Madhya Pradesh
युवक को पिलाया पेशाव फिर पहनाई जूतों चप्पल की माला, पेड़ से बांधकर की पिटाई…जानिए वजह।

उज्जैन – उज्जैन जिले भाटपचलाना थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुए एक घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गांव के कुछ लोग एक युवक को जूते चप्पल की माला पहनाकर मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उसे बोतल में भरकर पेशाव भी पिलाई गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार घट्टिया क्षेत्र के बंजारा समाज के युवक को भाटपचलाना क्षेत्र की बंजारा समाज की विवाहित महिला से प्रेम हो गया। उसके दो बच्चे भी हैं। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ा कि कुछ दिनो पहले दोनों राजस्थान भाग गए। घटना के बाद से ही महिला के ससुराल वाले विवाहिता और उसके प्रेमी को तलाश रहे थे। इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि दोनों राजस्थान में हैं। जिसके बाद परिजन राजस्थान पहुंचे और दोनों को पकड़कर भाटपचलाना ले आए।
यहां लाकर बंजारा समाज के कुछ लोगों ने युवक को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। युवकी प्रेमिका से भी उसे चप्पलों से पिटवाया, जूते-चप्पलों की माला पहनाई। यह सब करने के बाद भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो युवक को बोतल में भरकर पेशाव पिलाई गई।
मामले को लेकर एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने कहा कि युवक के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन, अभी इसे लेकर कोई शिकायत नहीं की गई है। मामले की जांच के लिए भाटपचलाना के सब इंस्पेक्टर और थाने के बीटप्रभारी सुनील परमार ने गांव जाकर मामले की पुष्टि की है। केस दर्ज होने के बाद ही पुलिस कोई कार्रवाई कर पाएगी।
Accident
महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत !

शहडोल: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के उफरी गांव में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, महिला मजिस्ट्रेट की तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
मृतकों की पहचान रामकरण (55 वर्ष), ईश्वरदीन (62 वर्ष), और संतोष सिंह (आयु 40 वर्ष) के रूप में की गई है। तीनों बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण बाइक सवारों में से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को अस्पताल में मृत घोषित किया गया। संतोष सिंह, जो गंभीर रूप से घायल थे, इलाज के दौरान दम तोड़ दिए।
घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एंबुलेंस देर से पहुंची। थाना प्रभारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि महिला मजिस्ट्रेट की कार ने बाइक सवारों को टक्कर मारी और बाद में चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला मजिस्ट्रेट कार में सवार थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Madhya Pradesh
जेसीबी की चपेट में आया नाग, मृत नाग को निहारती रही नागिन; ग्रामीण हुए भावुक….

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र स्थित छितरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सफाई के दौरान काम में लगी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से एक नाग की मौत हो गई और उसकी साथी नागिन बुरी तरह घायल हो गई। जेसीबी की चपेट में आने के बाद नाग की मौत हो गई, लेकिन घायल नागिन अपने साथी के शव के पास ही बैठी रही। यह दृश्य देखकर गांव में भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
सर्प मित्र सलमान पठान ने किया इलाज
घटना की सूचना मिलते ही गांव के सर्प मित्र सलमान पठान मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि नाग की मौत हो चुकी है, जबकि नागिन घायल अवस्था में अपने साथी के पास बैठी थी। सलमान पठान ने घायल नागिन का निरीक्षण किया और पाया कि उसके निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं।
नाग-नागिन का जोड़ा था कई सालों से साथ
सलमान पठान ने बताया कि यह जोड़ा संभवतः कई सालों से एक साथ था। उन्होंने यह भी कहा कि सर्दियों के मौसम में नाग-नागिन अपने बिलों से बाहर निकलकर खेतों में चले आते हैं, और इसी दौरान यह जोड़ा जेसीबी की चपेट में आ गया।
घायल नागिन का इलाज और जंगल में छोड़ा
सलमान पठान ने बताया कि घायल नागिन के बचने की संभावना कम थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी तरफ से उसका इलाज किया और अंततः उसे जंगल में छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने सर्प मित्र की मदद की सराहना की और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।
Madhya Pradesh
सीएम धामी ने भोपाल के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की मुलाकात, राज्य विकास और सहयोग पर चर्चा…..

Cricket23 hours agoSOB-W vs BPH-W Dream11 Team Match 13: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Cricket8 hours agoSOB vs BPH Dream11 Team Match 13 Prediction, Pitch Report & Playing 11 | The Hundred 2026
Uttarakhand4 hours agoCM Helpline 1905: शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर सख्त हुए सीएम धामी, दिए ये बड़े निर्देश
Cricket8 hours agoAjinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा, जानिए उनके यादगार करियर और रिकॉर्ड्स
Uttarakhand4 hours agoआपदा में फिर ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ बने सीएम पुष्कर सिंह धामी: त्वरित निर्णय और ऑन-ग्राउंड लीडरशिप से बनाई अलग पहचान..





































