Dehradun
शेल्टर होम (डॉग कैनाल) की संख्या मे जल्द होगी वृद्धि, नगर आयुक्त ने अधिकारियो को दिए निर्देश

शेल्टर होम (डॉग कैनाल) की संख्या मे जल्द होगी वृद्धि, नगर आयुक्त ने अधिकारियो को दिए निर्देश
देहरादून : आज नगर आयुक्त नमामी बंसल द्वारा नगर निगम देहरादून के केदारपुर स्थित ABC (Animal Birth Control) सेंटर में पशु चिकित्सा अनुभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पशु चिकित्सा अनुभाग के अधिकारियों द्वारा कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया।
बैठक में सर्वप्रथम पशु चिकित्सा विभाग द्वारा स्वान (कुत्ता) पंजीकरण की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। अवगत कराया गया कि नगर निगम देहरादून द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड 2207 स्वान पंजीकरण किए गए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में अत्यधिक वृद्धि दर्शाता है। इस प्रक्रिया के माध्यम से ₹4,17,000 की राजस्व प्राप्ति हुई। विभाग ने बताया कि पंजीकरण में वृद्धि का प्रमुख कारण ऑनलाइन पोर्टल की सुगमता, निगम द्वारा आयोजित शिविरों की संख्या बढ़ाना, वार्डवार जागरूकता अभियान चलाना, तथा पालतू स्वानों की पहचान हेतु विशेष दस्तक अभियान चलाना रहा।
नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि जिन वार्डों में पंजीकरण अपेक्षाकृत कम हुआ है, वहाँ विशेष टीम बनाकर अभियान चलाया जाए और आने वाले महीनों में 100 प्रतिशत पंजीकरण लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण किया जाए।
डेरी नियमावली का पालन न करने वाले संचालकों पर विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में वर्तमान तक 1लाख तक हुईं चालान की कार्रवाई
नगर निगम द्वारा डेरियो के निरीक्षण के सम्बन्ध में बताया गया कि कई स्थानों पर अपशिष्ट निस्तारण, जल निकासी व्यवस्था, पशुओं के रहने की सफाई एवं दुर्गंध नियंत्रण में कमियाँ पाई गईं। डेरी नियमावली का पालन न करने वाले संचालकों पर विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में वर्तमान तक ₹119,000 के चालान की कार्रवाई की गई है।
नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि डेरी अपशिष्ट के नालियों में बहने, सड़क गंदगी, दुर्गंध और स्थानीय शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
खतरनाक एवं उग्र स्वानों के प्रबंधन संबंधी चर्चा में विभाग ने बताया कि शहर में पिछले कुछ महीनों में उग्र स्वान पकड़ने के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है, स्वान पशुओं के शेल्टर हेतु शेल्टर होम (डॉग कैनाल) की संख्या में वृद्धि करने हेतु निर्देशित किया गया था, परन्तु वर्तमान तक कार्य प्रारंभ न होने पर नगर आयुक्त द्वारा गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र शेल्टर होम (dog canal) का निर्माण/ विस्तारीकरण किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि नए शेल्टर होम (डॉन कैनाल) में उग्र स्वानों के लिए सुरक्षित बाड़बंदी, CCTV निगरानी, क्वारंटीन सेक्शन, चिकित्सा कक्ष, भोजन एवं पानी की स्वचालित प्रणाली तथा स्वच्छता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। डांग कैनाल के निर्माण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्ता परीक्षण और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए गए।
ABC (Animal Birth control) की समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त महोदय ने बधियाकरण प्रक्रिया की पारदर्शिता, पशुओं की पकड़, शल्य क्रिया, दवा वितरण, रिकवरी अवधि तथा पुनर्स्थापन की समग्र निगरानी को और मजबूत करने पर जोर दिया। विभाग ने अवगत कराया कि वर्तमान में प्रतिदिन औसत बधियाकरण क्षमता बढ़ाई जा रही हैं।
नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रतिदिन की बधियाकरण रिपोर्ट, स्वान पकड़ने की GPS-आधारित लोकेशन रिपोर्ट, तथा उपचार के बाद पुनर्स्थापन की वीडियो/फोटो रिपोर्ट सिस्टम पर अपलोड की जाए, ताकि प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी रहे। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि नागरिकों की शिकायतें — जैसे आवारा स्वानों का समूह बनना, काटने की घटनाएँ, तथा रात के समय स्वानों का व्यवहार — इन सभी पर त्वरित कार्रवाई की जाए और सभी वार्डों में नियमित गश्त बढ़ाई जाए।
इसके अतिरिक्त शहर में विचरण करने वाले आवारा पशुओं को पकड़ने हेतु विशेष दल (रैपिड एक्शन टीम) का गठन करने के निर्देश भी नगर आयुक्त महोदय द्वारा पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित दिए गए।
Dehradun
Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून में युवती को चापड़ दिखाकर धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Dehradun Crime: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के में लगातार बढ़ रहे अपराधिक ममलों से आम जनता में दहशत का माहौल है. इसी बीच थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत राजीव नगर से एक युवक द्वारा युवती को चापड़ दिखाना और अश्लील कमेंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.
मुख्य बिंदु
युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने का विडियो वायरल
जानकारी के मुताबिक, 24 फरवरी को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि राजीव नगर इलाके में एक व्यक्ति युवती को चापड़ दिखाकर धमकी दे रहा था. सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने के बाद थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस मौके पर पहुंची.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में भरे बाजार युवती के मर्डर मामले में कार्रवाई, SSP ने चौकी प्रभारी को किया सस्पेंड
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पूछताछ में पता चला कि लड़के ने युवती पर अश्लील कमेंट भी किए थे. साथ ही युवती जब कुछ अन्य साथियों के साथ जब युवक के पास पहुंची तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की. इस दौरान आरोपी ने युवती को धारदार हथियार चापड़ दिखाकर धमकी भी दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया है. मामले में आगे क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है.
- आरोपी की पहचान – शिव सिंह रावत, निवासी राजेन्द्र नगर
ये भी पढ़ें_ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी, संजीत कुमार ने बताया कि-
एक युवती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी, जिस पर राजेन्द्र नगर निवासी शिव सिंह रावत ने आपत्ति जताते हुए कथित रूप से अभद्रता की. इसके बाद युवती अपने कुछ साथियों के साथ लोअर राजीव नगर स्थित युवक की दुकान पर पहुंची, जहां युवक ने युवती और उसके साथियों के साथ अभद्र व्यवहार किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी संजीत कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.
-संजीत कुमार, प्रभारी, थाना नेहरू कॉलोनी-
big news
आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : आज सचिवालय में धामी कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। आगामी विधानसभा बजट सत्र के मद्देनजर कैबिनेट की बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है।
Table of Contents
आज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक
आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में धामी कौबिनेट की अहम बैठक होगी। मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में 12:30 बजे शुरू होगी। आगामी विधानसभा बजट सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। बता दें कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण में 9 मार्च सेबजट सत्र शुरू होगा। इसलिए आज की बैठक में सदन में पेश होने वाले विधेयकों को कैबिनेट की मंजूरी संभव है।
आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव पर भी लग सकती है मुहर
मंत्रिमंडल की बैठक में 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रदेश के पदक विजेताओं की नौकरी पर भी आज फैसला होगा। 243 पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है।
इसके साथ ही समान नागरिक संहिता संशोधन विधेयक पर भी अंतिम स्वीकृति मिल सकती है। बता दें कि इसमें कई अपराधों में दंड अवधि तय करने का प्रावधान शामिल है। मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी पेश होंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को भी हरी झंडी मिल सकती है।
Uttarakhand
इमरजेंसी में भी देरी! कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था कटघरे में, घायल युवती ने खोली हॉस्पिटल की पोल

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों की बदहाल स्थिति – कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल
DEHRADUN NEWS: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय कोरोनेशन अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर गंभीर चिंताएँ सामने आई हैं। हाल ही में एक युवती, प्रियंका चौहान, को उपचार के दौरान जिस प्रकार की अव्यवस्था, देरी और प्रक्रियात्मक जटिलताओं का सामना करना पड़ा, वो सरकारी स्वास्थ्य तंत्र की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है।
ये भी पढ़ें_ Health department in alert mode: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव ने किया अस्पतालों का निरीक्षण
मुख्य बिंदु
घायल युवती ने खोली उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका चौहान गंभीर अवस्था में अस्पताल की इमरजेंसी में पहुँचीं। लेकिन तत्काल उपचार देने के बजाय उन्हें पहले इमरजेंसी विभाग से ऑर्थोपेडिक विभाग में भेजा गया। ऑर्थो विभाग में भी प्राथमिक उपचार शुरू करने से पहले बिलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद एक्स-रे के लिए भेजा गया, जहाँ पुनः बिलिंग की औपचारिकता पूरी करनी पड़ी। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद प्लास्टर के लिए फिर से अलग से बिलिंग करवाई गई। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद जाकर उनका प्लास्टर किया गया।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में Pre-SIR के तहत 75 % मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 1 फरवरी से शूरू होगा दूसरा चरण
DEHRADUN NEWS– घायल को प्राथमिक उपचार देने में फेल हॉस्पिटल प्रशासन
सबसे बड़ा प्रश्न ये है कि यदि कोई मरीज अत्यंत गंभीर स्थिति में हो या जीवन-मृत्यु की अवस्था में हो, तो क्या इस प्रकार की लंबी और जटिल प्रक्रिया उसकी जान को खतरे में नहीं डाल सकती? आपातकालीन सेवाओं का मूल उद्देश्य त्वरित और प्राथमिक उपचार देना होता है, न कि मरीज और उसके परिजनों को विभागों और बिलिंग काउंटरों के चक्कर लगवाना।
जिला अस्पताल देहरादून में मूलभूत सुविधाओं की चिंताजनक स्थिति
अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी अत्यंत चिंताजनक बताई जा रही है। व्हीलचेयर जर्जर अवस्था में हैं, जिनका संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा था। स्वच्छता व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। मरीजों और उनके परिजनों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग का अभाव महसूस हुआ।
ये भी पढ़ें_ हल्द्वानी: बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं का एक और उदाहरण, सालों से बंद है सोबन सिंह जीना अस्पताल में ICU
सरकारी अस्पताल विशेषकर उन लोगों के लिए जीवनरेखा होते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और निजी अस्पतालों का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। यदि सरकारी अस्पतालों में भी इस प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था बनी रही, तो आम जनता का भरोसा पूरी तरह से डगमगा सकता है।
हम उत्तराखंड सरकार एवं संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से निम्नलिखित मांग करते हैं:
- पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
- आपातकालीन सेवाओं में “ट्रीटमेंट फर्स्ट, बिलिंग लेटर” की नीति लागू की जाए।
- विभागों के बीच समन्वय व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
- अस्पताल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे व्हीलचेयर, स्ट्रेचर, स्वच्छता और उपकरणों का तत्काल निरीक्षण कर सुधार किया जाए।
- जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
- यह विषय केवल एक मरीज का नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र से जुड़ा हुआ है। जनहित में आवश्यक है कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए और आम नागरिकों को सम्मानजनक तथा त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
Cricket15 hours agoNZ-W vs ZIM-W Dream11 Prediction : टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
Uttarakhand23 hours agoRUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी
Cricket22 hours agoENG-A vs PAK-A Dream11 Prediction: तीसरे टी20 में पाकिस्तान ए बनाम इंग्लैंड लायंस – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी टिप्स..
Rudraprayag22 hours agoजाम मुक्त चारधाम यात्रा की मुहिम तेज़, डीएम विशाल मिश्रा का अतिक्रमणकारियों को अल्टीमेटम जारी
Haldwani20 hours agoधमकी भरे मेल से दहशत, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
big news2 hours agoआज होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, बजट सत्र से पहले कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarakhand21 hours agoALMORA NEWS: सल्ट में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
Uttarakhand19 hours agoBanbhulpura News: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, इस दिन आएगा फैसला





































