Accident
चम्पावत: बिरगुल में मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, दो बच्चों सहित 10 महिलाएं घायल…5 गंभीर।

चम्पावत – चम्पावत जिले के रीठासाहिब धुंनाघाट मार्ग में भिंगराड़ा मेले से लधोली की ओर जा रहा मैक्स वाहन यूके03TA0043 बिरगुल के पास अनियंत्रित होकर शाम 5:00 बजे के आसपास लगभग 30 मी गहरी खाई में जा गिरी…जिसमें 2 बच्चो सहित 10 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं दुर्घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं वाहन में बच्चों सहित 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं सभी लोग भिंगराड़ा मेला देख कर खुशी खुशी वापस अपने घर चोड़ाख्याली को जा रहे थे..इसी बीच दुर्घटना यह हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। 108 व निजी वाहन के जरिए लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय भेजा गया..जहां चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर सोनाली मंडल के नेतृत्व में चिकित्सा कर्मियों ने सभी घायलों का उपचार किया गया। डॉ सोनाली मंडल ने बताया सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है जिनमें से पांच घायलों को गंभीर चोट है जिनका एक्सरे किया जा रहा है। सूचना पर चंपावत कोतवाल प्रताप सिंह नेगी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना।

कोतवाल नेगी ने बताया दुर्घटना ओवरलोडिंग के कारण होना संभव है जिसकी जांच की जाएगी। अगर चालक की गलती पाएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वाहन को गिरीश बोहरा चला रहा था कोतवाल नेगी ने बताया घायलों में रेखा देवी पत्नी स्वर्गीय पूरन सिंह (40) ,ममता देवी पत्नी नारायण (40), हीरा देवी पत्नी नारायण सिंह ( 50 ) ,आरती अधिकारी पुत्री पूरन सिंह( 20), संगीता अधिकारी पुत्री नारायण सिंह उम्र 19 वर्ष, जानकी देवी पत्नी महेश सिंह उम्र 30 वर्ष, अर्पित पुत्र महेश सिंह उम्र 8 वर्ष, हेमा देवी पत्नी नारायण सिंह उम्र 50 वर्ष ,तनुजा पुत्री पूरन सिंह उम्र 18 वर्ष ,हेमा देवी पत्नी श्याम सिंह उम्र 46 वर्ष, ऋतिक उम्र 8 वर्ष पुत्र मदन सिंह , रंजना पुत्री सुंदर सिंह उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है वहीं वाहन चालक गिरीश बोहरा उम्र 38 वर्ष पुत्र भवान सिंह का खेतीखान में उपचार चल रहा है और अंशु उम्र 10 वर्ष पुत्र महेश सिंह का लधोली में उपचार कर घर भेज दिया गया है। वाहन में कुल 14 यात्री सवार थे।

वही सुरेश सिंह ने बताया एंबुलेंस को फोन करने के बाद भी सिर्फ पाटी से एंबुलेंस मौके पर पहुंची अन्य एंबुलेंस नहीं पहुंची प्राइवेट वाहनों के जरिए घायलों को लोहाघाट लाया गया कुल मिलाकर एक बड़ी दुर्घटना होने से बाल बाल बच गई वही दुर्घटना की सूचना मिलते ही उप जिला चिकित्सालय का चिकित्सा स्टाफ अलर्ट मोड पर नजर आया चिकित्सा स्टाफ ने सभी घायलों का तत्परता से उपचार किया गया।
Roorkee
रूड़की के बाजूहेड़ी के पास भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Roorkee Accident :रुड़की में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। गंगनहर पटरी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रूड़की के बाजूहेड़ी में भीषण सड़क हादसा
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। ये दर्दनाक हादसा सोमवार रात करीब पौने 11 बजे कोतवाली रुड़की क्षेत्र के रुड़की-कलियर मार्ग पर बाजूहेड़ी गांव के पास गंगनहर पटरी मार्ग पर हुआ।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं और आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

दो बाइकों की आमने-सामने की हुई टक्कर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हुई है और दो घायल हैं।
मृतकों को अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की प्रमुख वजह माना जा रहा है।
big news
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौके पर ही मौत, दो की हालत गंभीर

Almora Accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार खाई में गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना लमगड़ा विकासखंड के चायखान-बेगानिया मोटर मार्ग पर बलिया क्षेत्र के पास हुई है।
Table of Contents
अल्मोड़ा में खाई में गिरी कार, 4 की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक मारुति ऑल्टो कार चायखान-बेगानिया मार्ग से गुजर रही थी। बलिया के समीप पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय वाहन में चालक सहित कुल छह लोग सवार थे।
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही पुलिस और प्रशासन को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया।

दर्दनाक हादसे में दो गंभीर रूप से घायल
इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Accident
Ranikhet Accident News: रानीखेत में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

Ranikhet Accident News: सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड के अंतर्गत आने वाले तितालीखेत क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।
Table of Contents
सोनी-बिनसर मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार
मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोनी-बिनसर मुख्य मार्ग पर हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार कार अचानक अपना संतुलन खो बैठी और सड़क से नीचे लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए।
SDRF और राजस्व पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। खाई बेहद गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा: पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया है।
मृतकों की पहचान और पुलिस जांच
- पहचान: दुर्घटना में जान गंवाने वाले एक मृतक की शिनाख्त जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी) के रूप में हुई है।
- अज्ञात शव: कार में सवार दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त करने के प्रयासों में जुटी हुई है।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कार दुर्घटनाग्रस्त किस वजह से हुई, इसका अभी सटीक पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पहाड़ी रास्तों पर लगातार हो रहे इन हादसों से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
Cricket17 hours agoमिडलसेक्स बनाम ससेक्स ड्रीम 11 प्रेडिक्शन: आज का T20 ब्लास्ट मैच 95
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज 3 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, सात जिलों में स्कूल भी बंद
Breakingnews16 hours agoधामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई विभागों के बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
big news10 hours agoसौरभ बहुगुणा बने उत्तराखंड के सबसे पावरफुल मंत्री !, आदेश जारी होने के बाद चर्चाओं के बाजार गर्म
Uttarakhand11 hours agoकेसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस है एकजुट, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Haldwani12 hours agoRapido ऐप से सवारियां ढो रहीं 6 प्राइवेट बाइक सीज, सादी वर्दी में पहुंचे थे अधिकारी
Business16 hours agoLaser Power & Infra Ltd IPO: क्या आपको इस पॉवर सेक्टर आईपीओ में निवेश करना चाहिए? (विस्तृत विश्लेषण)
Cricket13 hours agoBig Bash League in India: चेन्नई में रचा जाएगा इतिहास, पहली बार भारत में होगा BBL का मैच!





































