Uttarakhand
स्वामी दर्शन भारती का आरोप, अंकिता हत्याकांड की आड़ में स्वार्थी देवभूमि का माहौल कर रहे खराब

Uttarakhand News : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर से सुर्खियों में है। जहां आज एक ओर देहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए महापंचायत का आयोजन किया गया। तो वहीं दूसरी ओर स्वामी दर्शन भारती ने पीसी कर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड की आड़ में स्वार्थी देवभूमि का माहौल कर रहे खराब
देहरादून में स्वामी दर्शन भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान अंकिता हत्याकांड की आड़ में कुछ स्वार्थी तत्वों पर देवभूमि का माहौल खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नेपाल की तरह उत्तराखंड के युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं।
सीबीआई जांच के कारण कुछ लोग बौखलाए
स्वामी दर्शन भारती ने ये भी आरोप लगाया कि उन्होंने उर्मिला सनावर को सामने लाने के लिए अपने संपर्कों का उपयोग किया था, लेकिन अब अगर उर्मिला सनावर को कुछ होता है, तो साक्ष्य मिटाने का आरोप भी लगेगा।

स्वामी दर्शन भारती ने कहा कि सरकार ने जनता की इच्छा के अनुसार सीबीआई जांच कराई है, लेकिन कुछ लोग इससे बौखला गए हैं और सीबीआई जांच का भी इंतजार नहीं कर रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग जांच के नतीजे का इंतजार नहीं कर रहे हैं और केवल माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। स्वामी दर्शन भारती ने मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Breakingnews
बड़ी खबर : देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

Dehradun News : लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। कल देहरादून जिले के कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
देहरादून में कल भी बंद रहेंगे स्कूल
देहरादून में कल भी सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को देहरादून जिले के कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान देहरादून में कई स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, तेज गर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है।
आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश
प्रशासन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।
जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं और मौसम विभाग व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Ramnagar
पिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप

Ramnagar News : रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा होते-होते टल गया,सड़क किनारे धंसे 22 टायरा डंपर को निकालने पहुंची हाइड्रा मशीन अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में घुस गई। उस समय घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, जो बाल-बाल बच गईं।
Table of Contents
पिरूमदारा में डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी
रामनगर के पिरूमदारा क्षेत्र के भवानीपुर बड़ी-पापड़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे धंसे एक डंपर को निकालने के लिए बुलाई गई। हाइड्रा मशीन अचानक संतुलन खो बैठी और पास के एक मकान की दीवार तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी। हादसे के वक्त घर की महिलाएं आंगन में बर्तन धो रही थीं, गनीमत रही कि सभी समय रहते हट गईं और एक बड़ा हादसा टल गया।
मौके से भाग गए डंपर चालक
पीड़ित भरत सिंह सैनी ने बताया कि पहले डंपर सड़क किनारे फंस गया था। उसे निकालने के दौरान हाइड्रा पलट गई और उनके घर की दीवार तोड़ दी। उन्होंने आरोप लगाया कि डंपर चालक मौके से भाग गए, जबकि हाइड्रा चालक मशीन में फंस गया।

ग्रामीणों ने जान जोखिम में डालकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया,उनका कहना है कि यदि ग्रामीण समय पर मदद नहीं करते तो चालक की जान जा सकती थी। फिलहाल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
स्थानीय महिला आशा रावत ने आरोप लगाया कि डंपर गलत दिशा से आ रहे थे। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उनकी दुकान के सामने बच्चे भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सतर्कता से बच्चों और हाइड्रा चालक की जान बच सकी।
वहीं शीला देवी ने कहा कि पिछले कई दिनों से भारी डंपरों के कारण गांव की सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, कई बार बिजली के खंभे भी टूट चुके हैं और बच्चों का स्कूल जाना भी खतरे से खाली नहीं है। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
Haridwar
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण

Haridwar News : पिछले कई घंटो से हो रही मूसलाधार बारिश ने हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
भारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब
हरिद्वार में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कें तालाब बन गई हैं। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली है। जिसके बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थलीय निरीक्षण किया है। जिलाधिकारी ने भगत सिंह चौक, रानीपुर मोड़, कनखल के गुरुबख्श विहार और राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भूमनानंद अस्पताल के निकट जलभराव का जायजा लिया। मौके पर मौजूद स्थिति का आकलन करते हुए उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने दिया यातायात प्रबंधन और समन्वय पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस और संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर पानी भरा है, वहां यातायात को डायवर्ट किया जाए ताकि जाम न लगे और आमजन को राहत मिले। उन्होंने विभागों के बीच आपसी समन्वय बनाकर ‘त्वरित कार्रवाई’ करने की बात कही ताकि जलभराव से उत्पन्न किसी भी अप्रिय स्थिति को टाला जा सके।

नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट जारी
जिलाधिकारी ने गंगा के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर आम नागरिकों और श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अपील की कि लोग अनावश्यक रूप से नदी किनारों और घाटों की ओर न जाएं। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन जागरूकता अभियान चलाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।
Cricket11 hours agoENG vs IND Dream11 Team Today 4th T20i: Bristol में होने वाले महामुकाबले की Perfect Fantasy Team
Cricket14 hours agoZIM vs BAN 2nd ODI Dream11 Team Today: आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प
Dehradun9 hours agoहवाला और संदिग्ध विदेशी मुद्रा लेनदेन पर देहरादून में ED का छापा, मौके पर मचा हड़ंकप
Haridwar8 hours agoभारी बारिश से हरिद्वार में जलभराव, सड़कें बनी तालाब, DM मयूर दीक्षित ने किया स्थलीय निरीक्षण
uttarakhand weather11 hours agoWeather Alert : उत्तराखंड पर अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने आज और कल के लिए किया अलर्ट जारी
big news11 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा उलटफेर! 33 इंस्पेक्टर और SI के तबादले, कई थानों के प्रभारी बदले
Ramnagar5 hours agoपिरूमदारा में बड़ा हादसा टला, डंपर निकालने पहुंची हाइड्रा घर में घुसी, मौके पर मचा हड़कंप
Delhi4 hours agoदिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री से सीएम धामी ने की मुलाकात, रेल कनेक्टिविटी पर हुई चर्चा






































