Dehradun
स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं एवं सुझावों को कर लिया नोट,सचिवों के विचार-विमर्श के बाद रखा जाएगा सीएम धामी के समक्ष, फिर होगा निर्णय।

देहरादून – मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित, और सुरक्षित हो तथा यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को कोई समस्या न हो इस व्यवस्था पर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आयुक्त गढवाल मण्डल विनय शंकर पाण्डेय ने यात्रा ट्रांजिस्ट कैम्प ऋषिकेश में चारधाम यात्रा से जुड़े चारधाम यात्रा जनपद से सम्बन्धित स्टेकहोल्डर्स, हितधारकों एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए हितधारकों की समस्याओं को सुना तथा चारधाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाऐ जाने के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किए गए।

आयुक्त गढवाल मण्डल की अध्यक्षता में आयेाजित बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों एवं धामो हेतु यात्रियों के पंजीकरण के सम्बन्ध मे विचार विमर्श । यात्रा मार्गों एवं धामों में स्थित होटलो, धर्मशालाओ, गेस्ट हाउसों में रूकने वाले यात्रियों की संख्या के आधार पर सुविधा, चारधाम यात्रा मे संचालित होने वाली टूर एंड ट्रेवल्स कम्पनियों, धामो में तीर्थ पुरोहितो के हित में पर्याप्त सुविधा, यात्रियों को धामों में दर्शन कराने की व्यवस्था हेतु पारदर्शिता बनाए रखने, ऋषिकेश एवं हरिद्वार में होटल, धर्मशालाओ, प्रतीक्षालयो मे यात्रियों के रूकने की सुविधा, यात्रा मार्गाे पर जनपदो मे स्थित पर्यटन विभाग/पर्यटन कार्यालयों से अपेक्षित कार्यों, श्री गंगोत्री-यमुनोत्री मंदिर समिति के कार्यों पर विचार विमर्श तथा सुझाव प्राप्त करते हुए यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित हो इस पर स्थानीय स्टेक होल्डर्स, व्यापरियों से विचार विमर्श करते हुए उनके सुझाव की भी प्राप्त किए।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि चारधाम यात्रा उत्तराखण्ड के साथ ही सम्पूर्ण भारत की महत्वपूर्ण यात्रा है, यात्रा का प्रथम चरण समाप्त हो गया है, सितम्बर के पहले सप्ताह से यात्रियों की संख्या बढ जाती है, तथा सितम्बर एवं अक्टूबर यात्रा के लिहाज से महत्वपूर्ण रहता है। पुरानी यात्रा एवं इस यात्राओं के अनुभवों से यात्रा में किसी प्रकार और अधिक सुगम बनाया जाए। सभी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के स्पष्ट निर्देश हैं कि चारधाम यात्रा में यात्रियों एवं स्थानीय स्टेकहोल्डर्स को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो तथा किसी के हित प्रभावित न हो।
आयुक्त गढवाल मण्डल ने कहा कि स्टेकहोल्डर्स की समस्याओं एवं सुझावों को नोट कर लिया गया है सम्बन्धित विभागों के सचिवों से विचार-विमर्श कर मुख्यमंत्री के सम्मुख सभी विषय रखे जाएंगे तथा जल्द से जल्द इन पर निर्णय लिया जाएगा।
Uttarakhand
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद

Dehradun News : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में छात्रों से संवाद कर सकते हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Table of Contents
17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी
17 जुलाई राहुल गांधी देहरादून आएंगे। यहां वो परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ संवाद करेंगे। प्रदेश कांग्रेस को राहुल गांधी का प्रस्तावित कार्यक्रम मिला है। जिसके बाद से उत्तराखंड कांग्रेस ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां तेज कर दी हैं।

परेड ग्राउंड में हो सकता है कार्यक्रम
सूत्रों के अनुसार इस कार्यक्रम के लिए रेंजर्स मैदान व परेड ग्राउंड के दो विकल्प रखे गए थे इस सिलसिले में दोनों मैंदानो का निरीक्षण भी किया गया इसमे परेड ग्राउंड को उपयुक्त माना गया। हालांकि, राहुल का दौरा मौसम के रुख पर भी निर्भर करेगा।
इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी देहरादून में हैं। वो प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक कर राहुल के दौरे की रूपरेखा को भी अंतिम रूप देंगे।
- मेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी
- चमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
- 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
- सतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
- यमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
Breakingnews
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक क्लिक में पढ़ें सभी फैसले

Dhami Cabinet Decisions : सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है। मंत्रिमंडल की बैठक में 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता आज सचिवालय में शाम चार बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसके बाद 10 प्रस्तावों पर मंत्रिमंडल की मुहर लगी है। उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग/कयाकिंग संशोधन नियमावली 2026 को CX^FCX[N CS
10 प्रस्तावों को मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
- 1. पिथौरागढ़ स्थित नन्ही परी संस्थान के लिए लगभग तीन हेक्टेयर भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
- 2. तकनीकी विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के विकास के लिए 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग के नाम स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया।
- 3. प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत अक्षय पात्र फाउंडेशन, श्रीनगर अब सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को पका हुआ मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराएगा।
- 4. उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के 68 नियमित कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

कुंभ मेले के ऑडिट कार्यों के लिए दो नए पद सृजित
- 1. कुंभ मेले के ऑडिट कार्यों को बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ लेखाधिकारी और अधिशासी अभियंता के एक-एक नए पद सृजित करने का फैसला लिया गया।
- 2. लेखाकार सहित अन्य पदों पर पदोन्नति के लिए नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। अब पदोन्नति ज्येष्ठता (सीनियरिटी) के आधार पर की जाएगी।
- 3. बापूग्राम, बिंदुखत्ता और 54 बग्गा से जुड़े भूमि अधिकार मामलों के समाधान के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति गठित की जाएगी। समिति अपनी रिपोर्ट और प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी।
- 4. कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2027-28 से मदरसा बोर्ड के लिए बजट में अलग से प्रावधान समाप्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।
Breakingnews
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Dhami Cabinet : सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज धामी कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज
उत्तराखंड सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज सचिवालय में होगी। 4:25 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में राज्य के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और फैसला होने की संभावना है। जुलाई महीने की यह पहली कैबिनेट बैठक होने के कारण इसे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
सूत्रों के अनुसार बैठक के एजेंडे में स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, ऊर्जा, खेल सहित कई विभागों से जुड़े प्रस्ताव शामिल हैं। सरकार इन विभागों की विभिन्न योजनाओं और नीतिगत मामलों पर अंतिम निर्णय ले सकती है। कई ऐसे प्रस्ताव भी हैं, जिनका सीधा असर आम जनता और सरकारी व्यवस्थाओं पर पड़ने की उम्मीद है।

बदला गया बैठक का समय
पहले यह बैठक सुबह 9 बजे आयोजित होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के कारण कार्यक्रम में बदलाव किया गया। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब कैबिनेट बैठक दोपहर 4:25 बजे सचिवालय में होगी।
Uttarkashi9 hours agoयमुनोत्री हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, चालक की मौके पर मौत
Udham Singh Nagar10 hours agoकाशीपुर में पेट्रोल पंप पर दर्दनाक हादसा, वाटर कूलर में करंट आने से युवक की मौत !
Pauri8 hours agoसतपुली में पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से पिकअप वाहन आया चपेट में, चालक सुरक्षित
Uttarakhand4 hours ago17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, परेड ग्राउंड में छात्रों के साथ करेंगे संवाद
big news2 hours agoचमोली में भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबने के कारण डॉक्टर की मौत
big news2 hours agoमेरठ से अग्निवीर भर्ती की तैयारी करने रानीखेत आए युवक की हत्या, इलाके में मची सनसनी





































