National17 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun15 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news14 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news9 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
uttarakhand weather15 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news13 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
big news11 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन














































