Crime
नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में मिला युवती का शव, पुलिस मामले की कर रही जांच।

ऋषिकेश – ऋषिकेश में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस को नीलकंठ मंदिर से करीब दो किलोमीटर पहले झाड़ियां में एक युवती का शव बरामद हुआ है। युवती का शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई।

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि चुन्नी से गला घोट कर युवती की हत्या की गई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवती किसी बाहरी प्रदेश की लग रही है। उसकी उम्र 20 से 25 के बीच बताई जा रही है। बताया कि युवती ने साड़ी पहनी है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह शादीशुदा है या अविवाहित। मामले की जांच की जा रही है।
big news
विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर

Dehradun BJP Leader Murder :बैरागीवाला हत्याकांड के बाद इलाके में तनाव, आरोपियों के घर बुलडोजर से धवस्त
Dehradun BJP Leader Murder : उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर थाना क्षेत्र स्थित बैरागीवाला गांव में सिंचाई के पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हुए, जबकि एक स्थानीय भाजपा नेता की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Table of Contents
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल के बाद इंटरनेट बंद
विकासनगर में बीजेपी नेता की हत्या के बाद बवाल होने के बाद इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों में आग लगा दी है। इसके साथ ही पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आ रही हैं। हालात बेहद ही तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं।
स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील भी की गई है।

आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की टीमें अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्माण पर बुलडोजर की कार्रवाई भी की गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
big news
इश्क में सनक या साजिश? बात न करने पर महिला मित्र को को मारी गोली, इलाके में मची सनसनी

Sitarganj News : उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र पर गोली चला दी। गोली महिला के सीने के पास से गुजर गई, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Table of Contents
बात न करने पर युवक ने महिला मित्र को को मारी गोली
मिली जानकारी के मुताबिक घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि गोली शरीर के भीतर नहीं गई है और महिला की हालत फिलहाल स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
शादीशुदा थी युवक की महिला मित्र
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला दोनों के बीच चल रहे व्यक्तिगत विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस के अनुसार, घायल महिला मूल रूप से रुद्रपुर की रहने वाली है और उसका विवाह करीब पांच वर्ष पहले नानकमत्ता निवासी एक युवक से हुआ था। पारिवारिक मतभेदों के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे हैं और उनका मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
फायरिंग की आवाज से मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों की मौजूदगी बढ़ने पर आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Roorkee
रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Roorkee News : रूड़की में होटल के कमरे से युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
ऋषिकेश के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप
शहर के डबल फाटक क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार युवक और युवती ने गुरुवार शाम होटल में कमरा लिया था। शुक्रवार सुबह होटल स्टाफ जब कमरे की सफाई के लिए पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कर्मचारियों ने उन्हें आराम कर रहा समझकर वापस लौट गए।

दोपहर में निर्धारित चेकआउट समय बीतने के बाद भी जब कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो होटल प्रबंधन को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने होटल प्रबंधन की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया, जहां दोनों अचेत अवस्था में मिले।
जहरीले पदार्थ के सेवन की जताई जा रही आशंका
पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए कमरे से मिले आवश्यक साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिए हैं। प्रारंभिक जांच में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
मृतक युवक की पहचान नाथुखेड़ी निवासी सागर के रूप में हुई है, जबकि युवती की पहचान लंढौरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
- देहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त
- विकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
- देहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
- उत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद
- उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने PM मोदी को बता डाला भगवान, कहा- वो कलियुग में भगवान का दूसरा अवतार…
Breakingnews12 hours agoउत्तराखंड का वीर सपूत हुआ बलिदान, डेढ़ साल पहले ही बसी थी नई जिंदगी, असम प्लेन क्रैश में जवान प्रशांत हुए शहीद
Breakingnews12 hours agoदेहरादून के बैरागीवाला में भाजयुमो नेता की हत्या, इलाके में चरम पर पहुंचा सांप्रदायिक तनाव
big news10 hours agoविकासनगर में बवाल के बाद इंटरनेट बंद, आगजनी और पत्थरबाजी हुई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
Breakingnews6 hours agoदेहरादून : बैरागीवाला में भाजपा नेता हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को बुलडोजर से किया धवस्त






































