Tehri Garhwal
सड़क से घर में घुसा बाघ: लोगों की निकली चीख पुकार…जंगल की और भागा तो तीन वन कर्मियों को किया घायल।

टिहरी – टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड के मलेथा गांव में एक घर में बाघ घुस गया। जिसके बाद वहा अफरा-तफरी मच गई। बाघ को देखकर लोगों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाघ खेतों की ओर भागता नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और बाघ को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान बाघ ने तीन वन कर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। फिलहाल अभी बाघ की तलाश जारी है।

बता दें कि, मामला देवप्रयाग विधायक के मलेथा स्थित आवास के पास का है। इस दौरान विधायक विनोद कंडारी भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक विनोद कंडारी ने कहा उन्होंने डीएम, डीएफओ और रेंजर को तुरंत मारने के आदेश दिया है। जब तक बाघ नहीं मरेगा तब तक वह मौके पर ही रहेंगे।
Tehri Garhwal
पैदल ही देवल गांव पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, केतन लाल के परिजनों से की मुलाकात

Tehri News : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को आखिरकार प्रतापनगर के देवल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत केतन लाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
Table of Contents
पैदल ही देवल गांव पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पैदल ही टिहरी के देवल गांव पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत केतन लाल के परिजनों से मुलाकात की। परिजनों से बातचीत के बाद सांसद ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की और परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
केतन लाल के परिजनों से की मुलाकात
गौरतलब है कि प्रतापनगर ब्लॉक के देवल गांव निवासी केतन लाल की 8 जून को कथित मारपीट के बाद मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने केतन लाल की बहनों से भी मुलाकात की।
28 जून को सुरक्षा कारणों के चलते हरिद्वार में गया था रोक
इससे पहले 28 जून को चंद्रशेखर आजाद मृतक के परिवार से मिलने के लिए प्रतापनगर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें हरिद्वार में ही रोक दिया था। इसके विरोध में उन्होंने वहीं धरना दिया। बाद में पुलिस की ओर से 30 जून को परिवार से मुलाकात कराने का आश्वासन मिलने पर उन्होंने धरना समाप्त कर दिया था।

बारिश के बीच करीब तीन किलोमीटर चले पैदल
मंगलवार को एक बार फिर वो समर्थकों के काफिले के साथ प्रतापनगर के लिए रवाना हुए। हालांकि, पुलिस ने हरिद्वार में उन्हें फिर रोक लिया और सीमित संख्या में लोगों के साथ आगे जाने की अनुमति दी। रास्ते में भद्रकाली और बाद में नरेंद्रनगर क्षेत्र में समर्थकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने दोबारा रोक लगाया।
इससे नाराज सांसद अपने कुछ समर्थकों के साथ बारिश के बीच करीब तीन किलोमीटर तक हिंडोलाखाल की ओर पैदल चल पड़े। इसके बाद वह देवल गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिले।
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Breakingnews
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस, हादसे में आठ यात्री घायल

Tehri Accident : टिहरी जिले में आज सुबह तोताघाटी के पास एक लोकल बस सड़क पर पलट गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस ऋषिकेश की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 8 लोग मामूली रूप से घायल हो गए हैं।
Table of Contents
टिहरी में तोताघाटी के पास ब्रेक फेल होने से पलटी यात्रियों की बस
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी और बछेलीखाल के बीच एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने से वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई।
हादसे में बस में सवार आठ यात्री घायल
हादसे के समय बस में कुल 39 यात्री सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।
एसडीआरएफ के जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत टीमों की त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों को वैकल्पिक वाहनों से भेजा गया हरिद्वार
चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल के अनुसार दुर्घटना में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई है। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से ऋषिकेश अस्पताल भेजा गया।
अन्य यात्रियों को आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के बाद वैकल्पिक वाहनों के माध्यम से हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया गया। प्रशासन की ओर से दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाने और यातायात व्यवस्था को सामान्य करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
।
Bageshwar9 hours agoउत्तराखंड में भारी बारिश के चलते आज इस जिलें में बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश
Cricket9 hours agoBest WAS vs SUS Dream11 Team Today T20 Blast 2026: मैच 69 प्रेडिक्शन और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Tehri Garhwal8 hours agoपैदल ही देवल गांव पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद, केतन लाल के परिजनों से की मुलाकात
Cricket8 hours agoLAS vs WAS Dream11 Prediction Match 16 MLC 2026:फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Dehradun4 hours agoदेहरादून में अनिंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, शराब के नशे के कारण हुआ हादसा
Breakingnews6 hours agoयहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सस्पेंड, पूरे मामले की जांच के आदेश जारी
Dehradun4 hours agoमसूरी में डॉक्टर का इंतजार करता रहा परिवार, मासूम ने दम तोड़ा! जांच शुरू
Uttarakhand4 hours agoBest Places To Visit In Uttarakhand:उत्तराखंड के 10 सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल





































