Breakingnews
बीजेपी पार्टी में अभी से बढ़ी सरगर्मियां, नैनीताल लोकसभा सीट से कर रहे काई नेता दावेदारी.

नैनीताल – पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को लेकर भारतीय जनता पार्टी में अभी से सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं. बीजेपी की तरफ से कई नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. इसी बीच नैनीताल सीट से पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे का नाम निकलकर सामने आया है. अरविंद पांडे नैनीताल और उधम सिंह नगर, दोनों ही जगह आजकल खासे सक्रिय दिखाई दे रहे हैं.
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के समर्थकों ने नैनीताल लोकसभा सीट से टिकट दिए जाने की मांग की है. अरविंद पांडे के इस ऐलान से सियासी पारा चढ़ता दिखाई दे रहा है. खुद अरविंद पांडे भी अपनी दावेदारी से इनकार नहीं कर रहे हैं. बता दें कि अरविंद पांडे गदरपुर से विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं.
उनकी गिनती तराई के बड़े जन आधार वाले नेताओं में की जाती है. वहीं पूर्व सांसद बलराज पासी भी नैनीताल लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी पेश करते आए हैं लेकिन मौजूदा सांसद अजय भट्ट भी अपनी दावेदारी के साथ पूरी तरह से मजबूत दिखाई दे रहे हैं. अब देखना यह होगा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में नैनीताल लोकसभा सीट से किसे अपना उम्मीदवार घोषित करती है.
अरविंद पांडे लगातार पांच बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं. उधम सिंह नगर में मजबूत जन आधार रखने वाले अरविंद पांडे ने नैनीताल जिले से टिकट के लिए कई महीने पहले ही बिसात बिछाना शुरू कर दी है. कुछ दिन पहले हल्द्वानी के मुखानी में एक बड़े अभिनंदन समारोह में बड़ी संख्या में समर्थकों को जुटाकर संदेश दिया कि पूर्व मंत्री दोनों जिलों में बड़ा दखल रखते हैं. साथ ही उनको लोकसभा टिकट दिए जाने की आवाज भी उठने लगी. अरविंद पांडे उधम सिंह नगर की गदरपुर और बाजपुर दो सीटों से विधायक रह चुके हैं.
वहीं किच्छा से दो बार विधायक रह चुके राजेश शुक्ला पूर्व में सपा के टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ चुके हैं. उनके समर्थक भी लंबे समय से उनकी लोकसभा सीट के लिए दावेदारी करते रहे. शुक्ला की अन्य विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता भी रही है. वह लोकसभा सीट के लिए दावेदारी से इनकार नहीं कर रहे हैं. हालांकि खुले तौर पर अब तक सीधे दावेदारी पेश नहीं की है, लेकिन उनकी दावेदारी भी नैनीताल लोकसभा सीट से मानी जा रही है. पूर्व विधायक शुक्ला किच्छा से कांग्रेस के टिकट पर 2022 में विधानसभा चुनाव हार गए थे.
Breakingnews
फिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप

Dehradun News : देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद फायरिंग से हड़कंप मच गया। पटेलनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एसजीआरआर कॉलेज वाली गली में कार सवार युवकों ने कथित तौर पर चार-पांच राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।
Table of Contents
फिर गोलियों से दहला देहरादून !
देहरादून में एक बार फिर सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। गुरूवार को दो गुटों के बीट हुए विवाद के बाद फायरिंग हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान एक पक्ष के युवकों ने कार का शीशा डंडे से तोड़ दिया। इसके बाद कार सवार युवक फायरिंग करते हुए लालपुल की ओर निकल गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने दोपहिया वाहनों से उनका पीछा किया।
फोन पर बहस के बाद सड़क पर कई राउंड फायरिंग
शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख कार सवार गुरमीत नाम के युवक ने गोली चला दी। गोली साहिल के बाएं कंधे में लगी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। दोस्तों ने उसे तत्काल इंदिरेश अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, घटना में इस्तेमाल कार हरियाणा नंबर की स्विफ्ट है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के युवकों के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी
पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा, 2 लोगों की मौके पर ही मौत, 5 लोग घायल

Dehradun Accident : देहरादून के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार लोडर से जा टकराई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा
देहरादून में डोईवाला के लच्छीवाला मणिमाई मंदिर के पास हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे के लगभग एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर
हादसे में 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी लोडर से टकराई। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया ।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Cricket23 hours agoPD vs EDR Dream11 Prediction Match 40 DPL 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Politics23 hours agoरामलीला मैदान के कथित शुद्धीकरण पर सियासत तेज, कांग्रेस ने राज्यपाल से की कार्रवाई की मांग
big news5 hours agoसीएम धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Haldwani21 hours agoयूनिट टेस्ट के दौरान अचानक चीखने लगी छात्रा, स्कूल में ‘भूत’ की अफवाह, करानी पड़ी छुट्टी
Dehradun21 hours agoउत्तराखंड की राजनीति में जबरदस्त बदलाव, हरक ने किया कांग्रेस के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी का दावा
uttarakhand weather4 hours agoउत्तराखंड में मौसम का बड़ा अपडेट, आज 4 जिलों में अलर्ट, 30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम
big news2 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 22 दिनों में 31 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Tehri Garhwal3 hours agoरक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, 26 अगस्त को भी खुले रहेंगे डाकघर





































