Champawat
चाकू गोदकर टैक्सी चालक की हत्या, 48 घंटे में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक फरार !

चंपावत: चंपावत जिले के टनकपुर में गुरुवार शाम को हुए एक हत्या के मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना पीलीभीत चुंगी के समीप हुई, जहां चार आरोपियों ने मिलकर टैक्सी चालक नरेंद्र मिश्रा की चाकू गोदकर हत्या कर दी थी। एक आरोपी अभी भी फरार है।
शनिवार, 28 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने प्रेस वार्ता में इस हत्या की घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मिश्रा की हत्या गुरुवार को चार आरोपियों – हरीश भटट, आकाश पाटनी, और धमेन्द्र कुमार द्वारा की गई थी। आरोपी हरीश भटट का पहले नरेंद्र मिश्रा से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह योजना बनाकर हत्या की गई।
हत्या के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़, पीलीभीत और अन्य संभावित स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी, दीपक राम उर्फ दिप्पू फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन, नरेंद्र मिश्रा और हरीश भटट के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने नरेंद्र मिश्रा की हत्या करने की योजना बनाई। हरीश भटट ने अपने दुकान से एक चाकू लिया और सभी आरोपी नरेंद्र मिश्रा को मौत के घाट उतारने के लिए पहुंचे।
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरीश भटट (55), धमेन्द्र कुमार (30) और आकाश पाटनी (26) शामिल हैं। एसपी अजय गणपति ने बताया कि पुलिस दीपक राम की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस घटना की जांच जारी है और सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
#MurderCase, #ChopMurder, #TonkpurPolice, #AccusedArrested, #PoliceInvestigation
Champawat
Champawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Champawat News : चंपावत जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
चम्पावत जिले के बनबसा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेडिकल व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने उसके मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है।
आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल प्रतिष्ठान संचालक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए प्रशासनिक टीम ने आरोपी के मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई भी की।
संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाबालिग पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषी को कठोरतम सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस की सराहना भी की।
पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी राज मुशर्रफ के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Champawat
34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव

Lohaghat News : लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाटन पुल के समीप उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बस दुर्घटना में अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जान गंवाने वाले चालक बेनीराम थ्वाल के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Table of Contents
बस हादसे में मारे गए चालक के बेटे से सीएम ने की फोन पर बात
लोहाघाट में हुए दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। चालक की सूझबूझ और साहस के चलते बस में सवार 34 यात्रियों की जान बच गई, लेकिन खुद वो जिंदगी की जंग हार गए। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत चालक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कठिन समय में हरसंभव सहयोग का दिलाया भरोसा
मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से बेनीराम थ्वाल के पुत्र से बात कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जिलाधिकारी भी पहुंचे दिवंगत चालक के पैतृक गांव
दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार भी दिवंगत चालक के पैतृक गांव स्वाला बड़ोली पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। जिलाधिकारी ने कहा कि बेनीराम थ्वाल ने अपने कर्तव्यों के प्रति अद्वितीय निष्ठा और जिम्मेदारी का परिचय दिया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
जिलाधिकारी ने दिवंगत चालक की सेवाओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि की अर्पित
जिलाधिकारी ने परिवार को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। शासन स्तर से मिलने वाली सभी अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने दिवंगत चालक की सेवाओं को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
Breakingnews
चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार, चालक की मौके पर ही मौत, कई घायल

Champawat Accident : चंपावत में बुधवार सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
चंपावत में ब्रेक फेल होने से रोडवेज बस हुई हादसे का शिकार
चंपावत जिले के लोहाघाट क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारचूला से टनकपुर की ओर जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरोड़ाखान और रायकोट के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक बेनीराम भट्ट की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में चालक की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में तकनीकी खराबी आने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और यात्रियों के मुताबिक, मोड़ के पास चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान वो वाहन से नीचे गिर गए। दुर्भाग्यवश बस का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी जान चली गई।

बस में सवार 34 यात्रियों का किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी की सहायता से बस को हटाकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। बस में सवार 34 यात्री इस हादसे में सुरक्षित बताए जा रहे हैं। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
Cricket16 hours agoIND-W vs NED-W Dream11 Team Match 10: ICC Women’s T20 World Cup 2026 फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Job18 hours agoUKSSSC Junior Assistant Civil Court Vacancy 2026: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी
Cricket18 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू
National18 hours agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Dehradun17 hours agoदेहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Udham Singh Nagar18 hours agoबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
big news15 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun19 hours agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब









































