Nainital
नैनीताल में सीएम धामी की रैली से गरमाया चुनावी माहौल, ठंड और खराब मौसम के बावजूद उमड़ा जनसैलाब…

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भवाली और नैनीताल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान, खराब मौसम और भीषण ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में लोगों का जोश और उत्साह देखा गया।

सीएम धामी ने अपनी भाषण में राज्य में भाजपा सरकार के विकास कार्यों का जिक्र किया और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा ही उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए काम किया है और आने वाले समय में भी यही क्रम जारी रहेगा।
जनसभा के बाद, नैनीताल में चुनावी माहौल और भी गर्मा गया है। भाजपा की ताकतवर और फायरब्रांड नेता के तौर पर मुख्यमंत्री धामी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विकास के नाम पर झूठ बोलते हैं, लेकिन भाजपा के नेतृत्व में राज्य की स्थिति में स्पष्ट सुधार हुआ है।
सीएम धामी के इस दौरे ने भाजपा के चुनावी कैंपेन को और भी प्रबल कर दिया है। रैली के दौरान सीएम धामी का नेतृत्व और राज्य की जनता से जुड़ाव देखने को मिला, जिससे भाजपा के पक्ष में माहौल और अधिक मजबूत हुआ।
#PushkarSinghDhami #BJP #NainitalRally #BhavliRally #UttarakhandElection2025 #ElectionCampaign #CMDhami #FirebrandLeader #BJPForDevelopment #UttarakhandPolitics #ElectionFever #BJPLeadership #NainitalPolitics
Nainital
नैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…

Nainital News : एसडीएम ने बुधवार को शहर के बीडी पांडे अस्पताल, जल संस्थान और ऊर्जा निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
Table of Contents
नैनीताल SDM नवाजिश खलिक अचानक पहुंचे बीडी पांडे अस्पताल
SDM नवाजिश खलिक आज अचानक बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। इस दौरान ऊर्जा निगम कार्यालय में सुबह 10 बजे के बाद भी ताला लटका मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।

10 बजे बाद भी कार्यालय पर ताला लटका मिलने पर लगाई फटकार
सबसे पहले एसडीएम बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जल संस्थान कार्यालय का भी किया निरीक्षण
एसडीएम ने जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण कर शहर की पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के दिनों में लोगों को समय पर और जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शहर में पेयजल लाइनों में हो रहे लीकेज पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।

ऊर्जा निगम कार्यालय पर भी लटका मिला ताला
ऊर्जा निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय समय के बाद भी ताला लगा मिलने पर एसडीएम नाराज दिखे। उन्होंने कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा है। एसडीएम ने कहा कि आम जनता से जुड़े विभागों में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Nainital
नैनीताल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त, 24 परिवार किए गए शिफ्ट, स्थानीयों ने लगाए गंभीर आरोप

Nainital News : नैनीताल में तब बड़ा हादसा होते होते बच गया जब पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर लुढक्कर नीचे खड़ी एक कार के ऊपर जा गिरा। पत्थर के टूटे हिस्से ही इतने बड़े थे कि उन्होंने स्कूटी और बाइक को दूर छटका दिया।
Table of Contents
नैनीताल में पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार क्षतिग्रस्त
नैनीताल में तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में शाम लगभग 6 बजे एक बोल्डर टूटा और लुढ़कते हुए एक घर के बाहर खड़ी बलेनो कार के ऊपर जा गिरा। बोल्डर इतना बड़ा था कि उससे पूरी कार बुरी तरह से कागज की तरह पिचक गई। विशालकाय बोल्डर के साथ कुछ पत्थर और भी नीचे लुढ़क कर आए। जिन्होंने मोटरसाइकिल और स्कूटी को खाई में धकेल दिया।
गाड़ी ना होती तो जान माल का हो सकता था बहुत बड़ा नुकसान
लोगों का कहना है कि अगर कार के ऊपर गिरा बोल्डर अगर कार से नीचे जाता तो कई घरों और उसमें रहने वालों को भारी नुकसान हो सकता था। स्थानीय निवासी अनिल सिंह रावत ने बताया कि अगर ये गाड़ी नहीं होती तो जान माल का बहुत बड़ा नुकसान होता।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीयों ने आरोप लगाया कि ये बोल्डर आज तक नहीं गिरा और ये आसपास चल रहे निर्माण कंपनी के कार्यों की वजह से लुढ़का। उन्होंने कहा कि यहां चार हजार परिवार रहते हैं और स्कूली बच्चे इसी रास्ते आते जाते हैं। पंकज चौधरी ने बताया कि शाम लगभग 6 बजे ये पत्थर गिरा जिससे खड़ी कार पूरी तरह से श्रतिग्रस्त हो गई है।
24 परिवार किए गए शिफ्ट
कंपनी पर आरोप लगाते हुए पंकज ने कहा कि इस बोल्डर पर ड्रिल करने के बाद काम को रोक क्यों दिया गया ? प्रशासन की टीम रात भर घटना स्थल पर मौजूद रहे बोल्डरों के नीचे से लगभग 24 परिवारों को देर रात हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Breakingnews
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों की थार, एक की मौत, कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Nainital Accident : कैंची धाम से दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की थार हादसे का शिकार, एक की मौत
Nainital Accident : नैनीताल से बड़ी खबर सामने आ रही है। नैनीताल-भवाली मार्ग के पास पाईस के समीप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल में खाई में गिरी पर्यटकों की कार
नैनीताल में पर्यटकों की थार गहरी खाई में गिरी। हादसे में कार सवार हल्द्वानी निवासी राहुल की मौत हो गई। जबकि राजस्थान के दो युवक गंभीर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि नैनीताल के समीप पाइंस में जीप संख्या RJ60CG4574 हादसे का शिकार हो गई।
कैंची धाम के दर्शन कर वापस लौट रहे थे थार सवार
वाहन में तीन लोग मौजूद थे जो कैंचीं धाम आश्रम से नैनीताल होते हुए दिल्ली के लिए निकल रहे थे। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर लगभग 300 मीटर नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी निवासी 21 वर्षीय राहुल की अस्पताल पहुंचने पर मृत्यु हो गई। जबकि 20 वर्षीय युवराज सिंह और 24 वर्षीय अरविंद बुरी तरह से घायल हो गए।

राजस्थान के रहने वाले हैं दोनों घायल
घटना का समय एक बजे का बताया जा रहा है। दमकल विभाग औऱ एसडीआरए की टीम व स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ सिटी अंजना नेगी, सीएमओ हरीश चंद पंत, कोतवाल हरीश चंद पंत ने बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल पहुंचकर हालात का जायज़ा लाया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घायल अरविंद ने बताया कि वो जोधपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने जयपुर से थार को किराए पर ली थी। सी.ओ.ने बताया कि 80 फीट गहरी खाई में गिरी और गाड़ी में तीन लोग थे जिन्हें अस्पताल ले आया गया है।
Champawat21 hours agoचंपावत में जनगणना की धीमी रफ्तार पर डीएम सख्त, हर हाल में समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
Cricket3 hours agoSRH vs PBKS Dream11 Team IPL 2026 Match 49: आज की फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI..
Breakingnews4 hours agoदेहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवली रोड डंपर ने एक मजदूर को कुचला, चालक मौके से फरार
Cricket3 hours agoLSG vs RCB Dream11 Team IPL 2026 Match 50 : लखनऊ बनाम बेंगलुरु फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट…
big news2 hours agoमसूरी-देहरादून मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक हेल्पर घायल
Nainital31 minutes agoनैनीताल SDM अचानक पहुंचे BD पांडे अस्पताल, 10 बजे बाद भी कार्यालय पर लटका मिला ताला, फिर…









































