Nainital
उत्तराखंड: डॉ. खान निकला धोखेबाज़, जानकी से डेढ़ लाख की ठगी कर हुआ गायब

हल्द्वानी (बनभूलपुरा): ऑनलाइन ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, और ठगों के तरीके भी हर दिन बदलते जा रहे हैं। ताजा मामला बनभूलपुरा क्षेत्र का है…जहां एक युवती को विदेशी गिफ्ट और पार्सल का लालच देकर एक ठग ने 1.5 लाख रुपये की चपत लगा दी। अब इस पूरे मामले में बनभूलपुरा थाने में साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा के गौजाजाली चौधरी कॉलोनी रोड निवासी जानकी ठाकुर को 20 अगस्त की रात करीब पौने नौ बजे व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले युवक ने खुद को डॉ. खान बताया और कहा कि वह यूके से बात कर रहा है। शुरू में जानकी को बात सामान्य लगी, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और एक तरह का विश्वास बन गया।
कुछ दिनों बाद युवक ने जानकी से कहा कि वह उसके लिए महंगे गिफ्ट और अन्य सामान पार्सल के जरिए भारत भेज रहा है। 26 अगस्त को उसने दोबारा कॉल कर बताया कि पार्सल मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पहुंच चुका है। इसी दौरान एक अन्य व्हाट्सएप कॉल जानकी के मोबाइल पर आई…जिसमें कॉलर ने खुद को डीएचएल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि पार्सल छुड़ाने के लिए उसे 4.5 लाख जमा करने होंगे।
इस झांसे में आकर जानकी ने पहले 10,000 UPI के माध्यम से भेजे। इसके बाद ठग लगातार छोटे-छोटे भुगतान मंगवाता रहा और जानकी उन्हें भेजती रही। धीरे-धीरे करके वह 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर चुकी थीं। जब ठग ने अंत में तीन लाख रुपये और मांगे…तब जाकर जानकी को शक हुआ। उस वक्त तक वह अपने खाते की पूरी रकम गंवा चुकी थी। इसके बाद जानकी ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल, हल्द्वानी और ऑनलाइन पोर्टल पर की।
प्राथमिक जांच के बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री और व्हाट्सएप नंबरों की जांच की जा रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे विदेशी गिफ्ट, लॉटरी या पार्सल के झांसे में आकर किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न भेजें। ऐसे मामलों में तुरंत 1930 या साइबर पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
Nainital
“तुम जानते नहीं पापा विधायक हैं हमारे”… MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी, SDM ने सिखाया सबक

Nainital News : नैनीताल से सत्ता के नशे में चूर विधायक के बेटे का वीडियो सामने आया है। जहां नैनीताल में घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल के बेटे ने SDM को धौंस दिखाई। लेकिन एसडीएम ने उसकी सारी हेकड़ी उतार कर रख दी।
Table of Contents
SDM से MLA के बेटे को दबंगई पड़ी भारी
गुरुवार सुबह करीब 10:15 को नैनीताल घूमने आए यूपी के भाजपा विधायक राजेंद्र पटेल का बेटा राहुल पटेल अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर में था। फॉर्च्यूनर जब मॉल रोड के जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया।
हूटर बजता देख ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए खड़े एसडीएम नवाजिश खालिक ने राहुल की गाड़ी रोक ली। इस पर राहुल ने कहा- तुम हमें नहीं जानते, पापा विधायक हैं हमारे। ये सुनकर एसडीएम और भड़क गए उन्होंने फौरन गाड़ी में सवार राहुल को बाहर निकलने को कहा। उसके ड्राइवर को भी बाहर बुलाया। दोनों बाहर निकले तो एसडीएम ने कार को सीज कर दिया।
फोन मिलाता रह गया शख्स और कार हो गई सीज
इस दौरान विधायक का बेटा अपने फोन से किसी को कॉल भी मिलाता दिखा। लेकिन कोई भी फॉर्च्यूनर सीज होने से रोक नहीं पाया। इस पूरी घटना के दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। मिली जानकारी के मुताबिक हूटर बजाने पर SDM द्वारा रुकवाई फॉर्च्यूनर यूपी के फतेहपुर जिले की जहानाबाद विधानसभा सीट है। यहां से विधायक राजेंद्र पटेल हैं। उन्हीं का बेटा राहुल पटेल छुट्टियां मनाने नैनीताल पहुंचा था।

शहर के फेमस मॉल रोड पर जब उसकी फॉर्च्यूनर (UP33-V-0003) जाम में फंसी, तो उसने हूटर बजाना शुरू कर दिया। कार राहुल का ड्राइवर चला रहा था। इस दौरान वहां पर नैनीताल के उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक वहां मौजूद थे। बिना किसी आपात स्थिति के हूटर बजता देख SDM ने तुरंत फॉर्च्यूनर को रुकवा लिया। विधायक के बेटे से हूटर बजाने का कारण पूछा।
गलती मानने की जगह भड़क गया था विधायक का बेटा
विधायक के बेटे ने SDM और पुलिस से की तीखी बहस SDM के पूछताछ करने पर अपनी गलती मानने की जगह राहुल भड़क गया। उसने स्थानीय पुलिस और SDM के साथ तीखी बहस शुरू कर दी। बीच सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिस कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया था।
राहुल पटेल ने अपने विधायक पिता की पावर का हवाला देते हुए धौंस जमाने की कोशिश की। लेकिन नैनीताल प्रशासन के आगे उनकी एक न चली। SDM और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने बिना किसी दबाव में आए कार को मौके पर ही सीज कर दिया।
big news
रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल

Ramnagar News : रामनगर में तेज रफ्तार का कहर, आपस में भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत
Ramnagar News : नैनीताल जिले के रामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानिया चौराहे पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
रामनगर में दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत
रामनगर में कानिया चौराहे पर मंगलवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक रामनगर के ग्राम सांवल्दे निवासी तीन युवक अमित उर्फ दिगंबर पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 19 वर्ष), भास्कर पुत्र अमीर सिंह (उम्र 21 वर्ष) और उमेश पुत्र वीरेंद्र सिंह (उम्र 21 वर्ष) बाइक से रामनगर जा रहे थे। जैसे ही वो कानिया चौराहे पर पहुंचे वैसे ही पाटकोट निवासी पंकज पुत्र नंदलाल की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई।

टक्कर में बाइकों के उड़े परखच्चे
बाइकों की टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोगों ने चारों को आनन-फानन में रामनगर के रामदत्त संयुक्त अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अमित उर्फ दिगंबर को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही हादसे की वजह
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा होना सामने आया है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हादसे की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
Nainital
NAINITAL NEWS: नैनीताल में 9 आरोपी जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

NAINITAL NEWS: नैनीताल और रुद्रपुर से कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डीएम ललित मोहन रयाल ने आपराधिक गतिविधियों में शामिल 9 लोगों को “गुंडा” घोषित करते हुए 6 महीने के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने लालकुआं, भवाली और कालाढूंगी के 5 लोगों को राहत देते हुए उनके खिलाफ जारी नोटिस को निरस्त कर दिया।
मुख्य बिंदु
डीएम ने 9 आरोपियों को किया जिला बदर
दरअसल, इन आरोपियों की गतिविधियों से इलाके में डर और असुरक्षा का माहौल बन रहा था। इसलिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए यह कदम उठाया। इसके अलावा, अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाइयों से अपराध पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा।
ये भी पढ़ें_ Haldwani Double Murder: गल्ला मंडी में पत्थर से कुचलकर युवक-युवती की निर्मम हत्या
आईजी ने की कुमाऊं में कानून-व्यवस्था की समीक्षा
इसी कड़ी में, कुमाऊं परिक्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में मासिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों और चल रहे अभियानों की विस्तार से समीक्षा की गई।
पुराने मामलों के निस्तारण पर जोर
बैठक के दौरान आईजी ने विशेष रूप से वर्ष 2015 से पहले के लंबित NDPS मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुराने मामलों को लंबित रखना न्याय प्रक्रिया को कमजोर करता है। इसके अलावा, लंबित विवेचनाओं और जब्त वाहनों के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
ये भी पढ़ें_ देहरादून में ‘OPERATION NIGHT WATCH’ का एक्शन, 2 दिन में 71 ड्रिंक एंड ड्राइविंग में गिरफ्तार
Cricket11 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Breakingnews5 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar5 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Cricket5 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket10 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Pauri10 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
big news11 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Dehradun7 hours ago2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम








































