Haridwar
आज दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, हरिद्वार में ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट

Uttarakhand News : गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। गृहमंत्री के आज और कल के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरिद्वार पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
Table of Contents
आज दो दिवसीय Uttarakhand दौरे पर आएंगे गृहमंत्री अमित शाह
21 और 22 जनवरी को गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा है। गृह मंत्री हरिद्वार और ऋषिकेश के दौरे पर रहेंगे। जिसको देखते हुए हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस ने जिले की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। वीवीआईपी कार्यक्रमों को देखते हुए शहर और आसपास के मार्गों पर डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।
हरिद्वार में यहां ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
गृहमंत्री अमित शाह पतंजलि योगपीठ फेज-2, पतंजलि योगपीठ फेज-1, गायत्री योगपीठ शांतिकुंज, शताब्दी समारोह बैरागी कैंप और गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड तक आगमन को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। 21 और 22 जनवरी को सुबह छह बजे से रात 11 बजे शहर में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

यातायात डायवर्जन व्यवस्था
- 1. दिल्ली की दिशा से हरिद्वार आने वाले वाहनों को नगला इमरती से लक्सर होते हुए हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
- 2. नजीबाबाद से हरिद्वार होते हुए देहरादून जाने वाले हल्के वाहन चीला मार्ग का उपयोग करेंगे।
- 3. दिल्ली से देहरादून जाने वाला ट्रैफिक रुड़की–मोहंड रोड से डायवर्ट रहेगा।
- 4. ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाले वाहनों को नेपाली तिराहे से देहरादून–मोहंड होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- 5. सहारनपुर, भगवानपुर और धनौरी की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहनों को बीएचईएल तिराहे से शिवालिक नगर के मध्य मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा।
- 6. हरिद्वार से नजीबाबाद और बिजनौर की ओर जाने वाले वाहनों को सिंहद्वार–लक्सर–बालावाली मार्ग से रवाना किया जाएगा।
- 7. अन्य जनपदों से आने वाले भारी वाहनों को जनपद की सीमा पर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
यहां लागू रहेगी नो-एंट्री
- शहर के भीतर भारी वाहनों का प्रवेश जगजीतपुर पुलिस चौकी, श्यामपुर कांगड़ी, राजा बिस्कुट, सलेमपुर पिकेट और कोर कॉलेज रुड़की क्षेत्र में पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही देहरादून पुलिस से समन्वय कर लाल तप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे पर भी भारी वाहनों को रोका जाएगा।
Haridwar
धर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया जब गंगा तट के पास लगाए गए एक बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और फिल्म यूनिट के बीच मतभेद पैदा हो गए। विरोध बढ़ने के बाद शूटिंग को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा और प्रशासन को भी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।
Table of Contents
हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद
अभिनेता इमरान हाशमी की आगामी फिल्म की शूटिंग इन दिनों हरिद्वार के गंगा घाट क्षेत्र में चल रही थी। शूटिंग के लिए लगाए गए सेट पर एक ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड दिखाई दिया, जिस पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों ने आपत्ति दर्ज कराई।
बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
विरोध करने वालों का कहना था कि गंगा किनारे इस प्रकार का बोर्ड लगाना धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं के अनुकूल नहीं है। उनका आरोप था कि इससे गलत संदेश जा सकता है और पवित्र स्थल की गरिमा प्रभावित हो सकती है। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और फिल्म यूनिट से इस संबंध में जवाब मांगा गया।

प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से मांगा लिखित स्पष्टीकरण
स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मामले को शांत कराया गया। जांच में सामने आया कि शूटिंग के लिए जारी अनुमति में ऐसे बोर्ड के उपयोग का स्पष्ट उल्लेख नहीं था।
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म यूनिट ने संबंधित बोर्ड को हटा दिया और शूटिंग की गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। प्रशासन ने प्रोडक्शन टीम से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण भी मांगा है।
big news
उत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर अंतरराज्यीय बच्चा चोरी और मानव तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।
Table of Contents
हरिद्वार में रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट
कनखल क्षेत्र के बैरागी कैंप से अपहृत तीन वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल बरामद करने के साथ ही पुलिस ने दिल्ली से चोरी किए गए एक अन्य बच्चे को भी मुक्त कराया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़
जांच में सामने आया है कि गिरोह बच्चों को चोरी कर निसंतान दंपतियों को लाखों रुपये में बेचता था। एसएसपी नवनीत सिंह की निगरानी में पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने, डंप डाटा विश्लेषण और लगातार छापेमारी के बाद इस बड़े नेटवर्क तक पहुंच बनाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ मानव तस्करी की धाराएं भी बढ़ाई हैं।

6 जून को बैरागी कैंप तीन साल की मासूम हुई थी चोरी
6 जून को बैरागी कैंप निवासी विनोद सोलंकी की तीन वर्षीय बेटी राधिका के अपहरण की सूचना मिलने पर कनखल पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फिरौती के बजाय बच्चा चोरी गिरोह की संलिप्तता की आशंका पर काम किया। लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

डेढ़ लाख रुपये में करते थे बच्चे का सौदा
पुलिस कार्रवाई से घबराए गिरोह के अन्य सदस्य अपहृत बच्ची को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह ने 24 मई को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक अन्य बच्चे का अपहरण कर उसे डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया था।
पुलिस ने उस बच्चे को भी बदायूं से सुरक्षित बरामद कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में बच्चों की खरीद-फरोख्त और मानव तस्करी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
Haridwar
हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस, संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान, मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ नाम को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़क पर उतरकर ठेलों, रेहड़ियों और दुकानों पर बिक रहे ‘वेज बिरयानी’ के नाम को बदलकर ‘वेज पुलाव’ करने की मांग तेज कर दी है।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी’ पर छिड़ी बहस
धर्मनगरी हरिद्वार में ‘वेज बिरयानी‘ शब्द को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। साधु-संतों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर उतरकर रेडी-पटरी और ठेलों पर बिक रही वेज बिरयानी के नाम को बदलकर ‘वेज पुलाव’ करने की मुहिम शुरू कर दी है।
संतों ने शुरू किया नाम बदलो अभियान
हाथों में पोस्टर लेकर कार्यकर्ता और संत शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंच रहे हैं तथा ठेलों और दुकानों पर ‘वेज पुलाव’ के पोस्टर चिपका रहे हैं। उनका कहना है कि बिरयानी शब्द पारंपरिक रूप से एक अलग व्यंजन से जुड़ा हुआ है, इसलिए शुद्ध शाकाहारी व्यंजन को ‘वेज पुलाव’ के नाम से ही बेचा जाना चाहिए।

मुहिम को मुस्लिम संगठनों का भी मिला समर्थन
इस अभियान को अब कुछ मुस्लिम संगठनों का भी समर्थन मिलने लगा है। राष्ट्रीय सूफी संत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद अली ने खुलकर संतों और सामाजिक संगठनों की इस पहल का समर्थन किया है।
संतों का कहना है कि हरिद्वार देश-दुनिया में सनातन आस्था और धार्मिक संस्कृति की राजधानी के रूप में पहचान रखता है, इसलिए यहां की मान-मर्यादाओं और सांस्कृतिक भावनाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है। उनका दावा है कि अधिकांश दुकानदार भी इस मांग से सहमत हैं और स्वेच्छा से अपने बोर्डों एवं ठेलों पर ‘वेज पुलाव’ लिखने के लिए तैयार हो रहे हैं।
Nainital5 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Udham Singh Nagar23 hours agoकाशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद
Breakingnews24 hours agoवोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Ramnagar58 minutes agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Uttarakhand5 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Udham Singh Nagar4 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
Haridwar3 hours agoधर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग







































