big news
इस साल चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या नहीं होगी सीमित, दर्शन के लिए टोकन व्यवस्था पर भी हो रहा विचार

Uttarakhand News : आगामी चारधाम यात्रा 2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित संचालन के उद्देश्य से गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने सोमवार को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन और डंडी-कंडी संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
Table of Contents
चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की बैठक
चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल आयुक्त ने स्टेकहोल्डर्स संग की बैठक की। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित चुनौतियों एवं उनके व्यावहारिक समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न स्टेकहोल्डर्स ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं सुझावों को प्रस्तुत किया। बैठक में गढ़वाल पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप भी मौजूद थे
गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के संकल्प ‘अतिथि देवो भवः’ के अनुरूप चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियाँ व्यापक स्तर पर की जा रही हैं। चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित हो चुकी हैं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि श्री केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 और श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल 2026 को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे।

यात्रा प्रबंधन पर हुई व्यापक चर्चा
आयुक्त ने कहा कि यात्रा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। होटल एसोसिएशन, टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन और डंडी-कंडी संचालकों द्वारा उठाई गई व्यवहारिक समस्याओं के समाधान के लिए अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। समिति की संस्तुतियाँ प्राप्त होते ही एक-दो दिवस के भीतर आवश्यक निर्णय लेते हुए चारधाम पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा।
इस साल यात्रियों की संख्या नहीं की जाएगी सीमित
होटल एसोसिएशन की मांग पर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या सीमित नहीं की जाएगी, यद्यपि प्रत्येक यात्री के लिए पंजीकरण अनिवार्य रहेगा। फर्जी पंजीकरण पर रोक लगाने के लिए न्यूनतम पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया जाएगा। इसके साथ ही पंजीकरण प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाया जाएगा।
टूर एंड ट्रेवल्स यूनियन की मांग पर आयुक्त ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा में स्थानीय वाहनों को ही प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। आयुक्त ने परिवहन विभाग को निजी वाहनों द्वारा अवैध रूप से किराए पर सवारी ढोने की प्रवृत्ति पर कठोर प्रवर्तन कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिससे अधिकृत वाहन संचालकों के हितों की रक्षा हो तथा यात्रियों की सुरक्षा और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
big news
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग

Dehradun News : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे। राकेश टिकैत के इस कूच के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं।
Table of Contents
आज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत
राजधानी देहरादून के प्रेमनगर में हाल ही में हुए दिव्यांशु हत्याकांड के बाद किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रही है। इसी के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों के साथ दून कूच करेंगे। राकेश टिकैत दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के लिए किसानों के साथ देहरादून पहुंचेंगे।
सुबह 11 बजे टिकैत पहुंचेंगे देहरादून के आशारोड़ी
मिली जानकारी के मुताबिक राकेश टिकैत आज सुबह 11 बजे देहरादून के आशारोड़ी पहुंचेंगे। अपने कूच के बारे में जानकारी देते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि देहरादून में बढ़ रहीं छात्रों के साथ अपराध की घटनाओं को लेकर वो बेहद ही चिंतित हैं। हाल ही में दिव्यांशु जाटराणा की सरेआम भरेबाजार जिस तरीके से हत्या की गई ये बड़ी चिंता का विषय है।

पुलिस ने लगाई आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग
एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आशारोड़ी क्षेत्र में बैरिकेडिंग कर किसानों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर ही मौजूद रहकर किसानों से ज्ञापन प्राप्त करेंगे। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं, ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
big news
बड़ी खबर : उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश

Uttarakhand News : उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने गंभीर रूप से बीमार हैं या लंबे समय से लगातार अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का फैसला लिया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में इन शिक्षकों को दी जाएगी अनिवार्य सेवानिवृत्ति
उत्तराखंड में गंभीर रूप से बीमार और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे शिक्षकों की सूची तैयार कर शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों की सूची प्राप्त होने के बाद चिकित्सा बोर्ड और विभागीय समिति की सिफारिश के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन तबादलों के दौरान विभाग में बड़ी संख्या में बीमार शिक्षकों की सूची होने के बावजूद प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।
एक सप्ताह के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने स्कूलों और कार्यालयों में संबद्ध शिक्षकों व अधिकारियों का पूरा ब्यौरा भी मांगा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक सप्ताह के भीतर ये जानकारी शिक्षा महानिदेशालय को भेजी जाए। जानकारी के अनुसार कई शिक्षक अपनी मूल तैनाती से हटकर अन्य स्कूलों या दफ्तरों में जुड़े हुए हैं, जबकि कुछ अन्य विभागों में भी काम कर रहे हैं।
big news
बाजपुर में चलती बस पर दिनदहाड़े हमला, पथराव और डंडों से तोड़े शीशे, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Bazpur News : टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला, यात्रियों में हड़कंप
Bazpur News : उधम सिंह नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग से ऐसा मंजर सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। यहां ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में कुछ आराजक तत्वों ने रोडवेज की बस पर पत्थरबाजी कर दी। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गई।
Table of Contents
बाजपुर में चलती रोडवेज की बस पर दिनदहाड़े हमला
टनकपुर से हरिद्वार को निकल रही रोडवेज बस कुछ अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। चलती बस के डंडों से शीशे तोड़ दिए। जिस कारण बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस चालक ने तत्परता दिखाते हुए बस को तेजी से चलाकर बाजपुर दोराहा चौकी में ला खड़ा किया। बस में सवारी यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी रोडवेज की बस
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उधम सिंह नगर के गदरपुर ओर केलाखेड़ा के बीच चीनी मिल के पास की है। बुधवार देर शाम रोडवेज की बस में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चलती बस पर अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया बस में पत्थरबाजी के कारण चीख पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि रोडवेज बस टनकपुर से हरिद्वार जा रही थी। जब बस गदरपुर से केलाखेड़ा के बीच नेशनल हाईवे पर निकल रही थी, तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने बस पर पथराव कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने डंडे मारकर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। जिसमें चालक घायल हो गया।

ओवरटेक को लेकर हुई थी बहस
चालक ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सीधे बस दोराहा चौकी पर रोकी। बस में सवार यात्रियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बाजपुर विभव सैनी का कहना है चालक के द्वारा तहरीर दी गई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तहरीर में बताया गया कि कुछ अज्ञात युवकों से ओवरटेक को लेकर उनकी बहस हो गई थी। जिसके बाद उन्होंने बस के ऊपर हमला कर दिया। हमले के कारण बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लते हुए जांच की जा रही है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
Cricket9 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Breakingnews4 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar4 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
Cricket9 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Pauri9 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
big news10 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Cricket3 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Dehradun6 hours ago2027 के राष्ट्रीय खेलों के लिए खेल विभाग तैयार, खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए उठाए जा रहे ठोस कदम








































