Crime
उत्तरप्रदेश: कक्षा नौवीं की छात्रा को दो युवक खींचकर ले गए गन्ने के खेत में…दुष्कर्म, युवती ने डीजल छिड़ककर खुद को लगा दी आग।

बरेली – बरेली के भोजीपुरा में दुष्कर्म की शिकार कक्षा नौवीं की छात्रा ने आत्मदाह कर लिया। आरोपी पक्ष की दबंगई से डरा परिवार 26 अगस्त को हुई घटना की पुलिस से शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके अगले ही दिन दरिंदगी से आहत पीड़िता ने जान दे दी। तब पिता ने एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस ने नाबालिग दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को हिरासत में ले लिया है। भोजीपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान 26 अगस्त को पत्नी के साथ जन्माष्टमी मनाने ससुराल गए थे। घर पर उनकी दो बेटियां ही थीं। आरोप है कि उसी दिन दोपहर में गांव निवासी सहपाठी छात्र अपने हमउम्र दोस्त के साथ उनके घर में घुस आया।
वे दोनों किसान की 14 वर्षीय छोटी बेटी को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक दोस्त ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर बड़ी बहन मौके पर पहुंची तो दोनों आरोपी भाग गए।
मंगलवार को माता-पिता घर लौटे तो बड़ी बेटी ने पूरी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद किसान पत्नी के साथ खेत पर काम करने चला गया।
दोपहर में छात्रा ने शरीर पर डीजल छिड़ककर आग लगा ली। पता चलने पर घर पहुंचा पिता बेटी को शहर के निजी अस्पताल ले गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय किशोरी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
एसपी, मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जलकर मरने की पुष्टि नहीं, विसरा सुरक्षित
भोजीपुरा में दुष्कर्म की शिकार छात्रा की मौत के बाद कई सवाल अनुत्तरित हैं, जिनका जवाब पुलिस को विवेचना में खोजना होगा। दोनों घटनाओं की सूचना में देरी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने से मामला उलझ गया है।
परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी से दुष्कर्म जन्माष्टमी वाले दिन दोपहर में किया गया। कायदे में परिजनों को तत्काल इसकी शिकायत करनी चाहिए थी, पर दूसरे दिन ससुराल से लौटने के बाद भी छात्रा के पिता ने केवल आरोपियों के घर जाकर शिकायत की।
पुलिस से शिकायत किए बिना ही कार्रवाई न होने की नाराजगी में छात्रा के आत्मदाह की सूचना कई सवाल खड़े कर रही है। छात्रा ने मंगलवार दोपहर 12 बजे आत्मदाह की कोशिश की और परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसे लेकर अस्पतालों में घूमते रहे।
इसके 12 घंटे बाद रात 12 बजे उन्होंने पुलिस को दुष्कर्म और फिर बेटी के आत्मदाह की सूचना दी। पैनल से कराया पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साठ फीसदी जलने की पुष्टि हुई पर मौत की वजह साफ नहीं हुई। डॉक्टरों के पैनल ने प्रक्रिया पूरी की।
विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख दिया। किसी भी आशंका के लिहाज से स्लाइड भी बनाई गई। बताया जा रहा है कि इस तरह के भी संकेत मिले हैं कि मौत विषाक्त पदार्थ खाने से हुई हो और शव को बाद में जला दिया गया हो। विसरा की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मुख्य आरोपी को लेकर फंसा पेच
पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है जो आठवीं कक्षा का छात्र है। पुलिस उसी को मुख्य आरोपी मान रही हैं, जबकि किशोरी के परिजन फरार छात्र को मुख्य आरोपी बता रहे हैं। पुलिस ने दोनों लड़कों के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि छोटी उम्र से ही वे बिगड़ गए हैं।
पकड़े गए आरोपी का मोबाइल फोन आपत्तिजनक चीजों से भरा मिलने की बात सामने आई है। इनके घरवालों की छवि दबंग के तौर पर है। यही वजह थी कि मृतका के परिजन रिपोर्ट लिखाने से कतरा रहे थे। जबकि, आरोपी पक्ष एक व्यक्ति ने छात्रा के परिजनों पर ही गंभीर आरोप लगा दिए।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- LKK vs TGC Dream11 Prediction Match 20 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
- IRE vs AFG Dream11 Prediction 5th ODI 2026: Playing XI, Pitch Report, Fantasy Tips & Match Prediction
- नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत
- बड़ी खबर : उत्तराखंड के पहाड़ों में BSNL का बड़ा धमाका ! 2,600 गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- LKK vs TGC Dream11 Prediction Match 20 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
- IRE vs AFG Dream11 Prediction 5th ODI 2026: Playing XI, Pitch Report, Fantasy Tips & Match Prediction
- नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत
- बड़ी खबर : उत्तराखंड के पहाड़ों में BSNL का बड़ा धमाका ! 2,600 गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- LKK vs TGC Dream11 Prediction Match 20 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
- IRE vs AFG Dream11 Prediction 5th ODI 2026: Playing XI, Pitch Report, Fantasy Tips & Match Prediction
- नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत
- बड़ी खबर : उत्तराखंड के पहाड़ों में BSNL का बड़ा धमाका ! 2,600 गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
- चमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…
Cricket17 hours agoSL vs IND Dream11 Prediction 1st Test 2026: ड्रीम11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग 11
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में आज चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, तीन जिलों में स्कूलों में हुई छुट्टी
Breakingnews16 hours agoचमोली में पीपलकोटी बड़ा हादसा, THDC की टनल धंसने से अब तक 7 की मौत, 3 लापता
big news14 hours agoचमोली पीपलकोटी टनल हादसे में मरने वालों की संख्या हुई 9, जिलाधिकारी ने की पुष्टि…
Cricket6 hours agoIRE vs AFG Dream11 Prediction 5th ODI 2026: Playing XI, Pitch Report, Fantasy Tips & Match Prediction
big news9 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड के पहाड़ों में BSNL का बड़ा धमाका ! 2,600 गांवों तक पहुंचा 4G नेटवर्क
Cricket6 hours agoLKK vs TGC Dream11 Prediction Match 20 TNPL 2026: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Breakingnews15 hours agoखराब मौसम के बाद भी पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी, घटनास्थल का किया निरीक्षण





































