Dehradun
राज्य का पहला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, डीएम ने मैनपॉवर और बजट की दी मंजूरी

देहरादून, 17 अगस्त 2025 (सूवि): जिलाधिकारी सचिन बसंल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) संचालन मण्डल की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में चिकित्सालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करते हुए सभी को स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सरकारी अस्पतालों में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि आम जनता को महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हेतु प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री की अपेक्षाओं के अनुरूप सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों से कमतर नहीं होने दिया जाएगा।
सुविधाओं में बढ़ोतरी
जिलाधिकारी ने बैठक में एसएनसीयू (Special Newborn Care Unit) के लिए 6 अतिरिक्त बैड, एक्स-रे मशीन, फोटोथेरेपी उपकरण और डिफिब्रिलेटर जनरेटर की स्वीकृति दी। इसके साथ ही ऑटोमेटेड पार्किंग, महिला हिलांस कैंटीन, और ब्लड बैंक के लिए नई व्यवस्था भी स्वीकृत की गई। चिकित्सालय में सुरक्षा के दृष्टिकोण से भूतपूर्व सैनिक गार्ड तैनात करने का भी निर्णय लिया गया।
उन्होंने चिकित्सालय में पुराने टीनशेड को हटाकर नई ऑटोमेटेड पार्किंग की संभावनाओं को लेकर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का निर्माण
बैठक में एक और अहम फैसला लिया गया। जिलाधिकारी ने गांधी शताब्दी चिकित्सालय में बनाए जा रहे दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र (DDRC) का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। यह केंद्र राज्य का पहला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र होगा, जहां दिव्यांगजन को प्रमाणपत्र, फिजियोथेरेपी, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कृत्रिम अंग, और श्रवण यंत्र जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।
इसके अतिरिक्त, इस केंद्र में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, और श्रवण यंत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे। केंद्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास किया जाएगा।
बैठक में की गई अन्य चर्चा
बैठक में लेड अप्रोन स्टैंड, अल्ट्रासाउंड जैली, पेशेंट एक्सामिनेशन कोच, सीटी स्कैन मशीन, व्हीलचेयर, ड्रेसिंग ड्रम, सर्जिकल उपकरण, एसी, बेबी रेडियेट वार्मर, और एन्डोस्कोपी सिस्टम कैमरा जैसी महत्वपूर्ण सामग्रियों की व्यवस्था की जानकारी दी गई।
बैठक में यह भी बताया गया कि एसएनसीयू में अब तक 286 बच्चे भर्ती हुए हैं, जिनमें से 287 बच्चे डिस्चार्ज किए गए और 21 बच्चों को रेफर किया गया। जिलाधिकारी ने रेफर किए गए बच्चों की स्थिति पर भी ध्यान दिया और चिकित्सकों से तुरंत सभी आवश्यक सुविधाओं का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए।
सर्वसमावेशक दृष्टिकोण
जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जनकल्याण के लिए जिला प्रशासन लगातार काम कर रहा है। उन्होंने बैठक में दी गई सभी रिपोर्टों का पुनः निरीक्षण करने के निर्देश दिए और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभारी अधिकारी स्वास्थ्य विभाग उप जिलाधिकारी हरिगिरि, सीएमएस डॉ. मन्नु जैन, डॉ. जेपी नौटियाल, मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी, डॉ. शालिनी डिमरी, डॉ. नीतू तोमर, प्रमोद कुमार, राजीव सब्बरवाल, इन्दू शर्मा, सुशिला पंवार, और राजेश आरती सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Dehradun
आज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा, LBS अकादमी में कार्यक्रम में होंगे शामिल

Mussoorie News : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) पहुंचेंगे। यहां वो आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
Table of Contents
आज मसूरी में उपराष्ट्रपति का दौरा
आज उपराष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजे देहरादून के लोक भवन से रवाना होकर मसूरी स्थित एलबीएसएनएए के कालिंदी अतिथि गृह पहुंचेंगे। अकादमी में उनका स्वागत और परिचय कार्यक्रम होगा। इसके बाद वो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। उपराष्ट्रपति सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर भी श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
LBS अकादमी में होगा खास कार्यक्रम
श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद उपराष्ट्रपति अकादमी के संपूर्णानंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलने वाले आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के 2024 बैच के फेज-II के समापन समारोह को वो संबोधित करेंगे। कार्यक्रम पूरा होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से मसूरी से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
उपराष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मसूरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अकादमी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, वीआईपी दौरे को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
Dehradun
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, 28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री

Uttarakhand News : रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। रक्षाबंधन के अवसर पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश के भीतर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में शत-प्रतिशत किराया छूट के साथ निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
Table of Contents
रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा
उत्तराखंड शासन द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 28 और 29 अगस्त को प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में यात्रा के लिए कोई किराया नहीं देना होगा।

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में यात्रा फ्री
रक्षाबंधन पर्व पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिजनों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं। राज्य सरकार की इस पहल से उन्हें सुरक्षित, सुगम एवं निशुल्क सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्व के दौरान महिलाओं के आवागमन को आसान बनाना तथा उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।
निशुल्क यात्रा से होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति करेगी सरकार
बता दें कि इस संबंध में अपर सचिव उत्तराखंड शासन रीना जोशी ने शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किए जाने के फलस्वरूप उत्तराखंड परिवहन निगम को होने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुरूप तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Cricket22 hours agoSLK vs GUY Dream11 Prediction Match 11 CPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Cricket Tips
Breakingnews22 hours agoदेहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल
Cricket17 hours agoSMP vs ITT Dream11 Prediction : Match 23 TNPL 2026 Fantasy Tips
Rudraprayag23 hours agoमद्महेश्वर धाम की यात्रा आज से फिर होगी शुरू, ट्रॉली संचालन का बदला समय
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आफत की बारिश का दौर जारी! आज इन जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
big news22 hours agoश्रीनगर गढ़वाल मेयर आरती भंडारी ने थामा बीजेपी का दामन, 10 पार्षदों के साथ ली सदस्यता
Cricket22 hours agoSL vs IND 1st Test 2026: गॉल में भारत का बजा डंका, श्रीलंका को 165 रनों से रौंदकर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
Cricket16 hours agoNRK vs SS Dream11 Prediction Match 24 TNPL 2026: Pitch Report, Fantasy Tips & Playing 11






































