Accident
कालसी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, घायल रात भर देखते रहे मदद की राह

विकासनगर: राजधानी देहरादून के विकासनगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहाँ कालसी क्षेत्र में हरिपुर कोटि इच्छाडी मोटर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि छिबरो पावर हाउस के पास एक पिकअप वाहन बेकाबू होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
विकासनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक व्यक्ति की मौके पर मौत
कालसी थाना प्रभारी दीपक धारीवाल ने बताया कि शनिवार 29 नवंबर सुबह करीब 7.51 पर सिटी कंट्रोल रूप से सूचना मिली ती कि छिबरो पावर हाउस के पास पर पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कालसी थाने से पुलिस टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पर रवाना हुई। इसके साथ ही एसडीआरएफ को भी मामले की सूचना दी गई।
घायलों को तत्काल हॉस्पिटल पहुँचाया गया
पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम खाई में उतकर वाहन में सवार तीनों लोगों को ऊपर सड़क पर लेकर आई, लेकिन तब तब एक व्यक्ति ने डैम तोड़ लिया था। वहीं अन्य दो घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
रात भर देखते रहे मदद की राह
घायल व्यक्ति ने पूछताछ में बताया कि वो लोग वाहन संख्या UK16CA3404 पिकअप से गथान से सोनीपत टमाटर लेकर जा रहे थे। रात को करीब 12 बजे के आसपास उनकी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे खाई मे गिर गई। रात के समय चोटिल होने के कारण वो लोग किसी को सूचना नहीं दे पाए।
घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए कालसी के सरकारी हॉस्पिलट भेजा गया। हादसे में मरने वाले व्यक्ति की पहचान गोविंद पुत्र जवाहर निवासी ग्राम बुराइला के रूप में की गई, जिसकी उम्र 28 साल थी। गोविंद का शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर भेज दिया है।
वहीं इस हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को नाम सुनील उम्र 28 साल पुत्र रमेश निवासी ग्राम मिंडाल और नरेश उम्र 28 साल पुत्र फकीरा निवासी बाईला है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों को पता करने में जुटी हुई है. प्राथमिक तौर पर तो हादसे का कारण तेज रफ्तार लग रहा है.
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
big news20 hours agoकल बनबसा में होगी धामी कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Uttarkashi21 hours agoयमुनोत्री यात्रा पर आए दो श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वालों की संख्या हुई 34
Uttarakhand20 hours agoवीकेंड पर उत्तराखंड में उमड़ा सैलाब, कैंची धाम से लेकर मसूरी में लगा लंबा जाम
Dehradun19 hours agoत्यूणी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 1 की मौत, 2 घायल
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड में SIR के बाद जारी हुई अंतिम मतदाता सूची, 9.31 लाख वोटर सूची से बाहर







































