Post your news
रिटायर्ड शिक्षक के घर पर अज्ञात बदमाशों ने लगातार की छः फायरिंग, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही तलाश।

रूडकी – रुड़की में एक रिटायर्ड शिक्षक के घर के बाहर बाइक सवार तीन युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। फिलहाल अभी आरोपियों का कोई सुराग पुलिस के हाथ नही लगा है।

बता दें कि रुड़की के शास्त्री नगर स्थित गली नंबर 8 में बृजेश पाल जो कि रिटायर्ड शिक्षक हैं उनका आवास है। बताया गया है कि शाम करीब साढ़े तीन बजे एक बाइक पर सवार तीन युवक उनके घर के पास आए और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर युवक मौके से फरार हो गए। बृजेश पाल के पुत्र के अनुसार बाईक सवारों ने छह राउंड फायरिंग की है। उन्होंने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है आखिर उनके घर पर फायरिंग क्यों की गई है इसका कोई कारण पता नही लग पा रहा है। वहीं फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पुलिस को दी गई सूचना के बाद गंग नहर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शिक्षक एवं उनके परिवार से जानकारी ली। इसके साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।

वही कुछ पुलिस कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में लगे हैं। इसके साथ ही चेकिंग अभियान चलाया गया है। वही सीओ रुड़की पल्लवी त्यागी ने बताया कि अज्ञात बदमाशों द्वारा रिटायर्ड शिक्षक के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिक्षा नगरी रुड़की में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और जो भी संदिग्ध वाहन मिलता है उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Post your news
OpenAI ने iOS और iPadOS के लिए ChatGPT का नया शॉर्टकट पेश किया, SearchGPT अब और भी आसान…..

OpenAI ने हाल ही में iOS और iPadOS के लिए ChatGPT का एक नया शॉर्टकट पेश किया है, जो यूजर्स के लिए SearchGPT या ChatGPT Search फीचर का उपयोग और भी सरल बना देगा। यह फीचर पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था और अब इसके साथ एक शॉर्टकट जोड़ा गया है। फिलहाल, यह सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कैसे जोड़ें SearchGPT शॉर्टकट?
- सबसे पहले, iOS या iPadOS डिवाइस पर Apple Shortcuts ऐप खोलें।
- यदि आपके डिवाइस में ChatGPT ऐप इंस्टॉल है, तो शॉर्टकट लिस्ट में “SearchGPT” विकल्प दिखाई देगा।
- इसे होम स्क्रीन पर जोड़ने के लिए “Open SearchGPT” विकल्प को चुनें।
- यह शॉर्टकट Siri के माध्यम से भी सक्रिय किया जा सकता है, बशर्ते कि डिवाइस में iOS 18.1 अपडेट हो।
- SearchGPT OpenAI के नेविगेशन सर्च इंजन का उपयोग करके वेब ब्राउज़िंग की सुविधा प्रदान करता है।
- यह ChatGPT के ज्ञान-आधार से बाहर के सवालों के जवाब भी दे सकता है और वेब पेजों के लिंक के साथ उत्तर दिखाता है, जिससे यूजर्स जानकारी की सत्यता की जांच कर सकते हैं।
SearchGPT का उपयोग कैसे करें? SearchGPT फीचर को सामान्यतः ChatGPT के टेक्स्ट फील्ड के नीचे स्थित ग्लोब आइकन पर टैप करके सक्रिय किया जा सकता है। शॉर्टकट आइकन से यह प्रक्रिया और भी सरल हो जाती है। एप्लिकेशन खोलते ही यह वेब सर्च ऑप्शन को ऑटोमैटिकली सक्रिय कर देता है।
SearchGPT का महत्व
OpenAI ने अक्टूबर में SearchGPT फीचर पेश किया, जिसे वेब पर बेहतर तरीके से जानकारी खोजने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण माना गया है। यह न केवल ChatGPT की सीमाओं को बढ़ाता है, बल्कि यूजर्स को अधिक सटीक और प्रमाणित जानकारी तक पहुंचने में भी मदद करता है। iOS और iPadOS उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जो ChatGPT को और भी सुविधाजनक और शक्तिशाली बनाता है।
#ChatGPT #OpenAI #SearchGPT #iOSUpdate #iPadOS #TechNews #AI #ShortcutsApp #WebSearch #Siri #TechnologyUpdate
Delhi
गोवर्धन पूजा 2024: भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें खास भोग, पाएं अपार कृपा !

नई दिल्ली: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मुरलीधर को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय खाने की चीजों को भोग में शामिल किया जाता है।
गोवर्धन पूजा में भोग का महत्व
इस पूजा में भोग के लिए निम्नलिखित सामग्रियों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है:
- माखन मिश्री: मुरलीधर की माखनचोरी की कई कथाएं प्रचलित हैं। उन्हें माखन बहुत प्रिय था, इसलिए माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाएं।
- कढ़ी चावल और अन्नकूट: कढ़ी-चावल का भोग भी विशेष रूप से तैयार किया जा सकता है। मान्यता है कि अन्नकूट का भोग लगाने से घर में सुख, संपदा और समृद्धि आती है, और श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
- खीर, रसगुल्ला और जलेबी: इसके अलावा, खीर, रसगुल्ला, जलेबी, रबड़ी, जीरा-लड्डू और मालपुआ जैसे मिठाइयों का भोग भी मुरलीधर को अति प्रिय है।
- पंचामृत और गोघृत: पंचामृत, गोघृत, शक्कर पारा, और मठरी जैसे व्यंजन भी भोग में शामिल करने से लाभकारी माने जाते हैं।
गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2024
पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा का मुहूर्त 2024 में 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और यह 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। उदयातिथि के चलते अन्नकूट पूजा 02 नवंबर को मनाई जाएगी।
National
Diwali 2024 Wishes: अपने प्रियजनों को भेजें खूबसूरत संदेश और पाएं मां लक्ष्मी की कृपा!

दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है और इसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह रोशनी का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। हर साल यह पर्व दिवाली कार्तिक महीने में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।
इस महापर्व को और भी खास बनाने के लिए यहां दिए गए शुभ संदेश (Diwali 2024 Wishes) अपने प्रियजनों को साझा करें, जो इस प्रकार हैं:
- आपको बहुत-बहुत शुभ एवं समृद्ध दीवाली की शुभकामनाएं। दीयों की रोशनी आपको खुशी और सफलता की राह पर ले जाए, हैप्पी दीवाली।
- लक्ष्मी-गणेश की कृपा से आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो। शुभ दीपावली 2024।
- इस दीवाली पर, मैं माता लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि वह आपको धन, स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करें। आप और आपका परिवार शांति और आनंद के साथ इस दिन का आनंद लें। दीवाली की बधाइयां!
- यह दीवाली आपके लिए नए अवसर, नई उपलब्धियां और नए सपने लेकर आए। आप एक सितारे की तरह चमकें, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह दीवाली आपके जीवन को इंद्रधनुष के रंगों जैसे भर दे, जिससे आप जीवन की सुंदरता और विविधता का अनुभव कर सकें। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- दीवाली समृद्धि और प्रचुरता का त्योहार है। इस दिन आप उन सभी अच्छी चीजों को आकर्षित करने में कामयाब हों, जिनकी आप इच्छा रखते हैं और जिनके हकदार हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस दीवाली पर, मुझे आशा है कि आप अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे रहेंगे। आपकी दीवाली मंगलमय हो।
इस दीवाली, अपने प्रियजनों को ये शुभकामनाएं भेजकर इस त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएं।
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, उत्तरकाशी समेत कई जिलों के लिए अलर्ट
Cricket11 hours agoLKK vs NRK Dream11 Prediction Match 16 TPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Haldwani21 hours agoघी के बाद अब दूध-पनीर की बारी!, इंदौर में बैन के बाद उत्तराखंड में मचा हड़कंप
Uttarakhand18 hours agoपहाड़ों का मानसून मैदानों की ओर शिफ्ट? उत्तराखंड में बारिश का बदला पैटर्न, वैज्ञानिक भी हैरान
Uttarakhand16 hours agoहरिद्वार में कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने सहयोगियों को किया सम्मानित
Haridwar14 hours agoकांवड़ मेला खत्म होने के बाद हरिद्वार में 7000 मीट्रिक टन कूड़ा, घाटों की सफाई में जुटे कर्मचारी
Cricket11 hours agoTGC vs ITT Dream11 Prediction Match 17 TNPL 2026 : Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Pauri17 hours agoचौबट्टाखाल में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल










































