Uttarakhand
जेल से छूटते ही फिर शुरू की तस्करी, 84 लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रुद्रपुर: उत्तराखंड STF और उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलभट्टा थाना क्षेत्र से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7.042 किलो अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹84 लाख बताई जा रही है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने जानकारी दी कि दोनों आरोपी अफीम की यह खेप बरेली (यूपी) से लेकर आए थे और इसे जिले में सप्लाई करने की योजना थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध घबरा गए, जिसके बाद तलाशी में अफीम बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चमन प्रकाश उर्फ लखविंदर (बरेली) और महावीर (बदायूं) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ यूपी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और हाल ही में जेल से रिहा होकर आए थे।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। कार्रवाई में शामिल बाइक को भी सीज कर लिया गया है।
Dehradun
CM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं

Uttarakhand News : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखंड प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र पंचायतों को मजबूत बनाने और पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार अहम घोषणाएं कीं।
Table of Contents
CM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री ने क्षेत्र पंचायत निधि को दोबारा शुरू करने, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय और भत्तों में बढ़ोतरी के लिए कार्रवाई करने की बात कही। इसके अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में ब्लॉक प्रमुख को शामिल करने और ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्र में शामिल करने से पहले संबंधित ग्राम पंचायत से विचार-विमर्श करने की घोषणा की।

सीएम धामी ने की 4 बड़ी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और पंचायत प्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने क्षेत्रों की समस्याओं और जरूरतों को बेहतर तरीके से जानते हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने में उनकी अहम भूमिका रहती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों और समस्याओं पर संबंधित विभागों के साथ चर्चा कर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
Haldwani
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Haldwani News : हल्द्वानी में ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी।
Table of Contents
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग
आज सुबह हल्द्वानी में ऊंचापुल के बास एक कार सर्विस सेंटर पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू
सीएफओ नैनीताल गौरव किरार ने बताया कि आज 1 नवंबर को 112 के माध्यम से ऊंचापुल के पास कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ मुखानी थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण
आग ‘कार जोन’ नामक सर्विस सेंटर की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक विजय कुमार पुत्र मोहन राम, निवासी भगवानपुर ने प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग की चपेट में आने से दुकान के स्टोर रूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Dehradun
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग

Dehradun News : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कंडोली में मकान की खरीद-फरोख्त को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरिओम सहगल ने जसवीर कौर, आनंद और सोनिया आनंद पर मकान खरीदने के दौरान तय रकम का भुगतान नहीं करने और दिए गए चेक बाउंस होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोभाल ने मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है।
Table of Contents
कांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप
पीड़ित हरिओम सहगल के मुताबिक, उन्होंने आर्थिक मजबूरी के चलते 21 जून 2021 को खुड़बुड़ा मोहल्ले स्थित अपना मकान जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद को बेचा था। उनका आरोप है कि रजिस्ट्री के दिन ही आरोपियों ने उनकी जेब से कुछ चेक निकाल लिए और भुगतान के लिए जो चेक दिए गए, वे बाद में बाउंस हो गए।
इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की, लेकिन आरोपी पक्ष कथित तौर पर अदालत में पेश नहीं हुआ। इसके बाद वर्ष 2024 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मामला देहरादून स्थानांतरित किया गया। शिकायत में यह आरोप भी लगाया गया है कि सोनिया आनंद रावत के अलग-अलग बैंकों में तीन अलग-अलग नामों से खाते संचालित हैं।

MDDA की सील तोड़ने और मकान पर कब्जे का आरोप
हरिओम सहगल ने आरोप लगाया कि 30 जनवरी 2022 को पूर्व मंत्री के कथित संरक्षण में कुछ लोगों ने उन्हें जबरन मकान से बाहर निकाल दिया और भवन पर कब्जा कर लिया। उनका यह भी दावा है कि जिस भवन को वर्ष 2018 में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने सील किया था, उसकी सील भी अवैध रूप से तोड़ी गई।
Udham Singh Nagar19 hours agoPTM में जा रही मां-बेटियों को कार ने रौंदा, मां और 7 साल की बेटी की मौत
Dehradun19 hours agoदेहरादून में आधी रात मुठभेड़, पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
National18 hours agoDiwali 2026: इस बार दिवाली पर बन रहा खास संयोग, जानें कब होगी लक्ष्मी पूजा
Dehradun17 hours agoकांग्रेस नेता सोनिया आनंद पर धोखाधड़ी का आरोप, इंसाफ के लिए SSP के दर पहुंचे बुजुर्ग
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Dehradun13 hours agoCM धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, कर दीं 4 बड़ी घोषणाएं








































