Breakingnews
2026 के अंत तक तक ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक दौड़ेगी ट्रेन, सुरंगों की खुदाई का 70 फीसदी काम पूरा।

देहरादून – राष्ट्रीय व सामरिक महत्व की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में सुरंगों की खोदाई का कार्य करीब 70 फीसदी पूर्ण हो गया है। रेलवे विकास निगम का कहना है कि वर्ष 2025 तक सुरंगों की खोदाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। आरवीएनएल का दावा है कि 2026 के अंत तक रेल चलनी शुरू हो जाएगी।

शुक्रवार को रेलवे विकास निगम (आरवीएनएल) परिसर में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मापदंडों में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। अनुभवी कंपनियों को कार्य दिया गया है।
मुख्य व सहायक सुरंगों की कुल 213 किमी में से 153 किमी खोदाई हो चुकी है। मुख्य सुरंगों की कुल लंबाई 104 किमी है। जिसमें से 75 किमी की खोदाई हो चुकी है। यादव ने कहा कि सभी सहायक सुरंगें हाईवे से जोड़ी जाएंगी। जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर यात्रियों को सीधे हाईवे पर निकाला जा सके।
कहा, सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक करोड़ से अधिक लागत के कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डीजीएम ओपी मालगुड़ी, भू वैज्ञानिक विजय डंगवाल, हेमेंद्र कुमार, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
जून तक पटरी बिछाने का कार्य होगा शुरू
अजीत सिंह यादव ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि जून माह तक पटरी बिछाने का कार्य शुरू कर दिया जाए। पटरी बिछाए जाने के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है। 20 फरवरी को तकनीकी बिड खाेल दी गई है। इसके रिव्यू के बाद अप्रैल माह में वित्तीय बिड भी खोल दी जाएगी। जिसके एक दो माह बाद पटरी बिछाने का कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। कहा, परियोजना में कुल 16 रेलवे पुल भी हैं जिनमें से चंद्रभागा, गूलर, लक्ष्मोली व श्रीनगर के रेलवे पुल बन कर तैयार हो चुके हैं। शेष 12 पुलों का निर्माण कार्य भी 50 फीसदी पूर्ण हो चुका है।
दो मोटर मार्गों का सुधारीकरण कर रहा आरवीएनएल
आरवीएनएल अपने सीएसआर फंड के तहत 10 किमी लंबे कीर्तिनगर जनासू मोटर मार्ग व करीब 14 किमी लंबे देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों मार्गों पर डामरीकरण के साथ ही सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। करीब 25 करोड़ की लागत से दोनों मोटर मार्गों का कार्य किया जा रहा है। कीर्तिनगर-जनासू मोटर मार्ग का कार्य करीब 50 फीसदी पूर्ण हो चुका है। जबकि देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्ग पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
स्टेशन निर्माण के लिए अगस्त में टेंडर प्रक्रिया
सीपीएम अजीत सिंह यादव ने बताया कि परियोजना में कुल 12 स्टेशन हैं। जिनमें से वीरभद्र और योगनगरी रेलवे स्टेशन बन कर तैयार हो चुके हैं। अब 10 स्टेशन बनने हैं। स्टेशन निर्माण के लिए अगस्त तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। बड़े स्टेशनों में श्रीनगर व कर्णप्रयाग शामिल हैं। जनासू व देवप्रयाग स्टेशनों का कुछ हिस्सा टनल के भीतर है। बाकी सभी स्टेशन टनल के बाहर हैं।
Breakingnews
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार

Dehradun News : अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े कथित वीवीआईपी खुलासे के मामले में उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को व पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। दोनों का टेस्ट गुजरात के गांधीनगर में कराया जाएगा। हालांकि, टेस्ट की तारीख अभी निर्धारित नहीं की गई है।
Table of Contents
उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट
शुक्रवार को उर्मिला सनावर देहरादून स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। यहां उनके नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट को लेकर सुनवाई हुई। कोर्ट की कार्यवाही के बाद टेस्ट गांधीनगर में कराने का निर्णय लिया गया।
उर्मिला सनावर ने रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप
कोर्ट में पेशी के बाद उर्मिला सनावर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने खुद को बीजेपी की सक्रिय कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने दोहराया कि वो अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए नार्को टेस्ट सहित हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं।

25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का भी लगाया आरोप
उर्मिला सनावर ने हरिद्वार की रानीपुर पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि नार्को टेस्ट से बचने के लिए उन्हें 25 लाख रुपये और एक गाड़ी देने का प्रस्ताव दिया गया था। साथ ही उन्होंने जेल में बंद आरोपी पुलकित आर्य का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग की।
Breakingnews
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख

Uttarakhand News : उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मतदाता बनाने का अभियान 11 दिसंबर तक जारी रहेगा।
Table of Contents
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी
उत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है। जारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 72,78,035 हो गई है। इससे पहले प्रदेश में करीब 71 लाख मतदाता थे। वहीं, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने या संशोधन को लेकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इन पर 28 दिसंबर तक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्णय लेना होगा।
वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में 4 से 31 अक्टूबर तक चले विशेष अभियान के दौरान 1,25,216 नए मतदाता जुड़े हैं। जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो हरिद्वार में सबसे अधिक 12.64 लाख मतदाता दर्ज किए गए हैं। देहरादून में 12.28 लाख और ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।
प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी हुआ बदलाव
वहीं, मतदाता सूची के पुनर्गठन के साथ प्रदेश में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बदलाव हुआ है। पहले जहां 12,543 बूथ थे, अब इनकी संख्या घटकर 12,498 रह गई है। दो बूथ बढ़ाए गए हैं और 27 बूथों का पुनर्निर्धारण किया गया है। इसके अलावा 29 नए बूथ बनाए गए हैं, जबकि 74 पुराने बूथों को पुनर्गठित किया जा रहा है।
Breakingnews
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रुड़की में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे एक कैफे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
Table of Contents
रुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि 9 नवंबर को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक कथित तौर पर उसे अपने साथ ले गया। आरोप है कि युवक बच्ची को एक कैफे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।
जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को कुछ बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। हालांकि, बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनने के बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 PCS अधिकारियों के तबादले
Breakingnews7 hours agoउत्तराखंड में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, वोटर बढ़कर हुए 72.78 लाख
Breakingnews9 hours agoरुड़की में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, कैफे में वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
Breakingnews13 hours agoदेहरादून में रफ्तार का कहर, Fortuner-Scorpio की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की दर्दनाक मौत
Breakingnews14 hours agoउत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 7 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, जानें 17 नवंबर तक का हाल
Breakingnews6 hours agoउर्मिला सनावर और सुरेश राठौर का गुजरात में होगा नार्को टेस्ट, लेकिन तारीख का इंतजार











































