Haridwar
इस बार कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से होगी शुरू, चारधाम यात्रा के बीच अधिकारी कांवड़ मेले की व्यवस्था बनाने में जुटे।

हरिद्वार – चारधाम यात्रा के बीच अब करीब डेढ़ महीने बाद शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने श्यामपुर हाईवे पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस बार कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होकर दो अगस्त तक चलेगी। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित कई राज्यों से करोड़ों शिवभक्त गंगाजल भरने के लिए पहुंचेंगे। चारधाम यात्रा के बीच ही अफसरों ने कांवड़ मेले की व्यवस्था बनाने में जुट गया है। बुधवार को एडीएम प्रशासन पीएल शाह और एसडीएम अजयवीर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
एडीएम ने वन विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि आपदा के दृष्टिगत ऐसे खतरनाक पेड़ हटा दिए जाएं जो कभी भी गिर सकते हैं। रोड किनारे बड़े पेड़ों की नियमानुसार लॉपिंग कराएं। एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए। चंडीघाट से श्यामपुर तक जाम संभावित क्षेत्रों में काम किया जाए।
ऊर्जा निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर बिजली के खतरनाक झूलते हुए तार व पोल न हो। इस मौके पर एसडीएम अजयवीर, सीओ जूही मनराल, एसओ नितेश शर्मा, वन विभाग, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, ऊर्जा निगम के अफसर मौजूद रहे।
Haridwar
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Haridwar News : बैसाखी स्नान पर्व के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में देशभर से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
Table of Contents
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
बैसाखी स्नान पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। बैसाखी स्नान को लेकर श्रद्धालुओं ने आज से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू कर दिया है। सुबह से ही देशभर से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं और मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
हर की पैड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भारी भीड़
हर की पौड़ी समेत प्रमुख गंगा घाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जहां श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। गंगा स्नान के साथ-साथ लोग पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में
वहीं, इस बड़े धार्मिक आयोजन को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन की मुस्तैदी के बीच श्रद्धालु भी शांति और व्यवस्था के साथ स्नान कर रहे हैं, जिससे पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न होता दिख रहा है।
big news
हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला

Haridwar News : हरिद्वार हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। इस बार एक्स मुस्लिम यात्रा में मुस्लिम टोपी पहनकर आए युवकों का हर की पौड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने पर गंगा सभा आग बबूला हो गई है।
Table of Contents
हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल
हरिद्वार हर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश को लेकर एक बार फिर से बवाल देखने को मिल रहा है। एक्स मुस्लिम यात्रा में मुस्लिम टोपी पहनकर आए युवकों के हर की पौड़ी में आने को लेकर गंगा सभा ने आपत्ति जताई है। म्युनिसिपल एक्ट का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई करने की बात गंगा सभा कह रही है।
एक्स मुस्लिम यात्रा को लेकर शुरू हुआ बवाल
बता दें कि उत्तर प्रदेश के बिजनौर के गंगा बैराज से शुरू हुई एक्स मुस्लिम यात्रा रविवार को हरिद्वार हर की पौड़ी पर समाप्त हुई। जिसमें कुछ युवक मुस्लिम टोपी पहनकर ब्रह्मकुंड पहुंच गए। आयोजकों से पूछा तो उन्होंने इसे केवल सिम्बोलिक तौर पर आने की बात कही। जबकि गंगा सभा का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

दरअसल इस्लाम धर्म को छोड़ चुके लोगों ने दूसरे लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस यात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें हरिद्वार के संत भी शामिल हुए गुरुकुल कांगड़ी पहुंची या है यात्रा रविवार को शहर के कई क्षेत्रों से होते हुए हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड पहुंची।
लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शुरू की गई यात्रा
यात्रा के संयोजक आलम का कहना है कि इस्लाम धर्म में ये मानता है कि जो इस्लाम छोड़ेगा तो उसका सर कलम कर दिया जाएगा, जिसको लेकर लोग डरे और समय रहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस डर से बाहर निकालने के लिए और जागरूक करने के उद्देश्य से यह यात्रा प्रारंभ की गई थी।
वही संत राम विशाल दास का कहना है कि कहना है कि इस यात्रा के माध्यम से अन्य मुस्लिम लोगों को भी प्रेरित करना है कि वह किसी दबाव में ना रहे और इस मिथक को तोड़कर किसी भी धर्म को अपना सकते हैं।
Haridwar
मिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग

Haridwar News : चारधाम यात्रा शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। तैयारियां अंतिम चरण में हैं और प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। हरिद्वार में भी चारधाम यात्रा से पहले तैयारियां जोरों पर हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग भी लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है।
Table of Contents
चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
19 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए विभाग द्वारा होटल, ढाबों और खाद्य पदार्थ बेचने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।
हरिद्वार में मिलावटखोरों की अब खैर नहीं
हरिद्वार में मिलावटखोरी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग की टीम द्वारा जगह-जगह सैंपलिंग लेकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांची जा रही है। ताकि यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और सुरक्षित भोजन मिल सके। विभाग की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा रही है।

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गई हैं। जो लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि “हमारी टीम होटल, ढाबों और खाद्य विक्रेताओं के यहां नियमित जांच कर रही है।
बीते दिनों एफएसयू (फूड सेफ्टी यूनिट) के साथ भी संयुक्त निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार सैंपलिंग की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।” उन्होंने ये भी बताया कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु किसी भी प्रकार की शिकायत टोल फ्री नंबर पर दर्ज करा सकते हैं, वहीं उच्च अधिकारी भी समय-समय पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
Cricket23 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news23 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Dehradun24 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
big news21 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला
Haridwar22 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news18 hours agoपीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news1 hour agoPM Modi Dehradun Visit 🔴 LIVE : पीएम मोदी पहुंचे देहरादून, कुछ ही देर में करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
big news19 hours agoघर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम






































