Nainital
गर्जिया पर्यटन में गुमने आए पर्यटकों की और अग्रेसिव मोड में दिखी बाघिन…देखे वीडियो।

रामनगर – विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो अचंभित करने के साथ ही पर्यटकों को डरा भी देते हैं,एक वीडियो तेजी से सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है जो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन ज़ोन का बताया जा रहा है,जिसमे एक बाघिन जिप्सी की तरफ अग्रेसिव मोड में दिख रही है। जिसमें बाघिन दहाड़ते हुए जिप्सी की तरफ आ रही है वही वीडियो बना रही है नेचर गाइड भी एक बार के लिए डर जाती है,और फिर खुद एकाएक जंगल की ओर चली जाती है।
वही वीडियो को लेकर वन्य जीव प्रेमी संजय छमल कहते हैं कि एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का है, उन्होंने बयाता वायरल वीडियो में बाघिन एग्रेसिव मोड में सफारी गाड़ी की तरफ आ रही है, जो सामान्य बात है, जब हम जंगल सफारी पर होते हैं तो हम देखते हैं बहुत बार सफारी के नजदीक होने के कारण या शिकार के नजदीक होने के कारण बाघ या बाघिन मॉक चार्ज करते है और हल्का डराकर वो भाग जाते है,यही कुछ इस वीडियो में देखा जा रहा है वन्यजीव पर्यटन में यह कोई नई बात नहीं है आम बात है।
Nainital
नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी, गाजियाबाद निवासी युवक के रूप हुई पहचान

Nainital News : नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी मच गई। शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी
नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील में एक शव उतराता हुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में शव तैरता देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

गाजियाबाद निवासी युवक के रूप में हुई शिनाख्त
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक गाजियाबाद निवासी बताया जा रहा है, जो भीमताल स्थित रामा ग्रुप में रह रहे थे। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा युवक का शव झील से बाहर निकल गया। फिलहाल युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला प्रतीक हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
Ramnagar
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

Ramnagar News : रामनगर शहर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया, कुत्ते ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब आठ लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल लोगों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
Table of Contents
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो परिजन घबरा गए। बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे,इसके बाद पता चला कि उसी कुत्ते ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी काट लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता लगातार लोगों के पीछे दौड़ रहा था और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना के दौरान कई बच्चे खेल रहे थे, जो अचानक कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते के डर से देर रात तक क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. तोहिद ने बताया कि रात में करीब आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें आवारा कुत्ते ने काटा था,इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को गंभीर तरीके से काटा हैं, जबकि कुछ को मामूली जख्म हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं।
डॉ. तोहिद के अनुसार घायलों में करीब पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं,सभी को अगले कुछ दिनों तक निगरानी और जरूरी टीकों के लिए अस्पताल की ओपीडी में बुलाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
big news
पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट

Nainital Police Transfers : नैनीताल जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले
नैनीताल में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 4 निरीक्षकों सहित कुल 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

इस बदलाव के तहत काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी सहित कई थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Cricket19 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Eliminator IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम
Breakingnews18 hours agoदेहरादून में देर रात चली कार्बाइन से गोलियां, दून एयरपोर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
big news18 hours agoउत्तराखंड में 27 मई की छुट्टी कैंसिल, अब इस दिन होगी बकरीद की छुट्टी, यहां जानें नई डेट…
big news19 hours agoहल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
Dehradun16 hours agoडीज़ल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी “मेलोडी टॉफी”
National17 hours agoपेट्रोल और डीजल के बाद अब बढ़े सीएनजी के दाम, 2 रुपये प्रति किलोग्राम हुई महंगी, देखें नए रेट
Nainital12 hours agoनैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी, गाजियाबाद निवासी युवक के रूप हुई पहचान
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, बलूनी के बाद पूर्व CM त्रिवेंद्र पहुंचे गदरपुर, बंद कमरे में काफी देर तक हुई बात…





































