Dehradun
प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से मिली मंजूरी, डीएलएड वाले होंगे पात्र।

देहरादून – सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 3253 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षा विभाग को चुनाव आयोग से मंजूरी मिल गई है। जिससे इन पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इसमें 1,250 पद वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 की रुकी भर्ती के हैं। भर्ती के लिए बीएड डिग्री को अमान्य करने के बाद केवल डीएलएड वाले ही इन पदों पर भर्ती के पात्र होंगे।

सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए विभाग ने वर्ष 2018, 2020 एवं 2021 में 3099 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। उस दौरान शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता बीएड और डीएलएड को मान्य किया गया था, लेकिन बाद में शासन ने एनआईओएस से डीएलएड को भी मान्य कर दिया। कुछ समय बाद शासन ने एनआईओएस से डीएलएड मान्य वाला आदेश रद्द कर दिया, जिससे भर्ती विवादों में उलझ गई। इसके बाद सरकार ने बीएड अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए अमान्य कर दिया है।
इसके लिए सेवा नियमावली 2012 में संशोधन किया गया है। हालांकि, इस संशोधन से पहले डीएलएड के साथ ही कुछ बीएड अभ्यर्थी 1849 पदों पर भर्ती हो चुके हैं। विभाग की ओर से अब पूर्व के अवशेष 1250 पदों के साथ ही वर्तमान में खाली 2033 पदों पर शिक्षकों की भर्ती करनी है।
Dehradun
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

Dehradun News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून के इन्द्रानगर स्थित होटल रॉयल इन पैलेस में आयोजित प्रधानमंत्री के ” मन की बात” कार्यक्रम के 132वें एपिसोड को सुना। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।
Table of Contents
सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया एक अद्वितीय जनसंवाद मंच है, जो विश्व के किसी भी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा संचालित सबसे लंबे समय तक चलने वाले प्रेरणादायी कार्यक्रमों में से एक है। यह कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से दूरस्थ और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान प्रदान करता है।

सीएम ने जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के कोने-कोने में कार्य कर रहे उन लोगों का उल्लेख किया जाता है, जो सीमित संसाधनों में भी असाधारण कार्य कर समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। ‘मन की बात’ के माध्यम से ऐसे व्यक्तित्वों की कहानियां देशभर के नागरिकों तक पहुंचती हैं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का संचार होता है।
मुख्यमंत्री ने ये भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री अपने लगभग प्रत्येक कार्यक्रम में उत्तराखंड का विशेष रूप से स्मरण करते हैं। ‘मन की बात’ के कई एपिसोड में राज्य की शीतकालीन यात्रा, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख किया गया है।
उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को मिला अभूतपूर्व बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वयं भी उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर चुके हैं, जिनमें आदि कैलाश और उत्तरकाशी जिले का हर्षिल-मुखबा क्षेत्र प्रमुख हैं। प्रधानमंत्री के इन दौरों और उनके द्वारा किए गए उल्लेख का सकारात्मक प्रभाव राज्य के पर्यटन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वर्ष में उत्तराखंड में शीतकालीन पर्यटन को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। अब तक डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक राज्य में शीतकालीन यात्रा के लिए पहुंच चुके हैं, जबकि आदि कैलाश क्षेत्र में 36,700 से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक पहुंच चुके हैं। यह संख्या राज्य के पर्यटन क्षेत्र में निरंतर बढ़ती संभावनाओं को दर्शाती है।
पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का हो रहा विस्तार
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष पर्यंत पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे उत्तराखंड एक ‘ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित हो सके। इसके लिए पर्यटन स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, सड़क संपर्क में सुधार, आवासीय व्यवस्थाओं का विकास और डिजिटल सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि राज्य सरकार स्थानीय लोगों की आजीविका बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए पर्यटन को एक प्रमुख माध्यम के रूप में विकसित कर रही है। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में भी आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही हैं।
Uttarakhand
DEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

महावीर जयंती पर देहरादून में निकलेगी शोभा यात्रा, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान
DEHRADUN TRAFFIC PLAN: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकाली जाएगी. इस यात्रा के दौरान आम जन को असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है. साथ ही शोभा यात्रा का नियत रूट भी साझा किया गया है.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती के लिए रूट प्लान जारी
सोमवार 30 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर देहरादून में पंचायती मंदिर से शोभा यात्रा निकली जाएगी. सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक इस शोभा यात्रा का समय निर्धारित किया गया है. इस दौरान आम लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से रूट डाइवर्जन प्लान जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
30 मार्च को शोभा यात्रा का रूट
ये शोभा यात्रा सोमवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक चलेगी. इसका निर्धारित रूट- पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला – आढत बजार – सहारनपुर चौक – झण्डा बाजार – कोतवाली – धामावाला – राजा रोड – प्रिन्स चौक – पंचायती मन्दिर जैन धर्मशाला है.
शोभा यात्रा के दौरान ये रूट होंगे डाइवर्ट
● शोभा यात्रा में सम्मिलित व्यक्तियो द्वारा सडक के आधे भाग का प्रयोग किया जायेगा एवं शोभा यात्रा के साथ – साथ आधे भाग पर यातायात संचालन भी किया जायेगा। आवश्यकता पडने पर निम्न रूटो पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा।
● शोभा यात्रा के जैन धर्मशाला से निकलने पर प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले यातायात को त्यागी रोड होते हुये भेजा जायेगा।
● शोभा यात्रा के आढत बाजार पहुँचने पर प्रिन्स चौक से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक की ओर नही जायेगा, साथ ही प्रिन्स चौक से सहारनपुर चौक जाने वाले ट्रैफिक को हरिद्वार रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
● शोभा यात्रा के सहारनपुर चौक पर पहुँचने पर पटेलनगर मण्डी / बल्लीवाला से आने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जायेगा। सहारनपुर चौक से ट्रैफिक को रोक –रोक कर निकाला जायेगा।
● शोभा यात्रा के झण्डा बाजार की ओर पूर्णतः प्रवेश करने पर सभी जगह से यातायात सामान्य कर दिया जायेगा।
● शोभा यात्रा के राजा रोड़ से प्रिन्स चौक की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से तहसील जाने वाले यातायात को चन्दन नगर कट से दून चौक की ओर भेजा जायेगा।
● शोभा यात्रा के प्रिन्स चौक से पंचायती मन्दिर की ओर पहुँचने पर प्रिन्स चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले ट्रैफिक को त्यागी रोड होते हुए सहारनपुर रोड की ओर भेजा जायेगा।
बैरियर / डायवर्जन प्वांइट :-
1- प्रिंस चौक
2- मातावाला बाग
3- पटेल नगर मंडी
4- बल्लीवाला चौक
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

Dehradun News : देहरादून के कुंआवाला में जंगल में एक पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी
देहरादून के कुआंवाला क्षेत्र के जंगल में एक पेड़ पर एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव करीब 5 से 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

अब तक नहीं हो पाई शव की पहचान
मिली जानकारी के मुताबिक अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Delhi24 hours agoसीएम धामी ने की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, उत्तराखण्ड में रेल संपर्क को सुदृढ़ बनाने पर हुई चर्चा
Breakingnews3 hours agoबड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
big news7 hours agoऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार
Dehradun6 hours agoदेहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
big news6 hours agoअल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?
Cricket8 hours agoMI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026 – 29 March 2026
Dehradun7 hours agoमुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश






































