Crime
देहरादून: गोल्डन फॉरेस्ट ने 250 एकड़ सरकारी भूमि पर कर रखा कब्जा, एसआईटी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी।

देहरादून – रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी का एक नया फर्जीवाड़ा पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन में 250 एकड़ से अधिक सरकारी जमीन है। एसआईटी ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। वित्त विभाग को भेजी गई रिपोर्ट में सरकारी जमीन का चिह्नांकन भी किया गया है। इसमें बताया गया कि अधिकांश जमीन को खुर्द-बुर्द कर दिया गया है।

गौरतलब हो कि रजिस्ट्री फर्जीवाड़े की जांच के लिए गठित एसआईटी ने गोल्डन फॉरेस्ट के नाम पर खरीदी गई जमीन में सरकारी जमीन कब्जाने का मामला पकड़ा है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि सरकारी विभागों को इस जमीन के बारे में जानकारी भी नहीं है।
दरअसल जिले के कई इलाकों में गोल्डन फॉरेस्ट की भूमि है। खासकर विकास नगर, मिसरास पट्टी, मसूरी और धनोल्टी समेत आसपास के इलाकों में यह जमीन है। इन जमीनों की बिक्री की जा रही है। लंबे समय से गोल्डन फॉरेस्ट की जमीनों पर कब्जों के चलते राजस्व विभाग ने 454 हेक्टेयर भूमि विभिन्न सरकारी विभागों को आवंटित कर दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगाई है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि एसआईटी की रिपोर्ट मिली है। उसे पुलिस के पास भेज दिया है।
गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी ने वर्ष 1997 में देहरादून के आसपास 12 हजार बीघा भूमि खरीदी। इसमें सेबी के नियमों का पालन नहीं किया गया। कंपनी की ओर से स्थानीय लोगों से पैसा लेने के बाद दोगुनी रकम लौटाने का वादा किया गया। सेबी ने मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की। उधर सुप्रीम कोर्ट ने भी कंपनी को भंग कर जमीन को राज्य सरकार में निहित कराया। यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। जमीन की नीलामी कर निवेशकों का पैसा लौटाया जाना है।
गोल्डन फॉरेस्ट इंडिया की जमीन को आए दिन भू-माफिया बेच रहे हैं। मौजा धोरणखास में पांच एकड़ जमीन विक्रय पत्र के जरिए बेची गई। धोरणखास स्थित गोल्डन फॉरेस्ट कंपनी की जमीन को आरोपियों ने अपनी बताकर कूटरचित दस्तावेज के जरिए बेच डाला। राजपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। जांच में पाया गया कि भूमि को विक्रय करने का अधिकार और स्वामित्व नहीं होने के बाद भी फर्जीवाड़ा कर जमीन का सौदा किया गया।
इससे पहले पकड़ा दून हाउसिंग कंपनी का कारनामा
एसआईटी जांच में लगातार सरकारी जमीनों को कब्जाने के मामले सामने आ रहे हैं। गोल्डन फॉरेस्ट से पहले आरकेडिया ग्रांट क्षेत्र के चंदनबनी एस्टेट की 700.30 एकड़ सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने का मामला जांच में सामने आया था। इसमें पाया गया कि राजस्व विभाग के दस्तावेजों में भी इस सरकारी भूमि का कोई ब्योरा दर्ज ही नहीं है। जिला प्रशासन भी यह बताने में असमर्थ है कि सरकारी जमीन आखिर कहां गई। विशेष जांच दल ने सरकारी जमीन खुर्द बुर्द होने की रिपोर्ट सचिव वित्त को भेजी। बताया कि 1969 में तत्कालीन राज्य सरकार ने दून हाउसिंग कंपनी से जमीन का अधिग्रहण किया था। अब यह जमीन कहां है और किसके कब्जे में है, कोई जानकारी नहीं मिल रही है। एसआईटी की चिट्ठी के बाद सरकार हरकत में आ गई है।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Kashipur News : काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं।
Table of Contents
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म
काशीपुर में नाबालिग बच्ची से रेप मामले का उधम सिंह नगर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 अप्रैल को पीड़िता की मां ने आईटीआई कोतवाली में बच्ची के साथ दुष्कर्म की तहरीरी दी थी।
महिला ने तहरीर में बताया कि उसकी बच्ची 3 अप्रैल को चैती मेला देखने के लिए गई थी। इस दौरान दो युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। दोनों नाबालिग को बांसखेड़ा के पास एक ओवरब्रिज के नीचे ले गए, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार
तहरीर मिलते ही पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने चैती मेले में लगे करीब 120 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ ही आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी के साथ ही सैकड़ों मोबाइल नंबरों की जांच की।
जिसके बाद पुलिस ने कज कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद (हाल निवासी कृष्णा कॉलोनी, पैगा चौकी, कोतवाली आईटीआई) और अरविंद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम बोहरनपुर कला, थाना भगतपुर, जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है।
big news
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार में खेत में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव
हरिद्वार में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की जताई जा रही आशंका
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब तक नहीं हो पाई है शव की पहचान
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
big news
यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा, मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड, वीडियो वायरल

Roorkee News : उत्तराखंड के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस में कुछ दंबंगों ने घुसकर एक छात्र की पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि इस दौरान कैंपस के सुरक्षा गार्ड बस मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने छात्र को बचाने तक की कोशिश नहीं की।
Table of Contents
कोर यूनिवर्सिटी के कैंपस में घुस दंबंगों ने छात्र को पीटा
रुड़की के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित कोर यूनिवर्सिटी का कैंपस उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गया, जब आधा दर्जन से ज्यादा दबंगों ने एक छात्र को घेरकर उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। बेल्ट, लात-घूंसों और बेरहमी की हद पार करती ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मूकदर्शक बने रहे सुरक्षा गार्ड
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग युवक बेखौफ होकर एक निहत्थे छात्र को पीट रहे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कोर यूनिवर्सिटी के सुरक्षा गार्ड भी इस पूरी घटना के सामने लाचार नजर आए और छात्र को बचाने में नाकाम रहे।
आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
बताया जा रहा है कि घायल छात्र सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जबरदस्तपुर गांव का रहने वाला है। पिटाई के कारण छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं यूनिवर्सिटी के छात्रों में भी भारी आक्रोश है और वे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Cricket15 hours agoPSL vs ISL Dream11 Team Qualifier PSL 2026: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम..
big news14 hours agoUttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा
Udham Singh Nagar13 hours agoकाशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news11 hours agoबीकेटीसी का गड़बड़झाला !, उपाध्यक्ष पर पत्नी को ‘फोर्थ क्लास कर्मचारी’ दिखाकर वेतन लेने के आरोप
big news16 hours agoउत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र आज, महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सत्र के हंगामेदार रहने के आसार
Dehradun16 hours agoदेहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
big news12 hours agoकेदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता






































