Nainital
उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती…याचिका की दाखिल।

नैनीताल – उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के आठ मई के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। बार एसोसिएशन ने विशेष अनुमति याचिका दाखिल की। बता दें कि, हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में हाईकोर्ट शिफ्ट करने को लेकर जनमत संग्रह के आदेश दिए थे।

बता दें कि, उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने पिछले दिनों एक आदेश पारित कर उच्च न्यायालय की बेंच को ऋषिकेश शिफ्ट करने का मौखिक निर्देश दिया था। इसके बाद से ही विरोध जारी है।
सोमवार को बार सभागार में हुई बैठक में सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपने मत रखे। अधिवक्ताओं ने कहा कि 17 मई से सुप्रीम कोर्ट बंद होने वाली है इसलिए हमें जल्द कोई बड़ा फैसला लेना चाहिए। कहा कि एक कमेटी बनाकर पूरी तैयारी से सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि जल्द से जल्द आदेश को चुनौती देनी चाहिए और वहां के एक सीनियर अधिवक्ता को भी इस केस में रखना चाहिए।
big news
भवाली सेनिटोरियम में बनेगा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, 250 सौ करोड़ की लागत से होगा तैयार

नैनीताल के भवाली सेनिटोरियम की 225 एकड़ भूमि पर मल्टी सुपर स्पेसियलिटी हॉस्पिटल ढाई सौ करोड़ में बनेगा। हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद लोगों में खुशी की लहर है।
भवाली सेनिटोरियम में बनेगा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल
भवाली में सेनिटोरियम की 225 एकड़ जमीन पर मल्टी सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल बनने जा रहा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद स्थानीय लोग खुश नजर आ रहे हैं। टीबी हॉस्पिटल सेनिटोरियम भवाली की स्थापना सन 1912 में ब्रिटिश काल में हुई थी। टीबी के लाखों मरीजों को उपचार देने वाली इस अस्पताल की हालत बिगड़ चुकी है।
खंडहर में तब्दील हो चुके हैं अस्पताल के कई भवन
वर्तमान में इस अस्पताल की कई भवन खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। इस अस्पताल में 378 बेड का यह अस्पताल आज मात्र 60 बेड का रह चुका है। उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद पहाड़ के लोगों को सुविधा के लिए मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल खोला जाना है। टीवी सेनेटोरियम चेस्ट स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल बनाया जाएगा। इसके अलावा कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी सुपर स्पेशलिस्ट बनाया जाएगा। जिसके बाद अब लोगों को अब हल्द्वानी ऋषिकेश दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
नैनीताल के साथ तीन अन्य जिलों के लोगों को मिलेगा लाभ
भाजपा नेता हेमचंद्र आर्य ने 2018 में सेनेटोरियम अस्पताल को एम्स बनाने के लिए लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन भी किया था। आज उनकी कोशिश आज रंग लेकर आई है। हेमचंद्र आर्य ने उच्च न्यायालय का आभार व्यक्त किया।
आर्य ने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया है कि शीघ्र ही धनराशि लेकर लोगों का कहना है कि सेनिटोरियम को एम्स हॉस्पिटल बनाएं जिससे कि लोगों की जान बच सके। अगर सेनिटोरियम को अच्छा अस्पताल बनाया जाता है तो अल्मोड़ा रानीखेत बागेश्वर पिथौरागढ़ सब के लिए नजदीक का सुविधाजनक अस्पताल होंगा। लोगों को ईलाज के लिए नजदीक में अच्छी सुविधा मिल जाएगी।
Breakingnews
Banbhulpura News : बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अपडेट, जानें यहां

Banbhulpura News : हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी अपडेट सामने आई है। बनभूलपुरा रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है।
Banbhulpura News : बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
आज सुप्रीम कोर्ट में हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुनवाई होनी थी। लेकिन कोर्ट ने मंगलवार को निर्धारित सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए अगली तारीख 10 दिसंबर तय कर दी है। इससे पहले उम्मीद की जा रही थी कि आज इस बहुचर्चित केस में कोई महत्वपूर्ण फैसला आ सकता है, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते सुनवाई स्थगित कर दी गई।
10 दिसंबर को हो सकता है मामले का फैसला
बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र की रेलवे भूमि पर अतिक्रमण को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। रेलवे और जिला प्रशासन द्वारा तैयार सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हजारों परिवारों के पुनर्वास एवं हटाए जाने का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हल्द्वानी में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी कर दी गई है। पुलिस-प्रशासन लगातार इलाके में गश्त कर रहा है और किसी भी तरह की अफवाहों पर नजर रखी जा रही है। माना जा रहा है कि दस दिसबंर को इस मामले में फैसला आ सकता है।
Nainital
Banbhulpura : फैसले से पहले छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

हल्द्वानी के Banbhulpura रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना सकता है। सभी की नजर कोर्ट के फैसले में टिकी हुई है। फैसला आने से पूर्व जिलाप्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरे इलाका छावनी में कब्दील हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।
Banbhulpura फैसले से पहले छावनी में तब्दील
बनभूलपुरा रेलवे भूमि पर अतिक्रमण मामले में कल अंतिम सुनवाई है। हल्द्वानी रेलवे स्टेशन की 30 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट कल फैसला सुना सकता है। इसके लिए रेलवे अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बैठक कर चुका है। इसके साथ ही बनभूलपुरा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। खुफिया तंत्र को एक्टिव किया जा चुका है।

फैसले से पहले प्रशासन ने कसी कमर
फैसला आने से पहले रेलवे विभाग, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। संवेदनशील क्षेत्र वनभूलपुरा में भारी फोर्स को तैनात कर दिया है। वर्ष 2023 में नैनीताल हाईकोर्ट ने इस जमीन को खाली करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद रेलवे प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था। लेकिन विरोध और स्थानीय लोगों द्वारा सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाने के बाद मामला टल गया था। तब से लेकर मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था। कल सुप्रीम कोर्ट रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बड़ा फैसला दे सकती है।
लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
एसपी क्राइम डॉक्टर जगदीश चंद्रा ने बताया कि Banbhulpura रेलवे अतिक्रमण भूमि मामले में कल कोर्ट का फैसला आ सकता है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारी कर ली है। आज आरपीएफ और जनपद पुलिस क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों से अपील कर रहा है किसी भी भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले में नज़र बनाए हुए है। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
Cricket23 hours agoकौन है वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा
Dehradun24 hours agoजनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Cricket23 hours agoडेज़र्ट वाइपर्स बनाम गल्फ जायंट्स प्रेडिक्शन: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम & मैच एनालिसिस (2025)..
big news21 hours agoCDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
big news4 hours agoPithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
Pauri56 minutes agoपौड़ी में आदमखोर गुलदार अब तक नहीं हुआ ढेर, दो और शिकारियों को किया गया तैनात
Uttarakhand18 minutes agoगोवा अग्निकांड मे पौड़ी के सपूत की दर्दनाक मौत : 8 महीने की बच्ची के सिर से उठा पिता का साया…
uttarakhand weather2 hours agouttarakhand weather : उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, नीति घाटी में हुई बर्फबारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम





































