Nainital
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, हाईस्कूल का 89.14 और इंटरमीडिएट 82.63 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम…जनिए टॉपर्स के नाम।

नैनीताल – उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10 और 12 के नतीजे घोषित हो गया है। हाईस्कूल का परिणाम 89.14 फीसदी रहा है। प्रियांशी रावत ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। यह पिथौरागढ़ की छात्रा है। शिवम मलेथा ने लड़कों में टॉप किया है, इन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन्होंने 500 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं।

इंटरमीडिएट में कुल 82.63 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। इसमें बालकों की उत्तीर्ण 78.97 तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत रहा है। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षा में अल्मोड़ा के पीयूष कोहलिया ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वहीं, दूसरे स्थान पर रुद्रप्रयाग के अंशुल नेगी ने दूसरा व ऋषिकेश के हरीश चंद्र बिजल्वाण ने तीसरा स्थान पाया।
Uttarakhand
RAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
RAMNAGAR ACCIDENT: दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर, तीन घायल
RAMNAGAR ACCIDENT: नैनीताल जिले के रामनगर में पीरूमदारा क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक असर देखने को मिला। नेशनल हाईवे 309 रामनगर-काशीपुर मार्ग पर कुंदन स्वीट्स के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि ये टक्कर आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई, लेकिन इसके बावजूद हादसा इतना भीषण था कि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
मुख्य बिंदु
रामनगर में पीरमदारा क्षेत्र में दो बाइकों की जोरदार भिडंत
मिली जानकारी के मुताबिक, एक बाइक पर सवार रोहित और राजेश, जो मालधन क्षेत्र के निवासी हैं और जिनकी उम्र करीब 17 वर्ष है, पीरूमदारा की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर, दूसरी बाइक पर 23 वर्षीय सरताज, जो शक्तिनगर रामनगर का रहने वाला है, अकेले सवार था। इसी बीच, तेज रफ्तार में आ रहे सरताज की बाइक ने पीछे से रोहित और राजेश की बाइक को टक्कर मार दी। नतीजतन, दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल
घायलों को स्थानीय लोगों ने पहुँचाया अस्पताल
इसके बाद, स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों की मदद की। साथ ही, सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिसके बाद सभी घायलों को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। इस दौरान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन सतर्क रहा।
ये भी पढ़ें_ RUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
एक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफ़र
वहीं, डॉक्टरों के मुताबिक, राजेश की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, रोहित और सरताज का इलाज अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। कुल मिलाकर, यह हादसा एक बार फिर यह दर्शाता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना कितना खतरनाक साबित हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
big news
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल

Bhimtal News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। भीमताल में देर रात महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार
नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला दोपहर को अपने पालतू जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटी।
जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्हें आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। लंबी तलाश के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई।

देर रात जंगल से बरारमद किया गया क्षत-विक्षत शव
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात जंगल क्षेत्र में महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उस पर गुलदार ने हमला किया, जिसके चलते उसकी जान चली गई।
घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी बनी हुई है। उन्होंने कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई
Nainital
“तुम जानते नहीं पापा विधायक हैं हमारे”… MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी, SDM ने सिखाया सबक

Nainital News : नैनीताल से सत्ता के नशे में चूर विधायक के बेटे का वीडियो सामने आया है। जहां नैनीताल में घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने SDM को धौंस दिखाई। लेकिन एसडीएम ने उसकी सारी हेकड़ी उतार कर रख दी।
Table of Contents
SDM से MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी
गुरुवार सुबह करीब 10:15 को नैनीताल घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में था। फॉर्च्यूनर जब मॉल रोड के जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया।
हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम नवाजिश खालिक ने राहुल की गाड़ी रोक ली। इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। ये सुनकर एसडीएम और भड़क गए उन्होंने फौरन गाड़ी में सवार राहुल को बाहर निकलने को कहा। उसके ड्राइवर को भी बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो एसडीएम ने कार को सीज कर दिया।
फोन मिलाता रह गया शख्स और कार हो गई सीज
इस दौरान विधायक का बेटा अपने फोन से किसी को कॉल भी मिलाता दिखा। लेकिन कोई भी फॉर्च्यूनर सीज होने से रोक नहीं पाया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक हूटर बजाने पर SDM द्वारा रुकवाई फॉर्च्यूनर यूपी के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट है। यहां से विधायक राजेंद्र पटेल हैं। उन्हीं का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा था।

शहर के फेमस मॉल रोड पर जब उसकी फॉर्च्यूनर (UP33-V-0003) जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया। कार राहुल का ड्राइवर चला रहा था। इस दौरान वहां पर नैनीताल के उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर को रुकवा लिया। विधायक के बेटे से हूटर बजाने का कारण पूछा।
गलती मानने की जगह भड़क गया था विधायक का बेटा
विधायक के बेटे ने SDM और पुलिस से की तीखी बहस SDM के पूछताछ करने पर अपनी गलती मानने की जगह राहुल भड़क गया। उसने स्थानीय पुलिस और SDM के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिस कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था।
राहुल पटेल ने अपने विधायक पिता की पावर का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। SDM और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए कार को मौके पर ही सीज कर दिया।
Cricket6 hours agoKKR vs PBKS Dream11 Team Match 12th Match IPL 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड..
Dehradun22 hours agoDEHRADUN NEWS: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
Dehradun5 hours agoDEHRADUN NEWS: दून लाइब्रेरी में “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण, तापस चक्रवर्ती की किताब को मिल चुके कई बड़े सम्मान
Udham Singh Nagar7 hours agoRUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
Cricket6 hours agoMUL vs RAP Dream11 Team Match 14 PSL 2026 : मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडीज़ बेहतरीन ड्रीम 11 प्रेडिक्शन…
Tehri Garhwal5 hours agoटिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
Uttarakhand1 hour agoRAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Dehradun7 minutes agoDEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


































