Pithauragarh
तेरहवीं का सामान लाते वक्त सूरज की मौत, गांववालों का सरकार पर फूटा गुस्सा!

Suraj Dies in 300-Ft Fall, Villagers Blame No Road Access
(JanmanchTVNews)पिथौरागढ़: कभी किसी के घर में तेरहवीं की तैयारी हो रही थी, और अगले ही पल उसी घर में मातम पसर गया। ये कोई कहानी नहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के मोना गांव का खौफनाक सच है..एक ऐसा गांव जो आज़ादी के 77 साल बाद भी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित है।

1 जुलाई की शाम, 22 वर्षीय सूरज सिंह भंडारी की मौत ने न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ दिया…बल्कि पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। सूरज अपनी दादी की तेरहवीं के लिए सामान लेकर पैदल लौट रहा था, जब गांव के पास एक संकरे रास्ते पर उसका पैर फिसला और वह 300 फीट गहरी खाई में गिर गया। उसके साथ चल रहा उसका चचेरा भाई कमल भंडारी उसे गिरते हुए देख सन्न रह गया। उसने तुरंत गांववालों को खबर दी…लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
गांव के लोगों ने बताया कि सूरज तक पहुंचना आसान नहीं था। खाई इतनी गहरी थी और रास्ता इतना खतरनाक, कि उसे निकालने में ग्रामीणों को तीन घंटे से ज्यादा लग गए। रस्सियों के सहारे जब तक सूरज को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया….तब तक डॉक्टर उसे मृत घोषित कर चुके थे।
सिर्फ सूरज नहीं गया… सवाल भी पीछे छोड़ गया
गांव की करीब 200 से ज्यादा आबादी, वर्षों से सड़क के लिए गुहार लगा रही है। पाताल भुवनेश्वर से महज़ 2 किलोमीटर दूर स्थित यह गांव आज भी सड़क से नहीं जुड़ा है। ग्रामीण बताते हैं कि इस रास्ते पर पहले भी लोग खाई में गिरकर घायल हो चुके हैं…लेकिन सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
नीलम भंडारी पाताल भुवनेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष, बताते हैं, “जहां सूरज गिरा, वहां पहले भी तीन लोग हादसे का शिकार हो चुके हैं। लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है। ये सिर्फ एक सड़क नहीं, गांव की ज़िंदगी और मौत का सवाल है।
हमारे बच्चों को क्या मौत के लिए छोड़ दिया गया है?
सूरज की मौत के बाद गांव की महिलाएं जब उसके परिजनों को ढाढ़स बंधाने पहुंचीं, तो उन्होंने वीडियो बनाकर अपना आक्रोश जताया। वीडियो में महिलाएं सरकार और जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए कहती हैं…जब चुनाव आते हैं, तो वोट मांगने के लिए ये रास्ता छोटा नहीं लगता। लेकिन सड़क बनवाने की बात आती है तो सब गायब हो जाते हैं।
मुआवजे की मांग, लेकिन सवाल अब भी कायम
नीलम भंडारी ने सरकार से सूरज के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेताया कि यदि जल्द सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
सरकार को चाहिए कि सुने…समझे और संवेदनशील हो
मोना गांव की यह घटना किसी अकेले परिवार का दर्द नहीं…बल्कि एक पूरे सिस्टम की उदासीनता की तस्वीर है। क्या एक युवक की जान जाने के बाद भी अधिकारी जागेंगे? या फिर अगला सूरज किसी और घर का उजाला बनकर बुझ जाएगा?
Uttarakhand
मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, नंदा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस के जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उनके अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।


राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नंदा देवी मंदिर में की पूजा
अपने भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकसित पर्यटन सुविधाओं, स्थानीय उत्पादों और महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की सराहना की।
राज्यपाल ने सरमोली ग्राम पंचायत का भी भ्रमण किया, जिसे ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ का सम्मान प्राप्त है। उन्होंने यहां के होमस्टे मॉडल और सामुदायिक पर्यटन को सतत विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय आजीविका का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो क्षेत्र को नई पहचान दिला रहा है।
Uttarakhand
पिथौरागढ़ समाचार: थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत

पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद के थल–मुनस्यारी मोटर मार्ग से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हरकोट बैंड के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हरकोट बैंड के पास असंतुलित हुई कार
जानकारी के अनुसार, तल्ला जोहार क्षेत्र से मुनस्यारी की ओर आ रही एक अर्टिगा कार (वाहन संख्या UK 05 TA 5586) हरकोट बैंड के समीप अचानक असंतुलित हो गई और दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान और कार में सवार अन्य घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।
जांच जारी: इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Pithoragarh
उत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई

pithoragarh News : मध्य एशिया में तनाव के चलते भारत में रसोई गैस की किल्लत देखने को मिल रही है। इसका असर उत्तराखंड भी में देखने को मिल रहा है। लोग गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगाए नजर आ रहे हैं। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी (Gas Cylinder Home Delivery)अनिवार्य करने के निर्देश दिए हैं।
Table of Contents
गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर हुई बैठक
पिथौरागढ़ जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई की अध्यक्षता में घरेलू और व्यवसायिक गैस सिलेंडरों के भंडारण और वितरण व्यवस्था के संबंध में होटल एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में व्यापार मंडल एवं होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न सुझाव प्रस्तुत किए गए। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सुझावों को शासन स्तर पर आयोजित बैठकों में रखा जाएगा। आवश्यक कार्यवाही शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जाएगी।
पिथौरागढ़ में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य
जिलाधिकारी ने बुकिंग गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी अनिवार्य रूप (Gas Cylinder Home Delivery)से सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद फोन कर उनके घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया जाए। जिससे लंबी कतारों और अनावश्यक भीड़ की स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रत्येक उपभोक्ता को घर पर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भोजनालयों में स्टाफ के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग
प्रतिनिधियों द्वारा नगर क्षेत्र में कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और होटल व भोजनालयों में कार्यरत स्टाफ के भोजन के लिए गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की मांग रखी गई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में शासन स्तर पर वार्ता कर शीघ्र समाधान निकाला जाएगा। बैठक में प्रतिदिन की स्थिति की समीक्षा करते हुए वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक
जिलाधिकारी आशीष भटगाईं ने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति निरंतर जारी है। उन्होंने आगे बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के संबंध में शासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा संस्थानों एवं शैक्षणिक संस्थानों को आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि आईओसीएल, एचपीसीएल और बीपीसीएल के प्रबंधकों से समन्वय कर कुछ दिनों के लिए गैस सिलेंडर आपूर्ति करने वाले वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि लंबित मांग को शीघ्र पूरा कर स्थिति को सामान्य किया जा सके। जिलाधिकारी ने जनता से प्रशासन को सहयोग करने की व धैर्य रखने की अपील है।
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि अगर किसी को गैस वितरण से संबंधित कोई समस्या या सुझाव हो तो वह टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर अपनी शिकायत अथवा सुझाव दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक टोल फ्री नंबर पर कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4 शिकायतें 12 मार्च तथा 3 शिकायतें 13 मार्च को प्राप्त हुईं, जिनका निराकरण कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदार और पूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कहीं भी कालाबाजारी की स्थिति उत्पन्न ना हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Nainital16 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Uttarakhand16 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Ramnagar12 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Haridwar14 hours agoधर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
Cricket17 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Udham Singh Nagar15 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
Breakingnews11 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल







































