Champawat
उत्तराखंड: स्वाला डेंजर जोन का सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के स्वाला डेंजर जोन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस क्षेत्र में लगातार हो रहे भूस्खलन से आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर पहुँचकर भूस्खलन प्रभावित पहाड़ी, मलबे की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा सड़क की स्थिरता का प्रत्यक्ष जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री को स्वाला भूस्खलन स्थल की भौगोलिक स्थिति, मलबे की मात्रा, जल प्रवाह की दिशा, भू-संरचना की प्रकृति तथा वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वाला क्षेत्र में स्थायी समाधान के लिए ठोस तकनीकी योजना तैयार की जाए ताकि भविष्य में इस मार्ग पर यातायात बाधित न हो। उन्होंने कहा कि 2026 तक इस मार्ग को पूर्णतः निर्बाध एवं सुचारु बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस क्षेत्र के निवासियों और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में 24 घंटे राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर मलबा हटाने हेतु पर्याप्त मशीनरी, जेसीबी, और मैनपावर हमेशा तत्पर रखी जाए ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। साथ ही वैकल्पिक मार्गों को भी पूरी तरह चालू और सुरक्षित रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन को यह भी निर्देश दिए कि मार्ग से जुड़े गांवों के लोगों को समय-समय पर अपडेट किया जाए और आवश्यकतानुसार राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार ऐसी संवेदनशील स्थलों के स्थायी भू-वैज्ञानिक समाधान पर कार्य कर रही है ताकि राज्य की सड़कें हर मौसम में सुचारु बनी रहें। उन्होंने कहा कि चम्पावत-टनकपुर मार्ग क्षेत्रीय आवागमन और सीमांत इलाकों की अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा है, इसलिए इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ विकसित किया जा रहा है।
Champawat
नशे के सौदागरों पर चंपावत पुलिस का बड़ा प्रहार, 1200 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Champawat News : पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान को जमीन पर उतारते हुए चम्पावत पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। रेखा यादव के निर्देशन में एसओजी टीम और बनबसा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
नशे के सौदागरों पर चंपावत पुलिस का बड़ा प्रहार
स्ट्रांग फार्म बनबसा के पास चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 05 बॉक्स में कुल 1200 प्रतिबंधित “पायवोक्सी स्पास प्लस” कैप्सूल, एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। बरामद कैप्सूल में ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड पाया गया है।
1200 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कामिल अंसारी और वसीम अंसारी उर्फ लल्ला निवासी खटीमा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी चम्पावत पुलिस ने पाटी ब्लॉक क्षेत्र में 110 और 230 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती को नष्ट कर नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। लगातार हो रही कार्रवाइयों से साफ है कि जनपद में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार मजबूत होता जा रहा है।
पुलिस ने की आम जनता से सहयोग की अपील
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध ड्रग्स सप्लाई, बिक्री, भंडारण या अवैध खेती की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दे।
Champawat
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास

Champawat News : चंपावत में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार मिल रही शिकायतों और व्यवस्थाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
Table of Contents
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन
बुधवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने साफ शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, टीबी मुक्त भारत अभियान, जन औषधि केंद्र, एम्बुलेंस सेवाएं और ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, जांच और दवाइयां उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही पाए जाने पर सीधे जवाबदेही तय होगी।
डीएम ने बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास
डीएम ने विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जननी सुरक्षा योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचना चाहिए। गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच और प्रसवपूर्व देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक संस्थागत प्रसव में आशा कार्यकर्ती की उपस्थिति अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही आशा कार्यकर्तियों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान बिना देरी जारी करने के निर्देश दिए।
आशा कार्यकत्रियों की फील्ड में नियमित उपस्थिति अनिवार्य
जिलाधिकारी ने ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजरों और जिला समन्वयक आशा को चेतावनी देते हुए कहा कि आशा कार्यकत्रियों की फील्ड में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियां सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यवस्था की “हाथ और पैर” हैं और उनकी सक्रियता से ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
बैठक में डीएम ने NHM के अंतर्गत आयोजित सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक 15 दिन में NHM और टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
- उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को मिला ‘पद्म भूषण’, आज दिल्ली में राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
- कौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
- करोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा
- अलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
- आज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Champawat
पति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव

Champawat News : चंपावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत मल्ला कमलेख (पोखरी) गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
Table of Contents
पति की बेवफाई के शक में महिला ने उठाया खौफनाक कदम
मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय भावना देवी पत्नी दिगराज सिंह बोहरा का शव मंगलवार सुबह पड़ोसी महिला के मकान की रेलिंग से फांसी पर लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही लोहाघाट थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट मोर्चरी भेज दिया।
प्रेमिका के घर फांसी पर झूलता मिला शव
प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन पड़ताल में जुटी हुई है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि मृतका अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का शक करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गांव में कई बार पंचायत भी कराई गई, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
पति से महिला से संपर्क तोड़ने के लिए कहती थी महिला
बताया जा रहा है कि भावना देवी अपने पति को कथित महिला से बातचीत और फोन संपर्क बंद करने के लिए कहती थी, लेकिन दोनों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया। पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला ने अपने पति की कथित प्रेमिका के घर पहुंचकर उसी मकान की रेलिंग से फांसी लगा ली।

घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जिस मकान में यह घटना हुई, उसके स्वामी ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद उनका परिवार दहशत में है और भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी मृतका के पति की होगी।
ग्रामीणों ने की मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
जानकारी के अनुसार मृतका के तीन बच्चे हैं। उसका पति दिगराज सिंह बोहरा काशीपुर में तेल का टैंकर चलाता है और घटना से एक दिन पहले ही गांव लौटा था। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। अब जांच के बाद ही यह साफ होगा कि मामला सिर्फ आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और रहस्य छिपा है।
Cricket14 hours agoRCB vs GT Dream11 Team Qualifier 1 IPL 2026: फैंटेसी प्रेडिक्शन और चोट अपडेट्स..
big news4 hours agoकौन हैं आशीष चौहान ? जो बने देहरादून के नए जिलाधिकारी, कई जिलों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, जानें यहां
Uttarakhand12 hours agoगंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर की पौड़ी पर तड़के से श्रद्धालुओं की भारी भीड़
big news10 hours agoPetrol-Diesel Price Hike Today: आम जनता को बड़ा झटका! 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम, पेट्रोल ₹100 के पार, जानें उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों का हाल
Rudraprayag7 hours agoअलकनंदा में समाई बोलेरो! चालक का अब तक नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी
big news11 hours agoचार महीने बाद आज फिर से पर्यटकों के लिए खुलेगा एफआरआई, एंट्री फीस में कई गुना हुई बढ़ोतरी, देखें लिस्ट
National8 hours agoआज से नौतपा शुरू, अगले नौ दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, लू से बचना है तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
Breakingnews5 hours agoकरोड़ों की संपत्ति लेकिन फिर भी उत्तराखंड के नेता नहीं उठा पा रहे अपनी यात्रा का खर्चा, RTI से हुआ बड़ा खुलासा






































