Haldwani
गौलापार में आईएसबीटी निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश…जाने क्या है फैसला ?

हल्द्वानी – गौलापार में आईएसबीटी निर्माण का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शीर्ष अदालत ने चयनित स्थल पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की युगलपीठ में हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी की याचिका पर सुनवाई हुई।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि प्रदेश सरकार स्वीकृत आईएसबीटी के नाम पर राजनीति कर रही है। आईएसबीटी बनाने के लिए अन्यत्र जगह तलाश रही है जबकि 2008 में वन विभाग की आठ एकड़ भूमि हल्द्वानी के गौलापार में चयनित की गई थी। इस भूमि को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति भी मिल चुकी है।
अब सरकार आईएसबीटी का निर्माण गौलापार के बजाय तीनपानी में करा रही है। गौलापार में बस अड्डे के निर्माण के लिए चयनित वन भूमि से 2700 पेड़ों की बलि भी दे दी गई थी। वन भूमि इस शर्त पर दी गई थी कि चयनित भूमि पर बस अड्डे के अलावा अन्य निर्माण नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद सरकार ने गौलापार के बजाय अब तीनपानी में इसे बनाने का निर्णय ले लिया। तीनपानी में 110 करोड़ की लागत से सिर्फ सड़क निर्माण का अनुमान है।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने बताया कि उच्चतम न्यायालय की खंडपीठ ने सभी पक्षकारों से यथास्थिति बनाए रखने को कहा है। साथ ही केन्द्र, राज्य, वन विभाग, आरटीओ, डीएफओ तराई पूर्वी और जिलाधिकारी नैनीताल को नोटिस जारी किया है।
Haldwani
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला

Diksha Pandey : कुमाऊं के द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी की पहचान अब यहां आए दिन होने वाले ब्लॉगरों के घमासान से होने लगी है। आए दिन हल्द्वानी से ब्लॉगरों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
Table of Contents
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर
बीते दिनों फौजियों और उनकी पत्नियों को लेकर कालाढूंगी की महिला ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से लगातार लोग उसे ट्रोल कर रहे थे। हालांकि ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने माफी भी मांग ली थी।
लेकिन इसके बाद भी वो लगातार लोगों के निशाने पर थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर दीक्षा पांडेय ने कालाढूंगी कोतवाली में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने थाने के अंदर जहर खाने की बात से इंकार किया है।

फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया दीक्षा ने एक पोस्ट किया था। इसे पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बयानबाजी और वीडियो साझा किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। विवाद के बीच कुछ सामाजिक संगठनों ने भी महिला ब्लॉगर के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की।
वहीं दीक्षा पांडेय का कहना है कि पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद, उनके अनुसार कुछ लोगों की ओर से लगातार धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

दीक्षा पांडेय की बहन संध्या ने लगाए आरोप
दीक्षा पांडेय की बहन संध्या का कहना है कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से परिवार मानसिक दबाव का सामना कर रहा था। जिसके चलते उनकी बहन ने ये कदम उठाया है।
- India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
- देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच
- चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
- टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश
big news
हल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। विजिलेंस ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी को टीम ने 45 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।
Table of Contents
45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
हल्द्वानी में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बेतालघाट में तैनात सिपाही दीपक सामंत को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पुलिसकर्मी को 45 हजार रुपये लेते समय रंगे हाथ पकड़ा गया।
खनन कारोबारी से मामले में राहत देने के एवज में ले रहा था रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक खनन कारोबारी से मामले में राहत देने और कार्रवाई से बचाने के बदले कुल 65 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। कारोबारी ने कथित मांग से परेशान होकर इसकी शिकायत विजिलेंस विभाग से की।

विजिलेंस ने ट्रैप बिछाकर कॉन्स्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया। इसके तहत शिकायतकर्ता को तय रकम के साथ भेजा गया।
जैसे ही आरोपी सिपाही ने 45 हजार रुपये की राशि स्वीकार की, मौके पर मौजूद विजिलेंस अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
- India vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
- हरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
- देहरादून में मस्जिद सील किए जाने के विरोध में उतरा मुस्लिम सेवा संगठन, डीएम कार्यालय किया कूच
- चारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
- टिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश
Haldwani
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश, पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंग

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस को आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा !, 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश
हल्द्वानी में IPL सट्टे का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 3.5 करोड़ के खेल का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जो कथित तौर पर आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। जानकारी के अनुसार, देश में कई बड़ी सट्टेबाजी ऐप्स पर प्रतिबंध लगने के बाद यह गैंग सक्रिय हुआ और इन्होंने अपनी अलग ऐप तैयार कर उसके जरिए लोगों को सट्टा खिलाना शुरू कर दिया।

रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का सट्टा चलाता था गैंग
जांच में सामने आया है कि कुछ लेन-देन डिजिटल माध्यम से किए जा रहे थे जबकि कई हिसाब-किताब रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि ये गैंग रोजाना करीब 7 से 8 लाख रुपये का आईपीएल सट्टा संचालित करता था और अब तक करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का सट्टा खेला जा चुका है।
सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में पुलिस
मौके से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, एक पेन और 51 हजार 100 रुपये नकद बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस सिर्फ सट्टा चलाने वालों ही नहीं, बल्कि सट्टा खेलने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी में है। इसके साथ ही गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
big news12 hours agoउत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी
Breakingnews13 hours agoTeam India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..
big news7 hours agoहरीश रावत का बड़ा बयान, राहुल गांधी को अल्मोड़ा पहुंचने से भाजपा सरकार ने रोका !
Cricket7 hours agoIndia vs Afghanistan Dream11 team One-Off Test 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
almora11 hours agoअल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार
Breakingnews10 hours agoचारधाम यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, बद्रीनाथ हाईवे पर पलटा टेंपो ट्रेवलर, हादसे में एक की मौत, 17 घायल
Breakingnews13 hours agoRBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..
Tehri Garhwal10 hours agoटिहरी में CS ने की जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन क्षेत्रों में बढ़ती मांग के अनुरूप स्थायी समाधान के दिए निर्देश





































