Uttarakhand
चारधाम यात्रा पर गुजरात से आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार।

उत्तरकाशी – अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

Haldwani
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Haldwani News : हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
Table of Contents
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर रोड पर एस-मोड़ से करीब 200 मीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें आमने-सामने आ गईं और उनकी भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट निवासी मंगोलिया, कालाढूंगी और 28 वर्षीय राजू गुप्ता निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। सौरभ बिष्ट नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी बृजेश सती के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे थे।
शादी का निमंत्रण कार्ड देने आए थे हल्द्वानी
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राजू गुप्ता अपने साढ़ू प्रेमशंकर शर्मा के साथ रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण कार्ड देने हल्द्वानी आए थे। वापस रुद्रपुर लौटते समय दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में घायल 32 वर्षीय बृजेश सती निवासी कालाढूंगी और 50 वर्षीय प्रेमशंकर शर्मा निवासी रम्पुरा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका
हल्द्वानी कोतवाली के एसएचओ विजय मेहता के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Dehradun
अमित शाह के दौरे से गरमाएगी उत्तराखंड की सियासत, 6 नवंबर को देहरादून में करेंगे रैली

Uttarakhand Politics : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल पदयात्रा और जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी का दावा है कि इस आयोजन में 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
Table of Contents
अमित शाह के दौरे से गरमाएगी उत्तराखंड की सियासत
6 नवंबर को अमित शाह उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं।अमित शाह अपने दौरे की शुरुआत पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम से करेंगे। इसके बाद वह परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में गृह मंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
6 नवंबर को देहरादून में करेंगे रैली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि पदयात्रा में देहरादून महानगर, ऋषिकेश, देहरादून ग्रामीण और हरिद्वार जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने दावा किया कि कार्यक्रम में 25 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी रहेगी।
भट्ट के अनुसार, विपक्ष की राजनीति को लेकर जनता में नाराजगी है और भाजपा कार्यकर्ताओं में केंद्रीय गृह मंत्री का मार्गदर्शन सुनने को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस आयोजन को सफल बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटी है।
प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित
वहीं, अमित शाह के दौरे के दौरान 6 नवंबर की शाम को भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी प्रस्तावित है। इस बैठक में गृह मंत्री के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अभी उनकी मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बैठक को अहम माना जा रहा है। इसमें प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की रणनीति और विपक्ष को घेरने की तैयारियों पर चर्चा हो सकती है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, फिलहाल कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।
Haridwar
हरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाएं बरामद

Haridwar News : हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में देह व्यापार के अवैध धंधे का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापेमारी की। पुलिस ने मौके से एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित बरामद किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
जानकारी के मुताबिक, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सिडकुल क्षेत्र के एक होटल में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया।
होटल से बरामद की गई दोनों महिलाएं
पुलिस के अनुसार, होटल से बरामद की गई दोनों महिलाएं पीड़ित हैं और उनसे जबरन देह व्यापार कराए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एक महिला और दो पुरुषों को किया गया गिरफ्तार
एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र रमोला ने बताया कि संयुक्त टीम की कार्रवाई में एक महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो पीड़ित महिलाओं को सकुशल बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल में ये गतिविधि कब से संचालित हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
Breakingnews24 hours agoदेहरादून में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति-सास और ननद पर लगाए गंभीर आरोप
Breakingnews21 hours agoबागेश्वर में रिश्तों का कत्ल, भतीजे ने चाचा-चाची की हत्या की, डबल मर्डर से इलाके में मची सनसनी
Haridwar2 hours agoहरिद्वार के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 2 महिलाएं बरामद
Dehradun2 hours agoअमित शाह के दौरे से गरमाएगी उत्तराखंड की सियासत, 6 नवंबर को देहरादून में करेंगे रैली
Haldwani46 minutes agoहल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर







































