Champawat
उत्तराखंड: चम्पावत के जवान ने खुद को AK-47 से उड़ाया, परिजनों में मचा कोहराम, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में था तैनात।

चम्पावत – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक दुखद घटना सामने आ रही है…जहा उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान ने खुद को AK – 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक के बिसारी गांव का निवासी था।

जानकारी के अनुसार जवान सीआरपीएफ 195 बटालियन मुख्यालय बारसूर में तैनात था। सोमवार की सुबह करीब 10 : 30 बजे सीआरपीएफ के हेड कॉस्टेबल विपिन चन्द्र अपने बैरक में गया और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान भी बैरक की ओर दौड़े तो वहा हेड कॉस्टेबल खून से लथपथ पड़ा था।
घटना की जानकारी अधिकारियों को दी गई और घायल कॉस्टेबल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल जवान विपिन चंद्र की खुदकुशी का कारण का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है। इस दुखद घटना की जानकारी जवान के परिजनों को दे दी गई है…जवान की मौत की खबर सुन परिजन बेसुध हो गये हैं गांव में भी शोक की लहर छा गई है मृतक जवान के छोटे-छोटे बच्चे हैं।
Champawat
दूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो, 25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक

Champawat News : चम्पावत में अब पशुपालकों के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। दूध के उचित दाम, पशु आहार पर सब्सिडी और दुग्ध समितियों के सचिवों का मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पशुपालकों ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
Table of Contents
दूध का दाम बढ़ाओ, पशु आहार पर 75% सब्सिडी दो
चंपावत के करीब 50 पशुपालकों ने वीडियो संदेश के जरिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुहार लगाई है। चेतावनी साफ है। अगर 25 नवंबर से पहले मांगों पर फैसला नहीं हुआ, तो जिलेभर के पशुपालक शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू करेंगे।
25 नवंबर को सड़कों पर उतरेंगे पशुपालक
पशुपालकों का कहना है कि दिन-रात मेहनत कर दूध उत्पादन करने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। महंगाई के इस दौर में पशुओं के चारे और रखरखाव का खर्च इतना बढ़ गया है कि दूध बेचकर लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। पशुपालकों ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं।

पहली, दूध के खरीद मूल्य में तत्काल वृद्धि की जाए। दूसरी, पशु आहार पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाए और तीसरी, दुग्ध समितियों के सचिवों का मानदेय 50 पैसे प्रति किलो से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो किया जाए।
अब केवल आश्वासन से नहीं चलेगा काम
पशुपालकों ने साफ कर दिया है कि अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। 25 नवंबर को जिलेभर में शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। दावा है कि इस आंदोलन में 700 से अधिक पशुपालक शामिल हो सकते हैं। पशुपालकों का कहना है कि यह किसी राजनीतिक दल का आंदोलन नहीं, बल्कि अपने परिवार और पशुपालन को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आंदोलन की नौबत आने से पहले उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाए।
Champawat
चंपावत में चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Champawat News : चंपावत में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां घास लेने गई महिला की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। महिला की मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
चारा लेने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत
उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक दर्दनाक हादसे में 48 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं मृतका
जानकारी के अनुसार, घटना जिले की दूरस्थ ग्राम पंचायत पछनई की है। बुधवार देर शाम गांव निवासी रेवी देवी (48), पत्नी केदार सिंह, अपनी साथी कलावती देवी के साथ पशुओं के लिए चारा लेने जंगल गई थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से रेवी देवी गहरी खाई में गिर गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल
घटना के बाद साथ गई कलावती देवी ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही चल्थी चौकी प्रभारी राजेश कठायत पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया।
बताया गया कि रेवी देवी के चार बच्चे हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
big news
लोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म

Champawat News : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोहाघाट में भाजपा की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी में 20 साल पूरे होने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जन आशीर्वाद रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। इस दौरान उनके निशाने पर विरोधी दल कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के भीतर के वे नेता भी रहे, जिन पर उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भितरघात करने का आरोप लगाया।
Table of Contents
लोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर
शीतला माता मंदिर से शुरू हुई रैली रामलीला मैदान पहुंची। इसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरन सिंह फर्त्याल के समर्थन में नारे लगाए गए। राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फर्त्याल की सक्रियता और अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत
रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फर्त्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में लोहाघाट का विकास पीछे चला गया। फर्त्याल ने विधायक निधि के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और इसके उपयोग को लेकर आरोप लगाए।

अपने दस साल के विधायक कार्यकाल का किया जिक्र
पूर्व विधायक फर्त्याल ने अपने दस साल के विधायक कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में शुरू हुई कई योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने धनबल के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करने वालों को भी चेतावनी दी और दावा किया कि जनता 2027 में इसका जवाब देगी।
भाजपा के भीतर भितरघात को लेकर नाराजगी
रैली के दौरान फर्त्याल ने भाजपा के भीतर की नाराजगी को भी सार्वजनिक मंच से जाहिर किया। उन्होंने पार्टी के कई नेताओं की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ पार्टी नेताओं ने उनके खिलाफ काम करते हुए कांग्रेस का साथ दिया था।
उन्होंने साफ कहा कि इस बार चुनाव में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। फर्त्याल ने कहा कि वो पद पर रहें या न रहें, जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने 2027 में भाजपा की सत्ता में वापसी और चम्पावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा भी किया।
Nainital21 hours agoनैनीताल कमिश्नरी में आग बुझाने की तैयारी की खुली पोल, 20 मिनट बाद पहुंची टीम
big news5 hours agoउत्तराखंड में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 अफसरों के तबादले, देखें किसे कहां मिली तैनाती
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में बढ़ेगी ठिठुरन, इन जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें मौसम का हाल
Pauri4 hours agoपौड़ी में फिर गुलदार की दहशत, जंगल गई महिला नहीं लौटी घर, तलाश में जुटी टीमें
Almora21 minutes agoमोबाइल पर गेम खेल रहा था 5वीं का बच्चा, एक फोन कॉल ने मां के खाते से उड़ाए 2 लाख









































