Dehradun
अर्द्धकुंभ 2027 में नहीं होगी इलाज की कोई कमी! सीएम धामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 2027 के अर्द्धकुंभ मेले को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग ने तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। विभाग ने अनुमानित 54 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इस बजट में स्थायी व अस्थायी दोनों प्रकृति के कार्य शामिल हैं। स्वास्थ्य सचिव डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि हमारा प्रयास है कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को चिकित्सा सुविधा में कोई कमी महसूस न हो। इसके लिए 2924 बेड, 40 एम्बुलेंस, नए अस्पताल भवन और आधुनिक मशीनों तक की योजना बनाई गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि वर्ष 2027 का अर्द्धकुंभ ‘दिव्य और भव्य’ स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुंभ केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और समृद्धि की झलक भी होता है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों को सर्वोत्तम सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। शासन-प्रशासन की सभी एजेंसियाँ मिलकर काम कर रही हैं, ताकि कोई भी श्रद्धालु स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। धामी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि अर्द्धकुंभ में आने वाला हर तीर्थयात्री सुरक्षित, स्वस्थ और संतुष्ट अनुभव लेकर लौटे।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कुंभ की तैयारी के तहत स्वास्थ्य विभाग स्थायी और अस्थायी प्रकृति के कार्य कराएगा। इन कार्यों पर अनुमानित 54 करोड़ रुपये खर्च आने की संभावना है। इसमें से 683 लाख रुपये स्थायी कार्यों पर और 3765 लाख रुपये अस्थायी कार्यों पर खर्च होंगे।
2924 बेड की होगी व्यवस्था
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि कुंभ के दौरान 35 अस्थायी अस्पतालों में 373 बेड की सुविधा होगी। कुम्भ क्षेत्र के 13 सरकारी अस्पतालों में 1101 बेड तीर्थयात्रियों के लिए आरक्षित होंगे जबकि विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में 1450 बेड की व्यवस्था की जाएगी।
40 एम्बुलेंस रहेंगी तैनात
कुंभ मेले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और मज़बूत बनाने के लिए विभाग एम्बुलेंस और फूड सेफ्टी सेवाओं का दायरा भी बढ़ा रहा है। कुल 40 एम्बुलेंस की व्यवस्था में से 16 एम्बुलेंस विभाग के पास पहले से मौजूद हैं, जबकि 24 नई एम्बुलेंस खरीदी जाएंगी। इनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट और बेसिक लाइफ सपोर्ट दोनों तरह की एम्बुलेंस शामिल होंगी।
विभाग तीन नई फूड सेफ्टी वैन भी खरीदेगा
इतना ही नहीं, श्रद्धालुओं के खानपान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग तीन नई फूड सेफ्टी वैन भी खरीदेगा। इन वैन की मदद से मेला क्षेत्र में बिकने वाले खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता की नियमित जांच की जाएगी, ताकि किसी भी तीर्थयात्री के स्वास्थ्य से समझौता न हो।
रोशनाबाद में बनेगा ड्रग वायर हाउस
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने जानकारी दी कि कुम्भ के दौरान स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार में स्थायी प्रकृति के कार्य भी करेगा। इनमें 54 लाख की लागत से चार वाहन खरीदे जाएंगे। इसके अलावा रोशनाबाद में सीएमओ आफिस के निकट 120 लाख की लागत से ड्रग वायर हाउस बनाया जाएगा। रोशनाबाद में ही स्वास्थ्य विभाग का ड्रग वायर हाउस निर्मित किया जाएगा। इसमें 6 कमरे, दो हॉल और एक स्टोर होगा। इस पर 80 लाख रुपये की लागत आने की संभावना है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि मेले के दौरान विभाग को 60 वाहन चाहिए। इनमें से चार वाहनों को विभाग खरीदेगा जबकि अन्य वाहन किराए पर लिए जाएंगे।
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए योजना
स्वास्थ्य सचिव डा आर राजेश कुमार ने बताया कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हरिद्वार आएंगे। ऐसे मे संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए भी विभाग ने व्यापक योजना तैयार की है। इसके तहत मेला क्षेत्र में छिड़काव के लिए 25 लाख की लागत से पांच माउंटेबल फागिंग मशीनें खरीदी जाएगी। इसके अलावा 35 पोर्टेबल फागिंग मशीनें खरीदी जाएंगी। जिस पर 18 लाख की लागत आने की संभावना है।
भूपतवाला अस्पताल का होगा कायाकल्प
स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार के मुताबिक भूपतवाला अस्पताल में 15 लाख की लागत से डॉप्लर सुविधायुक्त अल्ट्रासाउंड मशीन भूपतवाला खरीदी जाएगी। इसके अलावा इस अस्पताल में 18 लाख की लागत से एक्सरे सीआर मशीन की सुविधा भी मुहैया होगी।
स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि कुंभ मेले की स्वास्थ्य तैयारियाँ समन्वित रूप से की जा रही हैं। इसके लिए कुंभ मेला अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर स्वास्थ्य सुविधाओं को व्यवस्थित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। डॉ. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया कि विभाग का प्रयास है कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।
Dehradun
Dehradun Brigadier Murder: ब्रिगेडियर एम. के. जोशी हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद दो आरोपी गिरफ्तार
ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड: एनकाउंटर के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार
Dehradun Brigadier Murder: देहरादून स्थित थाना राजपुर क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। इस दौरान एक बदमाश घायल हुआ, जबकि मौके से हथियार भी बरामद किया गया।
मुख्य बिंदु
मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी, एक आरोपी घायल
दरअसल, पुलिस को चेकिंग के दौरान संदिग्धों की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने तुरंत घेराबंदी शुरू की। इसी बीच, एक आरोपी को गुनियाल गांव के जंगल क्षेत्र से दबोच लिया गया। वहीं, दूसरे आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लग गई और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक : संस्कृति और विरासत का प्रतीक…

पुरानी रंजिश और विवाद से जुड़ा मामला
जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। इससे पहले, आरोपी 29 मार्च की रात कुठालगेट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, जहां बिल को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद, अगली सुबह आरोपियों ने बार स्टाफ की गाड़ी का पीछा किया और रास्ते में फायरिंग कर दी। दुर्भाग्यवश, उसी दौरान सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें_ देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
गौरतलब है कि इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश था और जल्द कार्रवाई की मांग उठ रही थी। इसी के चलते पुलिस ने लगातार अभियान चलाया और अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और आगे की पूछताछ जारी है।
Breakingnews
उत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट

IPS Transfers : उत्तराखंड में इन दिनों तबादलों की जैसे बाढ़ सी आ गई है। पुलिस महकमे में ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड में हुए आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले
उत्तराखंड में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई आईपीएस अधिकारियों को यहां से वहां किया गया है।
| क्र.सं | नाम अधिकारी | वर्तमान तैनाती | नवीन तैनाती |
|---|---|---|---|
| 1 | योगेन्द्र सिंह रावत | पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक मुख्यालय | पुलिस महानिरीक्षक, कुम्भ मेला |
| 2 | आयुष अग्रवाल | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कुम्भ मेला |
| 3 | श्वेता चौबे | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी |
| 4 | विशाखा अशोक भदाणे | पुलिस अधीक्षक, Crime against women/रीतीनीति अनुसंधान/प्रशिक्षण | सेनानायक, आई.आर.बी. द्वितीय |
देखें किसे कहां मिली तैनाती

Dehradun
देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ

Dehradun News : एसएसपी दून के निर्देशों पर एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में आज तड़के प्रातः से ही देहरादून के सभी थाना क्षेत्रों में दून पुलिस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।
Table of Contents
देहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आमजन की सुरक्षा हेतु सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा रात्रि एवं दिन में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाते हुए संदिग्धों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
लोगों को दिलाया सुरक्षा और सहायता का भरोसा
आज सुबह से ही पुलिस अधीक्षक यातयात के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में गौरा पुलिस और यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थानों और पार्कों के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान प्रातः मॉर्निंग वॉक के साथ ही अपने काम पर जाने वाले व्यक्तियों से पुलिस टीमों द्वारा बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए उपलब्ध है।
अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
पुलिस की टीमों द्वारा इस दौरान अनावश्यक एवं संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई। बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा दिन – रात लगातार सम्पूर्ण जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
Cricket21 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Breakingnews21 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar21 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news3 hours agoधामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिला तोहफा, देखें दायित्वधारियों की लिस्ट…
Cricket21 hours agoNAM vs OMN Dream11 Team CWC League Two Match 93
Dehradun22 hours agoदेहरादून में पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों से की गई पूछताछ
Nainital24 hours ago“तुम जानते नहीं पापा विधायक हैं हमारे”… MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी, SDM ने सिखाया सबक
Breakingnews19 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा फेरबदल, आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले, यहां देखें लिस्ट










































