Pauri
उत्तराखंड: गांव से ग्लोबल तक: टॉप 2% वैज्ञानिकों की लिस्ट में पहुंचे उत्तराखंड के डॉ. विक्रम नेगी

पौड़ी गढ़वाल: हिमालय की गोद से निकले वैज्ञानिक डॉ. विक्रम सिंह नेगी ने प्रदेश ही नहीं पूरे देश का मान बढ़ाया है। उन्हें स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया (अमेरिका) द्वारा जारी वर्ष 2025 की वैश्विक वैज्ञानिक रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान मिला है।
डॉ. नेगी इस समय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर, पौड़ी के वनस्पति विज्ञान विभाग से जुड़े हैं। उनका चयन इस वैश्विक सूची में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य, वैज्ञानिक योगदान और अकादमिक प्रभाव के आधार पर किया गया है।
गांव से ग्लोबल तक का सफर
डॉ. नेगी मूल रूप से उत्तराखंड के चमोली जिले के नारायणबगर प्रखंड के कौब गांव के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, चमोली से प्राप्त की और फिर स्नातक, परास्नातक और पीएचडी की पढ़ाई HNBGU से ही पूरी की। एक सच्चे हिमालय पुत्र की तरह उन्होंने अपनी वैज्ञानिक यात्रा की दिशा हिमालयी पारिस्थितिकी और पर्यावरणीय सरोकारों की ओर मोड़ी।
20 वर्षों से अधिक का शोध अनुभव, 174 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन
डॉ. नेगी ने GB पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में लगभग दो दशकों तक वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में कार्य किया। 2024 में वे HNBGU पौड़ी परिसर से जुड़े। उनके 174 से अधिक वैज्ञानिक प्रकाशन हैं, जिनमें 105 शोधपत्र, 29 पुस्तक अध्याय, 2 पुस्तकें और दर्जनों लोकप्रिय लेख व मैनुअल शामिल हैं।
उनका शोध कार्य जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी पुनरुद्धार जलवायु परिवर्तन, औषधीय पौधों की खेती व संरक्षण, और पर्यावरण शिक्षा जैसे विषयों पर केंद्रित रहा है।
हिमालयी पारिस्थितिकी के प्रहरी
डॉ. नेगी ने 7 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अनुसंधान परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। इनमें प्रमुख हैं:
हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के सतत विकास के लिए राष्ट्रीय मिशन
कैलाश सैक्रेड लैंडस्केप संरक्षण एवं विकास पहल (भारत-नेपाल-चीन के सहयोग से)
इन परियोजनाओं में उनका योगदान वैज्ञानिक और कूटनीतिक, दोनों स्तरों पर प्रशंसनीय रहा है।
सम्मान और उपलब्धियां
डॉ. नेगी को समय-समय पर कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाज़ा गया है, जिनमें शामिल हैं…..
भारतीय विज्ञान कांग्रेस (2019) – सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति पुरस्कार
चीनी विज्ञान अकादमी (2014) – इंटरनेशनल रिसर्च फेलोशिप
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार (2013) – फास्ट ट्रैक युवा वैज्ञानिक पुरस्कार
यूकोस्ट उत्तराखंड (2012) – युवा वैज्ञानिक सम्मान
विनम्रता से बोले डॉ. नेगी: मैं अपने मार्गदर्शकों प्रो. आर.के. मैखुरी, स्व. डॉ. रणवीर रावल और डॉ. आई.डी. भट्ट का हृदय से आभारी हूँ…जिन्होंने सदैव अमूल्य मार्गदर्शन सहयोग और प्रोत्साहन दिया। मेरे सहयोगियों और मित्रों का निरंतर समर्थन इस उपलब्धि का आधार बना।
Pauri
घर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Pauri News : पौड़ी में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, घर के आंगन से उठाकर ले गया
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
चौबट्टाखाल 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ।
घर के आंगन से उठा ले गया मासूम को गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के ग्राम सभा तिमली स्थित ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर ही अपने आंगन में खेल रही थी। पास ही परिजन भी बैठे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया।
परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्ची को ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों को दिन में भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गुलदार को पकड़कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
Cricket18 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket12 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket18 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar12 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news18 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri17 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Cricket17 hours agoNZ-W vs SA-W Dream11 Team 3rd ODI 2026








































