Uttarakhand
UTTARAKASHI: थलन मंगलपुर में लगी भीषण आग, घर जलकर खाक…

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले के तहसील भटवाड़ी के ग्राम थलन मंगलपुर में देर रात लगभग 11:55 बजे एक मकान में अचानक आग लग गई। यह मकान एडवोकेट विमल नौटियाल (सोन तारा दत्त नौटियाल), नत्थी प्रसाद नौटियाल, और वीरेंद्र प्रसाद नौटियाल (पुत्र भगवती प्रसाद नौटियाल) का था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया।
घटना के समय लगभग रात्रि 02:00 बजे आग बुझा ली गई थी। हालांकि इस अग्निकाण्ड से प्रभावित परिवारों के भवन और खाद्यान्न आदि का नुकसान हुआ है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी भी जन या पशु हानि की सूचना नहीं है।
फायर सर्विस और पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई करने से बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Chamoli
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन

Chamoli News : चमोली जिले के वाण गांव में स्थित प्रसिद्ध लाटू देवता मंदिर के कपाट मंगलवार को विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के साथ छह माह के लिए बंद कर दिए गए। अब श्रद्धालु बैसाख की पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलने के बाद ही दर्शन कर सकेंगे।
Table of Contents
छह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट
मंगलवार सुबह मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश किया। परंपरा के अनुसार उन्होंने मंदिर के भीतर दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद मंदिर के मुख्य कपाट बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के साथ ही पूरा क्षेत्र लाटू देवता के जयकारों से गूंज उठा।
बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
राजजात समिति वाण के अध्यक्ष हीरा गढ़वाली ने बताया कि मंदिर के कपाट छह महीने बाद बैसाख पूर्णिमा को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हुए। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

आखिर क्यों आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं पुजारी?
लाटू देवता मंदिर अपनी अनूठी धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं के लिए विशेष पहचान रखता है। मंदिर के पुजारी खीम सिंह के अनुसार, मंदिर के भीतर पुजारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। मान्यता है कि मंदिर के अंदर नागमणि विराजमान है और उसे देखने से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है।
इसी मान्यता के चलते पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर में प्रवेश करते हैं, जबकि श्रद्धालु मंदिर से करीब 12 मीटर दूर रहकर ही पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह, पंडित रमेश कुनियाल, ग्राम प्रधान नंदुली देवी, बीडीसी सदस्य हेमा देवी सहित राजजात समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे
Roorkee
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार

Roorkee News : रुड़की में एसटीएफ ने ऐसे ही एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर तिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार का खुलासा किया है।मौके से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद हुई हैं, जबकि एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
Table of Contents
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार
रुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने का मामला सामने आया है। एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने जनता मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट बरामद की गईं।
1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, टीम को सूचना मिली थी कि रुड़की स्थित जनता मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाओं की अवैध खरीद-फरोख्त की जा रही है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की टीम ने औषधि निरीक्षक हरीश सिंह के साथ मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।

एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस दौरान मौके पर मौजूद इरशाद (26), निवासी राजपुताबा, थाना बहादराबाद को हिरासत में लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 682 प्रतिबंधित कैप्सूल और 600 टैबलेट मिलीं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो इन दवाओं को खरीदकर फुटकर में बेचता था और इससे मुनाफा कमाता था।
जांच के दौरान आरोपी दवाओं की खरीद-बिक्री और भंडारण से जुड़े वैध लाइसेंस, दस्तावेज या चिकित्सकीय पर्चे भी नहीं दिखा सका। इसके बाद एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Breakingnews
उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में

Uttarkashi News : उत्तरकाशी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया है। यहां आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में तीन से चार मकान आने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह सिलेंडर में विस्फोट होना बताया जा रहा है।
Table of Contents
उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड
जानकारी के अनुसार, आग शाम करीब 5 बजे लगी। तहसीलदार सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना में तीन से चार परिवारों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, अब तक गांव में पांच से सात सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिल रही है।
3 से 4 मकान आग की चपेट में
बताया जा रहा है कि गांव में मकान एक-दूसरे के काफी नजदीक बने हुए हैं और अधिकांश भवन लकड़ी के हैं। ऐसे में आग तेजी से फैल गई और उसने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि कई मकान इसकी चपेट में आ गए हैं।

बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि, गांव में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण बचाव कार्य में भी दिक्कतें आने की जानकारी सामने आई है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल के मुताबिक इस अग्निकांड में बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।
Dehradun22 hours agoदेहरादून में बैंक लॉकर में रखे 50 लाख के गहने गायब, पत्नी-बैंक मैनेजर समेत 3 पर केस
Pithoragarh21 hours agoमुनस्यारी में मौत बनकर टूटे पहाड़ के बोल्डर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Breakingnews19 hours agoउत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में
Roorkee4 hours agoरुड़की में मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, 1282 प्रतिबंधित दवाओं के साथ युवक गिरफ्तार
Chamoli3 hours agoछह महीने के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दोबारा दर्शन
National1 hour agoआज से शुरू हुआ मार्गशीर्ष मास, 23 दिसंबर तक भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां!












































