Haridwar
उत्तराखंड में अब मिलेगा हैल्दी स्ट्रीट फ़ूड, FSSAI की नई पहल

हरिद्वार: हरिद्वार में स्ट्रीट फ़ूड को सुरक्षित और हाइजीनिक बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) और उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग प्रशासन ने मिलकर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक विशेष जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस पहल को हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी स्वागत योग्य बताया है।
उत्तराखंड में मिलेगा हैल्दी स्ट्रीट फ़ूड
राज्य में लगातार सुरक्षित भोजन के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण काम कर रहा है। इसी कड़ी में हरिद्वार जिले में एक नई पहल शुरू की गई है। जिसके तहत अब उत्तराखंड में हेल्दी स्ट्रीट फूड मिलेगा।
2027 कुंभ मेले की तैयारियों और आम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में स्ट्रीट फूड वेंडर्स यानी रेहड़ी-पटरी वालों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस कार्यक्रम में अबतक लगभग 500 वेंडर्स हिस्सा ले चुके हैं। इसका उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि सड़क किनारे मिलने वाला भोजन साफ-सुथरा और सुरक्षित हो।
सड़क किनारे मिलेगा हाईजीनिक खाना
उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त गणेश चंद कांडपाल ने बताया कि “इस प्रशिक्षण में न केवल वेंडरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उनको प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे और उनको एक हाइजीन किट भी प्रोवाइड की जा रही है। जिसमें सभी के इस्तेमाल के लिए किट भी मुहय्या कराई जा रही है।
वेंडर्स को हाइजीन किट के साथ-साथ सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं। उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर ये विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत हरिद्वार से हुई है। आगामी कुंभ में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुरक्षित भोजन मिले, ये इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य है।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की पहल की तारीफ
हरिद्वार के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस पहल की सराहना की है। उन्होंने कहा कि लाखों तीर्थयात्रियों की सेहत को देखते हुए साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। “ये बहुत ज़रूरी है कि साफ-सफाई हो, स्वच्छता हो और जो खाने की गुणवत्ता है, उसको भी हम बनाए रखें। क्योंकि हजारों लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां आते हैं इसलिए ये एक स्वागत योग्य कदम है।”
big news
हरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में टैक्स चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने एक खुफिया सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने
राज्य कर उपायुक्त कार्तिकेय वर्मा के अनुसार, ये कंपनियां आपस में ही सर्कुलर ट्रेडिंग (Circular Trading) कर रही थीं। इसका मतलब है कि बिना किसी वास्तविक माल की डिलीवरी के, ये कंपनियां केवल कागजों पर एक-दूसरे को बिल जारी कर रही थीं।
कंपनियों ने अवैध रूप से उठाया ITC का लाभ
इस फर्जीवाड़े के जरिए कंपनियों ने अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ उठाया और अपने टैक्स रिटर्न में कैश भुगतान को लगभग शून्य या बेहद कम कर दिया। जब अधिकारियों ने फैक्ट्री परिसरों में जाकर वास्तविक स्टॉक का मिलान किया, तो उनके ऑन-साइट स्टॉक और बही-खातों (ITC आंकड़ों) में भारी अंतर पाया गया।

जीएसटी चोरी और सर्कुलर ट्रेडिंग का भंडाफोड़
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए 4 विशेष टीमें बनाई गई थीं, जिनमें सचल दल और ऑडिट इकाई के 12 अधिकारी शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि जब्त किए गए डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कंपनियों पर अंतिम टैक्स लायबिलिटी और अतिरिक्त पेनल्टी तय की जाएगी। विभाग के अनुसार, सिडकुल की कई अन्य कंपनियां भी अभी रडार पर हैं।
Haridwar
पति की शर्मनाक करतूत! पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया, 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। तीन तलाक बैन होने के बाद भी एक पति ने पत्नी को तीन तलाक देकर छोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Table of Contents
पति ने पहले पीटा, फिर तीन तलाक देकर छोड़ दिया
हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित रणसूरा गांव की एक महिला ने अपने पति और उसके दो सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी उसके घर पहुंचे, जहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और बाद में जबरन तीन तलाक देने की घटना को अंजाम दिया।
पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मार्च 2023 में मंगलौर क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी युवक के साथ मुस्लिम रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा।

महिला ने बताया कि वर्ष 2025 में उसने एक पुत्र को जन्म दिया था, लेकिन जन्म के कुछ दिनों बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद वो अपने मायके में रहने लगी थी। शिकायत के अनुसार, हाल ही में उसका पति दो अन्य लोगों के साथ उसके मायके पहुंचा। महिला का आरोप है कि वहां उसके साथ गाली-गलौज की गई और विरोध करने पर उस पर हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हुई।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान मौजूद अन्य लोगों के उकसावे पर उसके पति ने उसकी सहमति के बिना तीन तलाक की घोषणा कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Haridwar
सोमवती अमावस्या पर आ रहे हैं हरिद्वार तो दें ध्यान, 13 से 15 जून तक रूट रहेंगे डायवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

Haridwar News : सोमवती अमावस्या स्नान पर्व और वीकेंड के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीन दिवसीय विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। 13 से 15 जून तक शहर में चरणबद्ध तरीके से ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
Table of Contents
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में रूट रहेंगे डायवर्ट
सोमवती अमावस्या के चलते 13 जून से लेकर 15 जून तक इन तीन दिनों के दौरान विभिन्न मार्गों पर यातायात का संचालन भीड़ की स्थिति के अनुसार नियंत्रित किया जाएगा। प्रमुख स्नान घाटों और धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा, जबकि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात की निगरानी बढ़ाई जाएगी।
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार के लिए यातायात प्लान
हरिद्वार पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि वह प्रचलित यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें और व्यवस्थाओं को बनाने में हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस का सहयोग करें
- 1. यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका
जाएगा।
2. यातायात का दबाव बढ़ने पर वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट
कर बैरागी कैंप पार्किंग एवं हंडिया एरिया में पार्क कराया जाएगा तथा आवश्यकता अनुसार छोड़ा जाएगा।
3. चीला मार्ग का उपयोग केवल एग्जिट हेतु किया जाएगा।
4. सामान्य यातायात के दबाव की स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर यातायात भेजा जाएगा।
5. टोल प्लाजा पर एग्जिट का दबाव बढ़ने पर नहर पटरी मार्ग का उपयोग किया जाएगा।
6. देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को आवश्यकता पड़ने पर मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहन
सामान्य रूट
दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → ख्याति ढाबा → गुरुकुल कांगड़ी → शंकराचार्य चौक → हरिद्वार
पार्किंग
अलकनंदा पार्किंग
दीनदयाल पार्किंग
पंतदीप पार्किंग
चमकादड़ टापू पार्किंग
अत्यधिक दबाव होने पर
Cricket18 hours agoWI-W vs SCO-W Dream11 Team Match 12 Group B: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और टॉप पिक्स
Breakingnews19 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर….
Breakingnews15 hours agoउत्तरकाशी में 13 साल के किशोर पर चौथी की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, खून से सने कपड़ों में घर पहुंची मासूम
big news16 hours agoहरिद्वार में सिडकुल में टैक्स चोरी का बड़ा मामला आया सामने, पकड़ी गई करोड़ों की चोरी
Cricket18 hours agoBAN vs AUS Dream11 Team 2nd T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट विनिंग टीम
Uttarkashi17 hours agoउत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा, आग बुझाते समय फॉरेस्ट गार्ड की चट्टान से गिरकर मौत
Breakingnews14 hours agoधामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें यहां..
Udham Singh Nagar12 hours agoउत्तराखंड में राष्ट्रविरोधी साजिश का पर्दाफाश !, STF की बड़ी कार्रवाई एक संदिग्ध गिरफ्तार





































