Accident
तेंदुए के हमले से घायल हुआ व्यक्ति अब निकाल रहा कुत्ते की आवाज…आप भी जानकार हो जाए हैरान।

खटीमा – गोसीकुआं भुड़ाई गांव में 13 जनवरी की मध्यरात्रि विवाह समारोह के दौरान घर में सोए तीन लोगाें पर हुए तेंदुए के हमले की घटना में नया मोड़ आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति में कुत्ते के काटने के लक्षण मिले हैं। इससे हरकत में आए वन विभाग ने दोबारा मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग तीनों घायलों को मुआवजे के रूप में इलाज के लिए प्राथमिक धनराशि भी दे चुका था।

घोसीकुआं भुड़ाई गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर भुड़ाई निवासी दिनेश सिंह राणा, भड़ा भुड़िया निवासी अनुराग और बिसौटा नौगवांनाथ निवासी रजनीश राणा को घायल कर दिया था। तीनों घायलों को अगले दिन खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर रूप से घायल दिनेश को बाद में अन्यत्र रेफर किया गया।
वन विभाग ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पांच-पांच हजार की तात्कालिक सहायता धनराशि भी दी थी। इसके अलावा घायलों के लिए मुआवजा की कार्रवाई शुरू की गई है। रविवार (चार फरवरी) को दिनेश की हालत दोबारा बिगड़ने पर उसे खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया। आपातकालीन सेवा में तैनात डॉ. केसी पंत ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉ.पंत ने बताया कि मरीज में कुत्ते के काटने के लक्षण दिख रहे थे। उसक मुंह से लार गिर रही थी। वह कुत्ते की तरह आवाज निकाल रहा था। इस संबंध में सीएमएस डॉ. सुषमा नेगी ने मामले का संज्ञान लेने की बात कही है।
खटीमा। वन्यजीवों के हमले में मामूली रूप से घायलों को वन विभाग की ओर से 15000 रुपये का मुआवजा मिलता है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये दिए जाते हैं। वन्यजीव संघर्ष में मृतकों को छह लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। संवाद
उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने बताया कि कई बार तेंदुए आदि जंगली जानवरों के काटने से रेबीज के लक्षण भी दिखाई देते हैं। इस मामले की दोबारा जांच की जा रही है। खटीमा रेंजर महेश चंद्र जोशी को टीम के साथ गोसीकुआं भुड़ाई गांव में भेजा गया है। घटनास्थल के अलावा गांव के लोगों से भी दोबारा जानकारी जुटाई जाएगी।
Breakingnews
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा में गुरूवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत
अल्मोड़ा में बसौली इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी कार
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को कार संख्या DL 9C BH 8402 अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार बसौली के पास पहुंची वैसे ही ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थी। जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
हादसे में तीन की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकालकर ऊपर सड़क पर लाया गया। लेकिन तब तक डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
big news
मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

Pithoragarh Accident : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी
पिथौरागढ़ में रविवार की शाम घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। यहां से शादी में शामिल होने के लिए दोनों लोहाघाट गए थे। शादी से वापस लौटते वक्ते उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ वापस लौटते वक्त रविवार शाम घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौतसाल 2021 में हुई थी दोनों की शादी
घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मृतक योगेश और निधिराज की शादी साल 2021 में हुई थी। योगेश निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में तैनात था जबकि महिला का कुछ दिन पहले ही नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी ट्रांसफर हुआ था।
Uttarakhand6 hours agoRudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
big news24 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Cricket6 hours agoNZ vs ENG Dream11 Prediction 2026 : करो या मरो मैच में किन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव?
Breakingnews6 hours agoअल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में परिवहन विभाग ने विशेष चेकिंग अभियान, 312 वाहनों का चालान व 51 वाहन किए गए सीज
Haridwar4 hours agoहरिद्वार में श्री नामदेव धर्मशाला ट्रस्ट की बैठक, अवनीश प्रेमी बने अध्यक्ष
Lifestyle24 hours agoHow To Remove Holi Color: इन घरेलू नुस्खों से हटाएँ होली का रंग
Breakingnews52 minutes agoउत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत




































