Maharastra
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार लाल निशान में बंद , सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट….

मुंबई : कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज भारतीय शेयर बाजार रेड जोन में बंद हुए। बीएसई पर सेंसेक्स 329 अंकों की गिरावट के साथ 76,190.46 पर क्लोज हुआ, जबकि एनएसई पर निफ्टी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 23,092.20 पर बंद हुआ।
इस दिन 13 में से 11 क्षेत्रीय सूचकांकों ने लाल निशान में कारोबार किया, जिनमें फार्मा, मीडिया और ऑटोमोबाइल क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। व्यापक बाजार भी दबाव में रहा, जहां छोटे और मध्यम आकार के सूचकांकों ने पिछले सत्र की सारी बढ़त खो दी।
आज के सत्र में साइएंट और टाटा टेक्नोलॉजीज सहित 6 स्टॉक शुक्रवार को 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचे। साइएंट के शेयरों में 24 फीसदी की गिरावट आई, यह गिरावट कंपनी के सीईओ के बाहर निकलने के बाद देखी गई। वहीं, पेटीएम के शेयरों में 9 फीसदी की गिरावट आई, जो क्रिप्टो घोटाले में ईडी जांच की खबरों के बीच देखी गई।
दोपहर के कारोबार में बीएसई और एनएसई ने शुरुआती बढ़त गंवाते हुए 23,000 के स्तर को छुआ, जबकि कॉरपोरेट आय में नरमी की चिंता ने अमेरिकी ब्याज दरों और तेल की कीमतों में कमी के बारे में आशावाद को दबा दिया।
हालांकि, बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। बीएसई पर सेंसेक्स 226 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 76,747.21 पर खुला, जबकि एनएसई पर निफ्टी 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 23,275.00 पर खुला था। लेकिन बाद में यह बढ़त निरंतर गिरावट में बदल गई और कारोबार का समापन लाल निशान में हुआ।
Trending
Gudi Padwa 2026 : 19 या 20 मार्च किस दिन है गुड़ी पड़वा पर्व ?, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त

Gudi Padwa 2026 की सही तारीख क्या है ?, जानें किस दिन मनाया जाएगा त्यौहार
Gudi Padwa 2026 : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। जिसे गुड़ी पड़वा के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मकता और शुभता के आगमन का संकेत माना जाता है।
Table of Contents
19 या 20 मार्च किस दिन है Gudi Padwa 2026 ?
गुड़ी पड़वा के त्यौहार के दिन से हिंदू नववर्ष की शूरूआत होती है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसीलिए इस दिन को सृजन और नवआरंभ का प्रतीक माना जाता है। इस साल गुड़ी पड़वा की तारीख (gudi padwa 2026 date) को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है कि त्यौहार 19 मार्च को मनाया जाएगा या फिर 20 मार्च को मनाया जाएगा ?

तो आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इसलिए गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा।
गुड़ी को फहराने का शुभ मुहूर्त
| मुहूर्त | समय |
|---|---|
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 4:51 बजे से 5:39 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 2:30 बजे से 3:18 बजे तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 6:29 बजे से 6:53 बजे तक |
| निशिता मुहूर्त | रात 12:05 बजे से 12:52 बजे तक |

कई शुभ योग में हो रहा गुड़ी पड़वा का आगाज
इस साल गुड़ी पड़वा का आगाज बेहद ही शुभ योग में हो रहा है। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और इसी दिन चैत्र नवरात्रों की भी शुरूआत हो रही है। यूं तो हिंदू नववर्ष को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस दिन गुड़ीपड़वा महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ऐसी मान्यता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी विजय के बाद पहली बार गुड़ी फहराने की परंपरा को शुरू किया था।

गुड़ी पड़वा पर ये करना माना जात है बेहद शुभ
1. इस दिन घर के मुख्य दरवाजे को आम के पत्तों और फूलों के तोरण से सजाना शुभ माना जाता है।
2. घर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाकर उत्सव का स्वागत करें।
3. बांस की डंडी पर सुंदर कपड़ा बांधकर उसके ऊपर तांबे या चांदी का पात्र उल्टा रखें और उसे नीम की पत्तियों व चीनी की माला से सजाकर घर के ऊंचे स्थान या खिड़की पर स्थापित करें।
4. परंपरा के अनुसार सुबह नीम की पत्तियां, गुड़ और इमली का मिश्रण ग्रहण किया जाता है, जो जीवन में सुख-दुख के संतुलन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है।
Maharastra
नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में बारूद फैक्ट्री में धमाका, 15 की मौत
Nagpur Blast News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राउलगांव के एक विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्य बिंदु
नागपुर में बारूद कारखाने में धमाका
ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ, जहां खनन और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार के मुतबिक, धमाका सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ।
ये भी पढ़ें_ आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार
विस्फोट के समय काम पर थे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस यूनिट में विस्फोट हुआ वहां करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Nagpur Blast News-धमाके के बाद लगी भीषण आग
धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।
राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटे
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में धमाका
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार 28 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है।
हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार
ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर कुछ महिला कर्मचारी विस्फोटक सामग्री तैयार करने के काम में लगी थीं। अचानक हुए तेज विस्फोट से पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका भी हिल गया और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Breakingnews
नहीं रहे महाराष्ट्र के Deputy CM अजित पवार, विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
मुख्य बिंदु
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है। जहाँ पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हड़कंप मच गया है और घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
बारामती में चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त (Ajit Pawar plane crash)
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये हादसा सुबह के समय हुआ और बचाव-राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कम से कम 5 अन्य लोग मारे गए हैं। साथ ही विमान में सवार अन्य लोगों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है और अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।
मौके पर रहत बचाव कार्य जारी
घटना के बाद पुलिस, दमकल और मेडिकल टीमें पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं और राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तरों से प्रतिक्रिया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Cricket14 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 1st Test 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में आज चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों में हुई छुट्टी
Breakingnews13 hours agoचमोली में पीपलकोटी बड़ा हादसा, THDC की टनल धंसने से अब तक 7 की मौत, 3 लापता
big news11 hours agoचमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…
big news6 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पहाड़ों में BSNL का बड़ा धमाका ! 2,600 गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
Cricket3 hours agoLKK vs TGC Dream11 Prediction Match 20 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Breakingnews12 hours agoखराब मौसम के बाद भी पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, घटनास्थल का किया निरीक्षण
Cricket3 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 5th ODI 2026: Playing XI, Pitch Report, Fantasy Tips & Match Prediction





































