Dehradun
UTTARAKHAND: स्वच्छता में सुधार करेंगे तो अधिकारी पाएंगे पदोन्नति, जिम्मेदारी बढ़ी…

देहरादून: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए अब नगर निगमों के आयुक्तों, नगर पालिका और पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इस बार के सर्वेक्षण की थीम “रि-साईकिल, रि-यूज, रि-ड्यूज” (Triple R) है, जिसका उद्देश्य कचरे के पुन: उपयोग, रिसायकलिंग और निस्तारण पर जोर देना है। सर्वेक्षण में जिन निकायों की रैंकिंग बेहतर होगी, उनके अधिकारियों को अपनी वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) में लाभ मिलेगा, जिससे उनकी पदोन्नति की राह आसान हो सकती है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में जिन नगर निगमों और नगर पालिकाओं की रैंकिंग बेहतर होगी, उन निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों की एसीआर में भी सकारात्मक असर पड़ेगा। इससे अधिकारियों को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। शहरी विकास निदेशक, नितिका खंडेलवाल ने बताया कि, इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों को स्वच्छता तंत्र में सुधार के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे अधिक मेहनत से काम करें।
पिछले साल स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्तराखंड के शहरी निकायों का प्रदर्शन औसत था। केवल देहरादून नगर निगम ने 68वीं रैंक के साथ देश के शीर्ष-100 में जगह बनाई। इसके बाद हरिद्वार नगर निगम की रैंक 176, रुड़की की 180, हल्द्वानी की 211, ऋषिकेश की 304, कोटद्वार की 305, काशीपुर की 348 और रुद्रपुर की 417 रही।
इस बार के सर्वेक्षण में कॉलोनियों के बैकलेन यानी घरों के पीछे वाली गलियों की सफाई को भी अहम माना जा रहा है। यदि इन स्थानों की सफाई ठीक से नहीं हुई, तो निकाय की रैंकिंग पर असर पड़ सकता है। अधिकारियों को अब इस ओर भी ध्यान देना होगा, ताकि रैंकिंग में सुधार हो सके और नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा प्रदर्शन करने से अधिकारियों को उनकी पदोन्नति में भी मदद मिल सकती है। शहरी विकास निदेशक नितिका खंडेलवाल ने इस योजना को लागू करने के पीछे का उद्देश्य यह बताया कि इससे अधिकारियों को स्वच्छता पर ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
Dehradun
मसूरी में दो समुदायों के विवाद के बाद तनाव, जाम लगाकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Mussoorie News : पर्यटन नगरी मसूरी में देर रात दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद गुरुवार को शहर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। विवाद के वाद वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क जाम कर दी। जिस कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Table of Contents
मसूरी में दो समुदायों के विवाद के बाद तनाव
वाल्मीकि समाज से जुड़े लोगों और नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर झूलाघर क्षेत्र में जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण मसूरी का मुख्य यातायात काफी देर तक बाधित रहा और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम लगाकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और आरोप लगाया कि सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों के खिलाफ अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जाम के चलते माल रोड और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कई पर्यटक और स्थानीय लोग घंटों तक रास्ते में फंसे रहे, जबकि कई लोगों को दूसरे वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। मामले को बढ़ता देख सीओ मसूरी जगदीष पंत मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद मामला शांत हुआ और जाम खुल सका।

आरोपितों की गिरफ्तारी तक आंदोलन रहेगा जारी
पीड़ित पक्ष से राकेश कुमार ने बताया कि देर रात पिक्चर पैलेस चौक पर सफाई कर्मचारियों और कुछ टैक्सी चालकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टैक्सी चालकों और उनके साथियों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
अभद्रता भी की और अनुसूचित जाति से जुड़े आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।राकेश कुमार ने कहा कि इस घटना से वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
मामले को लेकर मसूरी सीओ जगदीश पंत ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिल चुकी है और दोनों पक्षों के खिलाफ नियमानुसार मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Breakingnews
टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस

Dehradun News : परेड ग्राउण्ड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर स्वयं के आत्मदाह की धमकी देने व सरकारी कार्यों में बाधा डालने पर उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली डालनवाला में मुकदमा दर्ज किया गया है।
Table of Contents
टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज
देहरादून में वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने 11 मई को परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी करीब 59 घंटे तक टंकी पर डटे रहे। इस आंदोलन में उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी शामिल रहीं।
ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस
करीब दो दिन तक चले प्रदर्शन के बाद 13 मई को प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने और समाधान के प्रयास का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी टंकी से नीचे उतर आए। हालांकि, अगले ही दिन डालनवाला कोतवाली में आंदोलन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

ज्योति रौतेला के खिलाफ इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस के मुताबिक ज्योति रौतेला के साथ पानी की टंकी में चढ़े उनके 4 अन्य साथियों व अन्य प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़क जाम कर लोगो के आवागमन, पेयजल व अन्य महत्वपूर्ण सरकारी कार्यो में अवरोध उत्पन्न करने, लोक सेवक के आदेशों की अवज्ञा करने और अपने पास ज्वलनशील पदार्थ को लेकर उसे स्वयं के ऊपर डालकर आत्मदाह के प्रयास की धमकी देने, लोक शान्ति भंग कर लोक सम्पत्ति का सदोष अवरोध कर जनमानस को असुविधा पहुृंचाने के संबंध में दिनांक 13/05/2026 को कोतवाली डालनवाला में ज्योति रौतेला व उनके अन्य सहयोगियों के विरुद्ध मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 126(2)/221/223/226/292/329(3) BNS व 23 पैट्रोलियम अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
big news
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ा खबर सामने आ रही है। कैंट क्षेत्र में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार करवा रहे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
देहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
देहरादून के कैंट क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के मामले का खुलासा किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कैंट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की।
देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, किशन नगर एक्सटेंशन इलाके में एक स्कूल के पीछे संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर बुधवार को अचानक दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान वहां तीन महिलाएं और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
तीन महिलाओं को किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कथित रूप से देह व्यापार संचालित करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है। वहीं, मौके से मिली तीन महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक स्विफ्ट कार को भी सीज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।
पहले भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है आरोपी
पूछताछ में अभियुक्त आशीष कुमार पाण्डे पुत्र सुरेश चन्द्र पाण्डे के पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई। अभियुक्त आशीष द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था तथा उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था।
big news7 hours agoदेहरादून के कैंट क्षेत्र में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, देह व्यापार करवा रहे दो गिरफ्तार
Roorkee24 hours agoगंगनहर किनारे मूर्ति पर चला बुलडोजर, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भड़का स्वर्णकार समाज
Ramnagar4 hours agoरामनगर में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी कार, मौके पर मची चीख-पुकार
Cricket4 hours agoLSG vs CSK Dream11 Team IPL 2026 Match 59: बेस्ट प्रेडिक्शन और पिच रिपोर्ट..
CHAR DHAM YATRA6 hours agoनए रिकॉर्ड बनाने को तैयार चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
Champawat4 hours agoस्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, बैठक में अधिकारियों की लगाई क्लास
Breakingnews2 hours agoटंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने वालों पर मुकदमा दर्ज, ज्योति रौतेला के खिलाफ भी हुआ केस
Dehradun41 minutes agoमसूरी में दो समुदायों के विवाद के बाद तनाव, जाम लगाकर की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग












































