Dehradun
महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों में भारी उत्साह, जलाभिषेक के लिए प्रसिद्ध मंदिर में लग रही लंबी लाइन।

देहरादून – महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। महाशिवरात्रि को लेकर देहरादून के ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया है। शहर के मंदिरों में भी महाशिवरात्रि को खूब सजाया गया है।

महाशिवरात्रि पर्व पर आधी रात से ही भगवान टपकेश्वर महादेव भक्तों को दर्शन देने शुरू कर दिए थे। यहां भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से शृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे। मंदिर के महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ता है। मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक बैरिकेट लगा दिए गए है। इसके साथ ही पुलिस और मंदिर के सेवादार तैनात है।
महाशिवरात्रि पर पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में संत महात्माओं और ब्राह्मण भगवान श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा। टपकेश्वर मंदिर के साथ ही शहरभर के मंदिरों में सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही मेले का शुभारंभ होगा।
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि इस बार महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, चतुर्ग्रही योग और शिव योग बन रहा है। इसके साथ ही शुक्र प्रदोष व्रत बन रहा है। इस दिन तीनों योगों का निर्माण होना अद्धभुत संयोग है। आचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाई ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की चार पहर की आरती करने का महत्व है। महाशिवरात्रि पर दून के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ेगा। मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
ऐतिहासिक टपकेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर आधी रात में भगवान शिव का महाभिषेक किया गया। भक्तों के दर्शन के लिए टपकेश्वर महादेव के द्वार खोल दिए गए। पलटन बाजार के जंगम शिवालय मंदिर में श्री जंगमेश्वर महादेव का 51 लीटर दूध से महारुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 3100 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
वहीं पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर रात में भस्म आरती की जाएगी। सेवादार संजय गर्ग ने बताया कि मंदिर में सामूहिक महारुद्राभिषेक होगा। यहां भक्तों को 500 लीटर केसर युक्त दूध का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
महाशिवरात्रि पर्व पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं तो चारपहिया वाहन से आने से परहेज करें। मंदिर में भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस वाहनों को गढ़ी चौक पर ही रोकेगी। यहां से मंदिर तक भक्तों को पैदल ही जाना होगा। कैंट प्रभारी निरीक्षक गिरिश चंद शर्मा ने बताया कि टपकेश्वर मंदिर में आने वाले भक्तों के वाहनों को गढ़ी चौक पर ही रोका जाएगा।
यहां चारपहिया वाहनों की ओएनजीसी की पार्किंग में कराई जाएगी। दोपहिया वाहनों की पार्किंग थाने के पास कराई जाएगी। टपकेश्वर मंदिर में 80 पुलिसकर्मी तैैनात रहेंगे। यहां टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ ही 32 सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।
Dehradun
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला, STF ने दिल्ली से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

Dehradun News : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की मल्टीटास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने के मामले में उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को दिल्ली से पकड़ा गया है। वह परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात था और उस पर नकल कराने वाले गिरोह के संपर्क में रहने का आरोप है।
Table of Contents
SSC परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में एक और गिरफ्तार
एसटीएफ के मुताबिक, इस मामले में 14 फरवरी 2026 को देहरादून नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि परीक्षा केंद्र के सर्वर रूम और भूमिगत चैंबर में छिपाए गए लैपटॉप, राउटर और फर्जी आईपी एड्रेस (प्रॉक्सी सर्वर) की मदद से कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस हासिल किया जाता था। इसके जरिए बाहर बैठे लोगों से परीक्षा के प्रश्न हल कराए जाते थे।
मामले की गंभीरता और तकनीकी पहलुओं को देखते हुए जांच एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की भूमिका का पता लगाया।

अभ्यर्थियों के आईडी कार्ड जांचने की थी जिम्मेदारी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय का निवासी है। एसटीएफ के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर उसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थियों के पहचान पत्रों की जांच करने और परीक्षा के दौरान निगरानी रखने की थी।
आरोप है कि अंकित कुमार ने परीक्षा केंद्र में लगे कंप्यूटरों को दूर से एक्सेस करने के लिए जरूरी आईपी संबंधी जानकारी नकल कराने वाले गिरोह के सदस्यों तक पहुंचाई थी। एसटीएफ मामले में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।
Dehradun
देहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए

Dehradun News : शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त ने आज अचानक औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने पहले सभी इंस्पेक्टरों को बैठक के बहाने नगर निगम कार्यालय बुलाया। यहां सभी के फोन जब्त कराए गए। इसके बाद नगर आयुक्त सभी इंस्पेक्टरों के साथ शहर की सड़कों पर निरीक्षण के लिए निकल पड़े।
निरीक्षण के दौरान राजपुर रोड पर कई जगह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। इस पर नगर आयुक्त ने संबंधित इंस्पेक्टरों और सुपरवाइजरों से जवाब तलब किया। मौके पर ही एक सुपरवाइजर को निलंबित करने के आदेश भी जारी कर दिए गए।
नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से निगम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के जरिए नगर निगम की कार्यप्रणाली और कर्मचारियों की ड्यूटी में लापरवाही की स्थिति को परखा गया।
Dehradun
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी, शासन ने जारी किए आदेश

Uttarakhand News : करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड में महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के शासकीय और अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों को 29 अक्टूबर 2026, बृहस्पतिवार को अवकाश मिलेगा।
Table of Contents
करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों की रहेगी छुट्टी
उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में राज्यपाल की स्वीकृति के बाद महिला कार्मिकों के लिए करवाचौथ पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। आदेश संबंधित कार्यालयों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों पर लागू होगा।
हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है करवाचौथ
करवाचौथ का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह रहता है। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना करती हैं।

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खोलती हैं व्रत
करवाचौथ पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा करती हैं। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा के दर्शन किए जाते हैं और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद महिलाएं व्रत खोलती हैं। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण का प्रतीक माना जाता है।
Dehradun22 hours agoदेहरादून में नगर आयुक्त का एक्शन, बैठक के बहाने बुलाए इंस्पेक्टर, फोन जब्त कर सड़क पर ले गए
Dehradun4 hours agoSSC परीक्षा में हाईटेक नकल का मामला, STF ने दिल्ली से एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में मौसम बदला मिजाज, आज 10 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
Rudraprayag5 hours agoकेदारनाथ धाम में बर्फबारी, सफेद चादर से ढकी बाबा की नगरी, दिखा मनमोहक नजारा
Pithoragarh3 hours agoअगले महीने उत्तराखंड आएंगे राहुल-प्रियंका, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में करेंगे जनसभा







































