Delhi
दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण, BS3 और BS4 वाहनों की आवाजाही पर GRAP के तहत सुप्रीम कोर्ट ने दिया नया आदेश….

दिल्ली : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, और इस स्थिति से निपटने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चरण 4 को लागू किया है। इस योजना के तहत सभी प्रकार के प्रतिबंध लागू किए गए हैं, लेकिन BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों पर चलने के बारे में कुछ ढील दी गई है।
ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण 4 लागू रहेगा
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिए GRAP चरण 4 के तहत कई कड़े उपायों को लागू किया गया है। इस योजना के तहत BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, हाल ही में सीएक्यूएम ने दिव्यांग यात्रियों के लिए इस प्रतिबंध में ढील दी है। इस प्रकार, अब BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों को कुछ शर्तों के तहत चलाने की अनुमति दी गई है, खासकर जब ये वाहन दिव्यांग व्यक्तियों के उपयोग के लिए अनुकूलित (रीमॉडल) किए गए हों।

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
बीएस3 पेट्रोल और बीएस4 डीजल वाहनों पर प्रतिबंध में ढील देने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने 28 नवंबर को लिया। कोर्ट ने सीएक्यूएम से कहा कि वह GRAP चरण 4 के तहत लागू प्रतिबंधों में संशोधन कर सकता है। हालांकि, कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी GRAP 4 उपायों को पूरी तरह से हटाना जरूरी नहीं है और GRAP 3 और GRAP 2 के उपायों का संयोजन किया जा सकता है।
दिव्यांगों के लिए राहत की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांग अधिकार अधिवक्ता डॉ. सतेंद्र सिंह ने केंद्रीय वायु प्रदूषण निगरानी संस्था और दिल्ली सरकार से दिव्यांगों के लिए राहत की मांग की थी। उनका कहना था कि बीएस3 पेट्रोल वाहनों को दिव्यांगों के लिए अनुकूलित (फिर से तैयार) नहीं किया जा सकता, और ऐसे वाहनों पर प्रतिबंध से उनकी दैनिक आवाजाही में कठिनाई हो रही है। सीएक्यूएम ने इन परेशानियों को समझते हुए दिव्यांग व्यक्तियों के लिए BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल वाहनों के उपयोग को अपवाद स्वरूप अनुमति दी है।
BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों पर जुर्माना
हालांकि, GRAP चरण 4 के तहत BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल कारों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इन वाहनों के चलने पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही, 15 साल पुरानी पेट्रोल और 10 साल पुरानी डीजल कारों को जब्त किया जाएगा। बिना वैध PUC प्रमाणपत्र वाले वाहनों पर भी 10,000 रुपये का जुर्माना हो सकता है।
इन पर जारी रहेगा प्रतिबंध
GRAP चरण 4 के तहत, दिल्ली में ट्रकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, सिवाय उन ट्रकों के जो आवश्यक वस्तुओं को लेकर आ रहे हैं या स्वच्छ ईंधन जैसे LNG, CNG, या इलेक्ट्रिक का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा, दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-आवश्यक हल्के वाणिज्यिक वाहनों पर भी प्रतिबंध रहेगा, सिवाय EV और CNG, BS6 डीजल वाहनों के।
#DelhiPollution #GRAP #CAQM #BS3BS4Vehicles #AirQuality #PollutionControl #CleanAir #EnvironmentalProtection #DelhiTraffic #SupremeCourt #DisabilityRights #AirQualityManagement #GreenDelhi #ClimateAction
Delhi
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
Table of Contents
CM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
CM Dhami ने आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि अप्रैल से नवंबर तक चलने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे एलपीजी की मांग में काफी बढ़ोतरी होती है। इस अवधि में राज्य को करीब 9.67 लाख व्यावसायिक सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।
चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी के लिए किया अनुरोध
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि जून से सितंबर के बीच मानसून के दौरान उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बना रहता है। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के लिए एलपीजी गैस बेहद जरूरी होती है। ऐसे में उन्होंने अतिरिक्त 5 प्रतिशत यानी लगभग 48 हजार सिलेंडरों का अतिरिक्त आवंटन करने का भी अनुरोध किया, ताकि आपदा के समय राहत कार्य तेजी से किए जा सकें।

राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्धता
सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर आधारित है, जिसमें धार्मिक और साहसिक पर्यटन का अहम योगदान है। चारधाम यात्रा न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि राज्य की आर्थिक गतिविधियों का भी प्रमुख आधार है।
केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री के सभी सुझावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया और राज्य के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
Dehradun
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता, उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम, देखें नया किराया

Dehradun News : देहरादून से दिल्ली जाना हुआ सस्ता, बसों का किराया हुआ कम
Dehradun News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली तक का सफर अब पहले से ज्यादा किफायती और तेज हो गया है। इस रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया कम हो गया है।
Table of Contents
देहरादून से दिल्ली का सफर हुआ सस्ता
देहरादून से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। देहरादून से दिल्ली के रूट पर उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का किराया कम कर दिया गया है। दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों को समय के साथ-साथ किराए में भी बड़ी राहत मिली है। इस एक्सप्रेसवे की सौगात आम लोगों के लिए सुविधाजनक और बजट-फ्रेंडली साबित हो रही है।
उत्तराखंड परिवहन निगम में बसों का किराया हुआ कम
दिल्ली से देहरादून की यात्रा अब सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि काफी सस्ती भी हो गई है। नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद बस किराए में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी दर्ज की गई है। पहले जहां इस सफर में अधिक समय लगता था, वहीं अब यह दूरी महज ढाई से तीन घंटे में पूरी की जा सकती है।

जानें अब कितना करर दिया गया है किराया
इस नए मार्ग पर उत्तराखंड परिवहन विभाग ने कुल 16 बसों का संचालन शुरू किया है। इनमें 8 वोल्वो बसें, 6 एसी बसें और 2 साधारण बसें शामिल हैं।
किराए में भी उल्लेखनीय कटौती की गई है—एसी बस का किराया 704 रुपये से घटाकर 557 रुपये कर दिया गया है, वोल्वो बस का किराया 945 रुपये से घटकर 709 रुपये हो गया है, जबकि साधारण बस का किराया 420 रुपये से कम होकर 355 रुपये रह गया है।
| बस का प्रकार | पुराना किराया (₹) | नया किराया (₹) | कमी (₹) |
|---|---|---|---|
| एसी बस | 704 | 557 | 147 |
| वोल्वो बस | 945 | 709 | 236 |
| साधारण बस | 420 | 355 | 65 |
सस्ती, सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना उद्देश्य
उत्तराखंड परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर चलने वाली बस सेवाओं के किराए में 25 से 30 प्रतिशत तक की कमी की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सस्ती, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
रोडवेज की इस पहल को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। किराए में कमी के कारण अब लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दे रहे हैं। ये न केवल जेब पर हल्का है, बल्कि अब गति के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है।
Delhi
अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल, गोल्ड मेडल किया अपने नाम

Asmita Yogasana League 2026 : उत्तराखंड की बेटियों ने अस्मिता नेशनल योगासना चैंपियनशिप में कमाल कर दिखाया है। उत्तराखंड की artistic group की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Table of Contents
Asmita Yogasana League 2026 में उत्तराखंड की बेटियों का कमाल
दिल्ली के आनंदधाम आश्रम में 29 से 31 मार्च 2026 तक अस्मिता योगासन वूमेन लीग (नेशनल) 2025-26 का सफल आयोजन किया गया।
ये राष्ट्रीय प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल और योगासन भारत के सहयोग से आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से महिला योगासन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।

गोल्ड मेडल जीत देश में रोशन किया प्रदेश का नाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम में हुई इस योगासना प्रतियोगिता में 20- राज्यों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से उत्तराखंड की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। आर्टिस्टिक ग्रुप (सीनीयर) में उत्तराखंड की टीम ने 94.46 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता है।

Breakingnews8 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Uttarkashi7 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Dehradun6 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Cricket2 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Roorkee5 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी











































