Dehradun
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे का आज तीसरा दिन, चार विद्यालयों का करेंगे निरीक्षण…

यमकेश्वर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए यहां आए थे। शनिवार को दौरे के तीसरे दिन वह क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी बचपन की शिक्षा उन साधनविहीन विद्यालयों में ली थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद, उन्होंने इन विद्यालयों को पूरी तरह से साधन-संपन्न बनाया। योगी आदित्यनाथ अब क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे, जिनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर भी शामिल है। यह वही विद्यालय है जहां उन्होंने कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाई की थी।
मुख्यमंत्री आज प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी का दौरा करेंगे। इन विद्यालयों को सीएसआर फंड से नवीनीकरण कार्य के साथ-साथ फर्नीचर भी उपलब्ध कराया गया है।
विद्यालयों में फूलों से सजावट
सीएम योगी के दौरे को लेकर इन सभी विद्यालयों को फूलों से सजाया गया है। वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी में 16, ठांगर में 22, जूनियर हाई स्कूल कांडी में 32, और जूनियर हाई स्कूल ठांगर में 30 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। इन विद्यालयों में किए गए नवीनीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए, सीएम योगी बच्चों के लिए और अधिक सुविधाओं को सुनिश्चित करेंगे।
नई सुविधाओं की उपलब्धता
सीएसआर फंड से प्राथमिक विद्यालय ठांगर और उच्च प्राथमिक विद्यालय ठांगर में कंप्यूटर लैब्स भी बनाई गई हैं, जिनमें 10-10 कंप्यूटर हैं। इसके अलावा, वर्चुअल क्लास के लिए अलग से लैब्स भी तैयार की गई हैं। दोनों विद्यालयों में पर्याप्त फर्नीचर और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है, जिसमें चार सुरक्षाकर्मी और सफाईकर्मी शामिल हैं।
भवन निर्माण कार्य भी जारी
योगी आदित्यनाथ ने जनता इंटर कॉलेज चमकोटखाल और यमकेश्वर के जनता इंटर कॉलेज के भवन निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की थी। इन दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही ये भवन तैयार हो जाएंगे।
#YogiAdityanath, #SchoolInspection, #CSRFund, #ModernFacilities, #EducationalRenovation
Dehradun
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…

Dehradun News : दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में कानूनी प्रक्रिया का सामना कर रहे उत्तराखंड निवासी शेफ केशव नेगी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की और मुश्किल समय में सरकार की ओर से मिले सहयोग व संवेदनशीलता के लिए आभार जताया।
Table of Contents
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी
मुख्यमंत्री धामी ने केशव नेगी का हालचाल जाना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन परिस्थिति में उत्तराखंड सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जरूरत पड़ने पर सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे
सीएम धामी ने कहा कि संकट के समय सरकार की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक स्तर तक सीमित नहीं रहती, बल्कि अपने नागरिकों का हौसला बढ़ाना और उन्हें उचित सहायता दिलाना भी उसका दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले में संबंधित पक्षों के साथ आवश्यक समन्वय बनाए रखा जाए।

सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी सरकार
इसके साथ ही केशव नेगी को नियमानुसार हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए। मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के साथ खड़ी है और जरूरत के समय उनकी सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।
Dehradun
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Dehradun News : देहरादून के थानो न्याय पंचायत क्षेत्र के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद महिला को उपचार के लिए देहरादून के सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत
देहरादून के बड़ासी ग्रांट में हाथी के हमले में महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक धनियाडी बड़ासी ग्रांट निवासी अंजली गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे अपने मायके से दूध लेकर वापस अपने रेस्टोरेंट की ओर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में गली के पास खड़े एक हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया।
इलाज के दौरान महिला की मौत
महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों के पहुंचने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। ग्रामीणों ने घायल अंजली को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं मृतका
अंजली के छोटे भाई अखिलेश मनवाल ने बताया कि उनकी बहन धनियाडी में रहती थीं और एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर उनका रेस्टोरेंट है। शाम को वो घर से दूध लेकर रेस्टोरेंट लौट रही थीं, तभी रास्ते में हाथी ने उन पर हमला कर दिया।
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल
हाथी के हमले में अंजली गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में हाथियों की लगातार आवाजाही को लेकर चिंता बढ़ गई है।
big news
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा, किचन में मचा हड़कंप, जांच के लिए भेजे गए सैंपल

Dehradun News : खाद्य पदार्थों में मिलावट और गुणवत्ता के मानकों से किसी भी तरह का समझौता रोकने के लिए उत्तराखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़े होटल प्रतिष्ठानों की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने देहरादून-मसूरी रोड स्थित प्रमुख फाइव स्टार होटलों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया।
Table of Contents
देहरादून के फाइव स्टार होटलों में छापा
खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के दौरान टीमों ने बड़े होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने होटल के किचन, स्टोर रूम और खाद्य सामग्री के रखरखाव से जुड़ी व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।
छापे से फाइव स्टार होटलों के किचन में मचा हड़कंप
जांच के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, कच्चे माल की गुणवत्ता, पैकेज्ड फूड की स्थिति, साफ-सफाई और खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने के इंतजामों की भी पड़ताल की गई। अधिकारियों ने होटल संचालकों और खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।

दो होटलों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने
निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने दो अलग-अलग बड़े होटलों से खाद्य पदार्थों के सैंपल भी लिए। एक होटल से मसाले का नमूना, जबकि दूसरे होटल से तैयार दाल का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। दोनों नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एनालॉग पनीर पर भी विभाग की नजर
अभियान के दौरान विभाग ने विशेष रूप से एनालॉग पनीर और अन्य गैर-दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर भी जांच की। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट किया कि किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता, लेबलिंग, स्रोत या निर्धारित मानकों में गड़बड़ी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने कारोबारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
Cricket23 hours agoBPH vs ML Dream11 Prediction Match 32: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट
Haldwani9 hours agoघी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
Uttarakhand4 hours agoहरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने सहयोगियों को किया सम्मानित
Haridwar3 hours agoकांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी
Uttarakhand6 hours agoपहाड़ों का मानसून मैदानों की ओर शिफ्ट? उत्तराखंड में बारिश का बदला पैटर्न, वैज्ञानिक भी हैरान
Dehradun2 hours agoसीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, दिल्ली होटल अग्निकांड केस में थे फंसे…
Pauri6 hours agoचौबट्टाखाल में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल










































